NEWS

National
  • कोलकाता में प्लेन पर बिजली गिरी, 142 यात्री सवार थे:दार्जिलिंग में पुल बहा, शिमला में लैंडस्लाइड; मुंबई के नए एयरपोर्ट की छत से पानी गिरा
    Friday, 19. June 2026 13:57 o'clock
    मानसून पिछले 11 दिनों से तेलंगाना में अटका हुआ है। इस बीच देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार के कई इलाकों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पर बिजली गिर गई। फ्लाइट में सवार 147 पैसेंजर्स को दूसरी उड़ान से भेजा गया। हादसे में दो ग्राउंड स्टाफ को हल्की चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। बंगाल के कोलकाता, सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। दार्जिलिंग में बालासन नदी उफान पर आ गई। इससे नदी पर ह्यूम पाइप से बना पुल टूट कर बह गया। वहीं मुंबई और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। इधर, मानसून अभी मुंबई नहीं पहुंचा है। फिर भी यहां तेज बारिश हुई। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत से बारिश का पानी टपकने लगा। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 महीने पहले ही हुआ था। 1. बंगाल में तेज बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कोलकाता और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश से महानदी के पास लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे और सिलीगुड़ी-कुर्सियांग रोड बंद हो गए। 2. बिहार में मेची नदी उफान पर, गांवों में पानी घुसा बिहार के पटना में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। नेपाल में भारी बारिश से किशनगंज में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मेची नदी उफान पर है। इससे कई पंचायत के दर्जनों गांवों में बारिश का पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। 3. महाराष्ट्र में उमस भरी गर्मी के बाद बारिश पश्चिम-दक्षिण महाराष्ट्र में मानसून पहुंच चुका है। हालांकि मानसून पूरे महाराष्ट्र को कवर नहीं कर पाया है। मुंबई में उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश हुई। 4. झारखंड में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत झारखंड में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो साल का बच्चा शामिल है। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हजारीबाग में हुई। इसके अलावा पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों से भी मौतों की खबर है। 5. हिमाचल में बारिश-भूस्खलन, मजदूर चपेट में आने से बचे हिमाचल के शिमला समेत कई इलाकों में शुक्रवार बारिश हुई। अगले 48 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पूरे प्रदेश में नजर आएगा। इसे देखते हुए किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश, आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, किन्नौर जिले के शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट सुबह करीब 10:30 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई और भारी मलबा नीचे आ गिरा। भूस्खलन की चपेट में निर्माणाधीन बैराज को भी नुकसान पहुंचा है। यहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… एक साथ 5 सिस्टम मानसून को रोक रहे, नमी वाली हवाएं आगे नहीं बढ़ रहीं, 19 राज्य बारिश को तरसे मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, ये आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे उत्तर-मध्य भारत के 7 राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं। इन राज्यों में 60% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह एक ही समय पर 5 अलग-अलग सिस्टम एक्टिव होना है। पूरी खबर पढ़ें…
  • टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार:राजस्थान में अमेरिकी नेटवर्क यूज कर रहा था; दिल्ली हाईकोर्ट बोला- टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी
    Friday, 19. June 2026 07:10 o'clock
    टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। उधर, टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक जारी रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम की केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ लगाई याचिका खारिज कर दी। केंद्र ने 16 जून को टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाने का आदेश दिया था। वहीं, NEET री-एग्जाम को ध्यान में रखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेनें गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्य रूटों पर चलेंगी, जिनमें स्लीपर और जनरल कोच होंगे। हाईकोर्ट ने कहा- केंद्र के पास रोक लगाने का अधिकार दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका पर कहा, ‘ सरकार के पास आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत बैन लगाने का अधिकार है।’ जस्टिस तेजस कारिया ने कहा, ‘इस मामले पर कोर्ट की रिव्यू कमेटी ने भी सरकार के फैसले की जांच की थी। सरकार ने पूरी समझदारी से काम लिया है, इसमें किसी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नहीं दिखती।’ गुरुवार को मामले की सुनवाई पूरी हुई और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने पूछा था- 15 करोड़ यूजर्स के अधिकार को कैसे रोक सकते हैं कोर्ट में गुरुवार को सरकार ने दलील दी थी कि री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस पर कोर्ट ने पूछा था कि कुछ परीक्षार्थियों की वजह से 15 करोड़ टेलीग्राम यूजर्स के अधिकारों पर रोक कैसे लगाई जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… वायुसेना ने 4 दिनों में 200 उड़ानें भरकर 20 से ज्यादा जगह पहुंचाए नीट के पेपर नीट-यूजी रीटेस्ट में पेपर लीक रोकने को वायुसेना अभूतपूर्व सुरक्षा अभियान चला रही है। सेना ने 4 दिनों में विमानों और हेलीकॉप्टरों से 200+ उड़ानें भरकर 20+ स्थानों पर सुरक्षित पेपर पहुंचाए हैं। यह मिशन बुधवार शाम तक पूरा हो जाएगा। पेपर्स रियल-टाइम GPS और डिजिटल लॉक वाले हाई-टेक बॉक्स में रखे गए हैं। थोड़ी भी छेड़छाड़ होते ही दिल्ली कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट पहुंच जाएगा, जहां सेना के जवान 24 घंटे लाइव नजर रख रहे हैं। NEET रीएग्जाम- किसी स्टेट्स ने बस फ्री की तो कहीं कोचिंग सेंटर बंद .… मेडिकल कॉलेज के छात्रों की छुट्टी न देने के निर्देश: नेशनल मेडिकल कमीशन ने मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे 20 और 21 जून को छात्रों को छुट्टी न दें। केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश की अनुमति दी जाएगी। यह कदम 21 जून को होने वाली NEET-UG री-एग्जाम को निष्पक्ष और सुचारु ढंग से कराने के लिए उठाया गया है। अब समझिए VPN क्या है? जिससे बैन हो चुके टेलीग्राम का इस्तेमाल किया गया वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) एक ऐसी तकनीक है जो आपके इंटरनेट कनेक्शन को गुप्त रखती है। जब आप इसे चालू करते हैं, तो यह आपके असली IP एड्रेस (इंटरनेट पहचान) और लोकेशन को छुपाकर डेटा को एन्क्रिप्ट (लॉक) कर देता है। इससे कोई भी यह नहीं देख पाता कि आप इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं। VPN के जरिए किसी भी देश के सर्वर को सेलेक्ट कर सकते हैं। यानी कोई भी व्यक्ति भारत में बैन की गई किसी ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकता है। भारत में VPN पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसका इस्तेमाल करना पूरी तरह लीगल है। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन NEET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 2 दिन में 4 NEET स्टूडेंट ने सुसाइड किया: गुजरात का छात्र छठी मंजिल से कूदा; तमिलनाडु की छात्रा ने लिखा- दोबारा एग्जाम से डर तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छात्रा ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सएप मैसेज भेजे थे। वहीं, अहमदाबाद के न्यू रानीप इलाके में बुधवार रात करीब 2:30 बजे 17 साल के छात्र ने आनंदम फ्लैट्स के ब्लॉक बी की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस जांच में पता चला कि छात्र NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
  • PM मोदी ने 15 लाख युवाओं को ₹2400 करोड़ दिए:कहा- विकसित भारत रोजगार योजना ने 70 लाख जॉब दिए, भविष्य की वर्कफोर्स तैयार हो रही
    Friday, 19. June 2026 14:41 o'clock
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को ₹2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए खातों में भेजी गई। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए इस इवेंट में प्रधानमंत्री ने युवाओं और उन्हें नौकरियां देने वाले उद्यमियों से संवाद भी किया। पीएम बोले कि यह योजना पहली बार नौकरी खोजने वाले युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल का काम करती है। इसके जरिए हम भविष्य के लिए एक मजबूत वर्कफोर्स तैयार कर रहे हैं। इंटेंसिव ट्रांसफर करने का कार्यक्रम देशभर के 200 औद्योगिक क्लस्टर में हुआ। इस कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए, क्योंकि नए लेबर कोड के तहत अपॉइंटमेंट लेटर देना अनिवार्य है। गौरतलब है कि PM-VBRY के तहत सरकार ने कुल 99,446 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इसके तहत 2 साल में 3.5 करोड़ नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी की स्पीच की 5 बातें... पीएम-विकसित भारत रोजगार योजना की विशेषताएं -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मैक्रों ने हिंदी में कहा- भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे: मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई; पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हिंदी में वीडियो मैसेज शेयर किया है। उन्होंने कहा- प्रिय मित्र नरेंद्र, आपका नीस, एवियन और पेरिस के दौरे में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हुई। फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे। वहीं, फ्रांस से रवाना होने के बाद मोदी ने X पर लिखा- यह यात्रा सहभागिता और उपलब्धियों दोनों के लिहाज से व्यापक रही।पढ़ें पूरी खबर…
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने प्रधानमंत्री को लेटर लिखा:सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के लिए ₹1-1 करोड़ की मांग; कल दिल्ली में फिर प्रदर्शन
    Friday, 19. June 2026 11:36 o'clock
    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। दीपके ने शुक्रवार को पीएम को पत्र भी लिखा है। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने लिखा कि देश का माहौल युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बढ़ सकती है। उधर, CJP कल यानी 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करेगी। इससे पहले नागपुर, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अमृतसर में प्रदर्शन कर चुकी है। 36 दिनों में 12 छात्रों ने सुसाइड किया देश में पिछले 36 दिनों में NEET एग्जाम से जुड़े 12 छात्र-छात्राएं सुसाइड कर चुके। इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया है। देश के अलग-अलग राज्यों में CJP का प्रदर्शन… देश भर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी मामले में हाल ही में सोशल मीडिया से शुरू हुआ संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) देश के अलग-अलग राज्यों में प्रधान के इस्तीफे के लिए मांग कर रहा है। CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए। 22 मई को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया। 10 जून तक CJP ते इंस्टाग्राम पर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स थे। अब इसमें दो लाख की गिरावट आई है। फिर भी यह संख्या भाजपा के 94 लाख और कांग्रेस के 1.37 करोड़ फॉलोअर्स से ज्यादा है। एक्स पर CJP के 2.79 लाख फॉलोअर्स हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत AAP से जुड़े रहे 30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दीपके बोले-जयपुर में RSS के लोगों ने हमला किया:जो उनके खिलाफ, उसका यही अंजाम; कॉकरोच पार्टी के 2 लाख फॉलोअर्स घटे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जयपुर में उन पर हुए हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के लोगों का हाथ था। अभी दीपके नागपुर में है। यहां 4 बजे संविधान चौक पर पार्टी का प्रदर्शन है। पूरी खबर पढ़ें…
  • राहुल 56 साल के हुए, कांग्रेस मुख्यालय में जन्मदिन मनाया:प्रियंका और खड़गे के साथ केक काटा; कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को दूध से नहलाया
    Friday, 19. June 2026 08:30 o'clock
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए। वह प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। राहुल के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और INDIA ब्लॉक के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बर्थ-डे के पोस्टर लगाए गए। वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाया। राहुल के जन्मदिन से जुड़ी 12 तस्वीरें… खड़गे बोले- राहुल ने हमेशा कमजोर वर्गों की आवाज उठाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी संविधान के आदर्शों के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने हमेशा उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। खड़गे ने कहा कि लोगों के बीच लगातार रहने और सत्ता से सच बोलने के साहस के जरिए राहुल गांधी ने समाज के सबसे कमजोर और वंचित तबकों के लिए लगातार संघर्ष किया है। समावेशिता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा जैसे कांग्रेस के मूल्यों की झलक राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में दिखाई देती है। PM मोदी ने भी शुभकामनाएं दी राहुल ने नाम बदलकर तीन साल तक नौकरी की राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वे पूर्व पीएम राजीव गांधी और कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी के बेटे हैं। दो भाई-बहनों में राहुल गांधी बड़े हैं। उनसे छोटी प्रियंका हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' हस्ताक्षर अभियान:बोले- पेपर लीक, महंगी फीस और बेरोजगारी पर छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने को ‘छात्रों की गूंज’ नाम से देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि यह अभियान पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ियां, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का मंच बनेगा। राहुल ने छात्रों से अभियान से जुड़ने, अपने सुझाव देने और याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की। पूरी कॉपी पढ़ें…
  • शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस आज:दोनों गुटों की अलग-अलग रैली; शिंदे के कार्यक्रम में 6 बागी सांसद पहुंच सकते हैं
    Friday, 19. June 2026 10:09 o'clock
    आज शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट मुंबई में अलग-अलग रैली करेंगे। उद्धव गुट का कार्यक्रम सायन के षणमुखानंद हॉल में होगा, जबकि शिंदे गुट गोरेगांव के नेस्को सेंटर में रैली करेगा। यह स्थापना दिवस ऐसे समय हो रहा है, जब शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी है। गुरुवार को इन सांसदों ने पार्टी की संसदीय दल की बैठक का बहिष्कार किया। लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंपकर अलग होने की वजह बताई। शिंदे गुट के कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं बागी सांसद शिंदे गुट के कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इन 6 सांसदों की है। माना जा रहा है कि वे नेस्को सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। स्थापना दिवस से पहले मुंबई में शिंदे गुट ने बड़े पैमाने पर पोस्टर और बैनर लगाए हैं। इनमें बालासाहेब ठाकरे, आनंद दिघे, छत्रपति शिवाजी महाराज और एकनाथ शिंदे की तस्वीरें लगाई गई हैं। इधर, उद्धव ठाकरे गुट ने भी राज्यभर से कार्यकर्ताओं को मुंबई बुलाया है। ठाकरे गुट में टूट पर भास्कर के 2 कार्टून… उद्धव ठाकरे की बैठक में 3 सांसद नहीं पहुंचे थे बागी सांसद बोले- ठाकरे गुट कांग्रेस में विलय चाहता था बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को सौंपे पत्र में दावा किया है कि ठाकरे गुट के कुछ वरिष्ठ नेता शिवसेना का कांग्रेस में विलय चाहते थे। उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे पार्टी की मूल विचारधारा से दूर चले गए हैं, इसलिए पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए अलग होना जरूरी है। शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे ने दावा किया है कि ये सांसद शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। इसे उन्होंने महाराष्ट्र में चल रहे "ऑपरेशन टाइगर" का हिस्सा बताया। पार्टी में 4 साल में दूसरी बार टूट जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने बगावत कर शिवसेना को दो हिस्सों में बांट दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना नाम और धनुष-बाण चुनाव चिह्न दिया था। अब 6 सांसदों की बगावत को पिछले चार साल में पार्टी के लिए दूसरी बड़ी टूट माना जा रहा है। 6 सांसदों के गुट को दल-बदल कानून से मिल सकती है राहत लोकसभा में शिवसेना (UBT) के 9 सांसद हैं। दल-बदल कानून के तहत किसी दल में टूट के बाद अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम दो-तिहाई सांसदों का साथ होना जरूरी है। यानी अगर 9 में से 6 सांसद एक साथ अलग होने का फैसला करते हैं, तो वे खुद को वैध गुट बताने का दावा कर सकते हैं। इसी वजह से 6 सांसदों के बगावत करने की खबर राजनीतिक और कानूनी, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारों के मुताबिक, सिर्फ अलग गुट बनाना ही काफी नहीं होगा। आगे चलकर इन सांसदों को किसी दूसरे दल में विलय की प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ सकती है, ताकि उनकी स्थिति कानूनी रूप से और मजबूत हो सके। पिछले चार दिन में क्या-क्या हुआ… 18 जून: उद्धव ठाकरे की बुलाई संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद दूर रहे। सांसदों ने स्पीकर को पत्र सौंपकर अलग होने की वजह बताई। 17 जून: शिंदे गुट के नेताओं ने दावा किया कि 6 सांसद अलग गुट बनाने के लिए सहमत हो चुके हैं। इसके बाद संजय राउत, अनिल देसाई और अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। 16 जून: अलग-अलग शहरों से सांसदों को दिल्ली लाया गया। संजय राउत ने आरोप लगाया कि सांसदों को तोड़ने के लिए 50 करोड़ रुपए तक का ऑफर दिया गया। 15 जून: 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा शुरू हुई। दावा किया गया कि उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट में जा सकते हैं। संजय राउत ने इन दावों को खारिज किया था। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… बागी सांसद बोले- ठाकरे गुट कांग्रेस में विलय चाहता है:इसलिए अलग हुए; स्पीकर को चिट्ठी सौंपी, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे शिवसेना में उसके स्थापना दिवस यानी 19 जून से ठीक एक दिन पहले बड़ी टूट हो गई। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 ने बगावत कर दी है। एक दिन पहले इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी सौंपी थी। पूरी खबर पढ़ें…
  • सुप्रीम कोर्ट बोला-पैदल चलने वालों को परेशानी समझते हैं ड्राइवर:फुटपाथ पर चलना बुनियादी अधिकार, अब इसका उल्लंघन हुआ तो जिम्मेदारों पर एक्शन होगा
    Friday, 19. June 2026 13:21 o'clock
    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया कि तय फुटपाथ पर चलने का अधिकार एक बुनियादी अधिकार है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और एएस चंदुरकर की बेंच ने एक अहम फैसले में कहा कि तय रास्तों पर मोटर गाड़ियों के मुकाबले इस अधिकार को प्राथमिकता दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि यह संविधान के आर्टिकल 19 (1) (d) के तहत गारंटी वाले आने-जाने के अधिकार और आर्टिकल 21 (जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार) समेत दूसरे बुनियादी अधिकारों का हिस्सा है। बेंच ने कहा कि इस अधिकार के तहत अगर सड़क है, तो यह पक्का करना भी ड्यूटी है कि पैदल चलने वालों के लिए तय और अच्छी तरह से मेंटेन किए गए फुटपाथ हों। यह फैसला एक एक्सीडेंट केस में आया, जिसमें एक पिता ने अपने 5 साल के बेटे को खो दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजे की रकम बढ़ाकर 11,44,628 रुपए कर दी। और इसे कम करने वाले हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट के आदेश की 2 बातें… सुप्रीम कोर्ट बोला- मौलिक अधिकार लागू करवाने निगरानी बॉडी बनाएं सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा- तय फुटपाथ पर चलने के मौलिक अधिकार को बेहतर बनाने और लागू करने के लिए एक रेगुलेटरी बॉडी बनाना जरूरी है। हमेशा काम करने वाली और लगातार बनी रहने वाली ऐसी रेगुलेटरी बॉडी संस्थागत जानकारी विकसित और सुरक्षित रखेगी, ताकि वह अपने जमा किए और प्रोसेस किए गए अनुभव, डेटा और जानकारी के आधार पर काम कर सके। बेंच ने कहा कि संस्थागत विशेषज्ञता बहुत जरूरी है और ऐसी रेगुलेटरी बॉडी खास जानकारी और हुनर ​​वाले लोगों को काम पर रखेगी। कोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि वह इस फैसले की कॉपी केंद्र सरकार, आवास और शहरी मामलों, ग्रामीण विकास और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालयों को भेजे ताकि जरूरी कानूनी ढांचा शुरू करने की जरूरत पर विचार किया जा सके। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- महिलाएं होममेकर नहीं, राष्ट्र निर्माता हैं: सड़क दुर्घटना केस में कहा- उनके श्रम की कीमत ₹30 हजार महीना; पति को 62 लाख का मुआवजा सुप्रीम कोर्ट ने जून 2026 में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा, ‘सड़क हादसे में गृहिणियों की मौत होने पर उनके द्वारा की जाने वाली परिवार की देखभाल और घरेलू काम की कीमत कम से कम ₹30 हजार प्रति महीना (₹3.6 लाख सालाना) मानी जाएगी।’ घर संभालने वाली महिलाओं को राष्ट्र निर्माता (नेशन बिल्डर) का दर्जा मिलना चाहिए। उनके काम की तुलना किसी पेशेवर से करके उनके योगदान को कम नहीं आंका जा सकता। पढ़ें पूरी खबर…
  • मानसून को एक साथ 5 सिस्टम रोक रहे:अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आगे नहीं बढ़ रहीं, 19 राज्य बारिश को तरसे
    Friday, 19. June 2026 01:33 o'clock
    मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, ये आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे उत्तर-मध्य भारत के 7 राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं। इन राज्यों में 60% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह एक ही समय पर 5 अलग-अलग सिस्टम एक्टिव होना है। जैसे अरब सागर से तेज नमी वाली हवाएं नहीं आ रहीं और दक्षिण से बादल उत्तर की ओर नहीं बढ़ रहे हैं। 1 से 18 जून के बीच देश में सामान्य से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार सबसे खराब स्थिति गुजरात की रही, जहां सामान्य से 79% कम बारिश हुई। इसके बाद महाराष्ट्र में 78% कम वर्षा की गई। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश हो रही है। इसके बावजूद यूपी-राजस्थान समेत 7 राज्यों में तापमान 40°C के पार है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी कोलकाता एयरपोर्ट पर आंधी-तूफान के दौरान अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 पर बिजली गिर गई। घटना उस समय हुई जब विमान एयरोब्रिज पर खड़ा था। दो ग्राउंड मैन को हल्की चोटें आई थीं, फिलहाल दोनों ठीक हैं। विमान में 147 पैसेंजर सवार थे। सावधानी के तौर पर यात्रियों को विमान से उतारकर दूसरे विमान से रवाना किया गया। नवी मुंबई एयरपोर्ट की छत से टपका पानी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत से पानी टपकने के कारण शुक्रवार को बैगेज बेल्ट 5 और 6 का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 मिनट में पानी का रिसाव रोक दिया गया और एक घंटे के भीतर सफाई व मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया। फिलहाल दोनों बैगेज बेल्ट पूरी तरह से चालू हैं। देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.2°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.3°C, ओडिशा के बौध में 42.8°C, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 41.6°C, झारखंड के डाल्टनगंज में 42°C, बिहार के छपरा में 41.6°C और एमपी के खजुराहो 41.4°C रहा। अल नीनो के हालात भी बन रहे अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (NOA) ने उपग्रह के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार इंटरट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन पर्याप्त गति से सक्रिय नहीं हो पाया है, इससे मानसून की रफ्तार धीमी है। यह सामान्य रूप से जून के मध्य तक उत्तर की ओर बढ़कर भारत में नमी खींचता है। अल नीनो की परिस्थितियां भी बन रही हैं। इससे लंबे समय तक सूखा और असमान बारिश देखने को मिल सकती है। उपग्रह के आंकड़े पूर्वी भारत में सक्रिय गरज-चमक का संकेत देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी भारत में बादलों का घनापन कम है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 20 जून: 21 जून: जेट स्ट्रीम कमजोर होने पर आगे बढ़ेगा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, जेट स्ट्रीम का मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंगी। अगले 4-5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं। जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परतों में बहने वाली बहुत तेज हवाएं हैं। ये आमतौर पर पृथ्वी की सतह से करीब 8 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई होती है। ये मानसूनी बादलों और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करती हैं। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेशः सामान्य से 39% कम बारिश; 25 जून तक मानसून की एंट्री मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा हो रहा है। 15-16 जून तक मानसून प्रदेश में एंटर हो जाता है, लेकिन इस बार यह 9 से 10 दिन लेट यानी, 25 जून तक एंट्री कर सकता है। मानसून के लेट होने से जून की सामान्य बारिश के आंकड़े में गिरावट आई है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक, प्रदेश में 1 जून से अब तक 39% पानी कम गिरा है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थानः आज 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान में गुरुवार से बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं समेत प्रदेश के 30 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।श्रीगंगानगर में 3 इंच बारिश हुई। वहीं, दो दिन राहत के बाद दिन का तापमान फिर से 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः 60km/h से हवा चलेगी, 2-3 दिनों में एक्टिव होगा मानसून बिहार में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60km/h की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… यूपीः बॉर्डर पर अटका मानसून, एक हफ्ते बाद एंट्री करेगा यूपी में मानसून लेट होने से गर्मी बढ़ गई है। प्रदेश की सीमा तक पहुंचने के बाद मानसून की चाल धीमी पड़ गई है। पिछले 5 दिनों से यूपी-बिहार बॉर्डर पर महराजगंज जिले के पास अटका हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके आगे बढ़कर यूपी में एंट्री करने में फिलहाल एक हफ्ते तक का समय लग सकता है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंडः बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह उत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः पठानकोट, बठिंडा और मानसा समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट पंजाब के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में अगले 5 दिन बारिश के आसार:आज कुल्लू-मंडी व शिमला में ओलावृष्टि का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढें…
  • कोलकाता-योग दिवस के लिए रेड रोड 7 दिन तक बंद:हाईकोर्ट बोला- सरकार वैकल्पिक रास्तों का इंतजाम करे; यहां ईद के लिए परमिशन नहीं मिली थी
    Friday, 19. June 2026 04:47 o'clock
    कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड रोड बंद है। इसके खिलाफ ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU) ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि सड़क बंद होने से वकीलों और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सुनवाई के दौरान जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि रेड रोड बंद रहने तक लोगों के लिए वैकल्पिक रास्तों का इंतजाम करें। साथ ही कार्यक्रम खत्म होने के बाद तुरंत ही सड़क खोला जाए। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रोड बंद करने का विरोध किया है। सरकार बोली- लोगों को परेशानी नहीं होगी याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा- पूरी सड़क बंद करने के बजाय उसका एक हिस्सा खुला रखा जा सकता था। इससे लोगों को लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ता। राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया गया कि योग दिवस का कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इलाके में कई वैकल्पिक रास्ते मौजूद हैं। लोगों को परेशानी नहीं होगी। कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई होगी। कर्मचारियों की मौजूदगी पर भी विवाद इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है। इसे लेकर राज्य कर्मचारी संगठनों ने आपत्ति जताई है। हालांकि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आदेश में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है। राज्य सरकार की ओर से भी कहा गया कि कर्मचारियों से केवल कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। हुगली में 500 नावों पर योग होगा रेड रोड पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में करीब 35 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा हुगली नदी में 500 से ज्यादा नावों पर भी योग प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इसके जरिए नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश होगी। सुंदरबन बोट्स एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें राज्य परिवहन विभाग की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। आयोजन को यादगार बनाने के लिए नदी में नावों के जरिए योग मुद्राएं भी बनाई जा सकती हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं:मंत्री बोले- 10 सीटों पर इस्तेमाल हुईं, साजिश की आशंका; TMC, AAP बोली- भाजपा जवाब दे पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से करीब 4 हजार EVM जल गईं। ये मशीनें इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर इस्तेमाल की गई थीं। पूरी खबर पढ़ें…
  • भास्कर अपडेट्स:TMC के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी लोकसभा स्पीकर से मिले, बागी सांसदों के खिलाफ 20 याचिकाएं सौंपी
    Thursday, 18. June 2026 20:35 o'clock
    लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और अपनी पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए 20 याचिकाएं सौंपीं। स्पीकर से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि जिन बागी सांसदों ने कम जानी-मानी 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में शामिल होने का दावा किया है, उन्हें पार्टी छोड़ने के आधार पर सदन की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। अगर वे किसी चुनाव चिह्न पर चुने गए हैं और दो साल बाद दावा कर रहे हैं कि वे एक नई पार्टी में शामिल हो रहे हैं, तो उनकी सदस्यता खत्म हो जानी चाहिए। आज की अन्य बड़ी खबरें… बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने TMC के सभी पद छोड़े, गौतम देब ने सिलीगुड़ी के मेयर पद से इस्तीफा दिया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में लीडरशिप का संकट शुक्रवार को और गहरा गया, जब पश्चिम बंगाल की पूर्व मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक ने खराब सेहत की वजह से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। TMC सुप्रीमो के लंबे समय से साथी रहे मल्लिक ने कहा कि उन्होंने पार्टी लीडरशिप को अपना फैसला पहले ही बता दिया था। मल्लिक ने कहा, "मैंने अपनी खराब सेहत की वजह से TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ महीनों में मेरा ब्लड शुगर लेवल बहुत बढ़ गया है, और मुझे किडनी की बड़ी बीमारियां हैं। इन हालात में, पार्टी वर्किंग कमेटी और दूसरे पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाना नामुमकिन होता जा रहा है। जब आप काम नहीं कर सकते तो किसी पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है।" दूसरी ओर, नॉर्थ बंगाल के सीनियर नेता गौतम देब ने भी सिलीगुड़ी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया।अधिकारियों ने बताया कि देब ने सिलीगुड़ी सिविक बॉडी के कमिश्नर को अपना इस्तीफा भेज दिया, और अपनी सरकारी गाड़ी और सिक्योरिटी छोड़ दी। मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर मुंबई में BEST कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते शहर की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सुबह 27 डिपो से बहुत कम बसें निकल सकीं। इससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने मेट्रो, ऑटो और टैक्सी का सहारा लिया। कर्मचारी वेतन, रिटायर कर्मचारियों के बकाये और ठेका व्यवस्था खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण रोज BEST बसों से सफर करने वाले करीब 25 लाख यात्रियों पर असर पड़ा है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध गिरफ्तार; 2 ग्रेनेड और 2.5 किलो विस्फोटक बरामद जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने 3 संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 ग्रेनेड, करीब 2.5 किलो विस्फोटक सामग्री, 4 मोबाइल फोन और हिजबुल मुजाहिदीन के 4 पोस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, विशेष सूचना के आधार पर पुडसू इलाके में अभियान चलाया गया, जिसमें तीनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक शोपियां के बेगम इलाके के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, वे 31 मई से अपने घरों से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के द्वारका में नमकीन फैक्ट्री में आग लगी, 8 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया दिल्ली के द्वारका स्थित नंद विहार में शुक्रवार सुबह एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सेक्टर-16A में द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फैक्ट्री में रात करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग फैक्ट्री के टिन शेड वाले हिस्से में फैल गई थी। इसे बुझाने के लिए 8 दमकल गाड़ियां लगाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 1:40 बजे आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सुबह 3:30 बजे तक कूलिंग का काम चलता रहा। फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। POCSO आरोपी को NEET री-टेस्ट में शामिल होने के लिए चार दिन की अस्थायी जमानत मुंबई की एक विशेष POCSO अदालत ने बलात्कार के आरोप में जेल में बंद 18 साल के युवक को NEET री-टेस्ट में शामिल होने के लिए चार दिन की अस्थायी जमानत दे दी है। अदालत ने उसे 18 जून से 21 जून तक राहत देते हुए परीक्षा देने की अनुमति दी। विशेष न्यायाधीश एस.आर. शर्मा ने गुरुवार को यह आदेश दिया। आरोपी फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में बंद है। अदालत ने यह राहत तब दी, जब पीड़िता ने कुछ शर्तों के साथ जमानत पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके अलावा, अदालत ने आरोपी से लिखित आश्वासन देने को कहा है कि वह परीक्षा में शामिल होगा और आत्मसमर्पण के समय परीक्षा में शामिल होने से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत करेगा। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 30 अवैध बंकर ध्वस्त किए, हथियार भी बरामद मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों के बनाए 30 बंकरों और चौकियों को ध्वस्त किया। अधिकारियों के मुताबिक लेइलोन वैफेई, लेइलोन खुन्नौ, एल. मुनलुई और कोंसाखुल गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पिछले कुछ महीनों में यहां हिंसा और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। ध्वस्त किए बंकरों से 11 सिंगल-बैरल ब्रीच-लोडिंग (एसबीबीएल) 12 बोर बंदूकें, 294 जिंदा कारतूस, गन पाउडर के दो पैकेट, 34 खाली कारतूस के खोखे और छह बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की गई हैं। मुंबई में तेज गर्मी, वर्सोवा बीच पर सोए लोग मुंबई में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए गुरुवार रात में लोग वर्सोवा बीच पर सोए। यहां दिन में तापमान 40°C से ज्यादा रहा। महाराष्ट्र में गर्मी और उमस दोनों का असर बना हुआ है, क्योंकि मानसून की प्रगति धीमी रही है। राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, जिससे तापमान ज्यादा बना हुआ है। विदर्भ सबसे ज्यादा गर्म है। वर्धा, अमरावती, गोंदिया, अकोला और ब्रह्मपुरी जैसे इलाकों में तापमान 40-44°C तक पहुंचा है। मुंबई में तापमान लगभग 35-36°C के आसपास रहा, लेकिन समुद्री नमी के कारण उमस अधिक महसूस हो रही है। कोचीन शिपयार्ड पहुंचे जहाज पर मिला 'I Love Pakistan' संदेश, जांच शुरू केरल के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में मरम्मत के लिए आए एक जहाज की दीवार पर नुकीली चीज से उकेरा हुआ "I Love Pakistan" लिखा मिला। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिपयार्ड प्रबंधन की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी शिपयार्ड से जुड़े सुरक्षा मामलों ने सुर्खियां बटोरी थीं। स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant के निर्माण के दौरान कंप्यूटर उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की थी। इसके अलावा, शिपयार्ड में काम कर चुके कुछ लोगों को जासूसी मामलों में भी विभिन्न एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
  • मैक्रों ने हिंदी में कहा- भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे:मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई; पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे
    Friday, 19. June 2026 02:01 o'clock
    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हिंदी में वीडियो मैसेज शेयर किया है। उन्होंने कहा- प्रिय मित्र नरेंद्र, आपका नीस, एवियन और पेरिस के दौरे में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हुई। फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे। इसके बाद मुस्कुराते हुए मैक्रों ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है यह (हिंदी संदेश) सही होगा। डियर प्राइम मिनिस्टर इस दोस्ती के लिए आपका धन्यवाद। मैं अगली फरवरी (भारत यात्रा) आपसे मिलूंगा।’ वहीं, फ्रांस से रवाना होने के बाद मोदी ने X पर लिखा- यह यात्रा सहभागिता और उपलब्धियों दोनों के लिहाज से व्यापक रही। दरअसल, पीएम मोदी 6 दिन का फ्रांस और स्लोवाकिया दौरा पूरा करके शुक्रवार सुबह भारत पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने G7 समिट भी अटेंड की। यहां पीएम की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात हुई। ट्रम्प ने मोदी की जमकर तारीफ की। तारीखों में पीएम मोदी की 6 दिन की यात्रा 18 जून: पेरिस में विवाटेक कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी पेरिस में आयोजित विवाटेक समिट में शामिल हुए थे। मोदी ने कहा- फ्रांस एक अहम कड़ी का काम कर रहा है जो भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब ला रहा है। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज में ऐसे समय में फ्रांस आया हूं, जब कुछ दिन पहले ही हमारी पार्टनरशिप के 12 साल पूरे हुए हैं। मोदी ने कहा कि 12 साल तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। ये भारत के लोकतंत्र की शक्ति है, जिसने एक चायवाले को यहां तक पहुंचा दिया। पीएम की स्पीच, 5 बड़ी बातें; कहा- भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर 17 जून: पीएम G7 समिट में शामिल हुए, ट्रम्प से मीटिंग की मोदी फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित 52वें G7 समिट में शामिल हुए थे। उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से 18 मिनट द्विपक्षीय बातचीत हुई। ट्रम्प ने वादा किया है कि मोदी के रहते कभी भारत पर हमला होता है तो अमेरिका मदद के लिए साथ खड़ा होगा। मोदी के अलावा कोई और नेता भारत में होगा तो मुझे सोचना पड़ेगा। G7 समिट में ट्रम्प बोले- मैं मोदी की तरह नहीं 17 जून को फ्रांस के एवियन शहर में 52वें G7 समिट का दूसरा दिन रहा। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की द्विपक्षीय चर्चा हुई। इसमें ट्रम्प ने कहा- जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा। ट्रम्प ने पीएम मोदी की तारीफ में कहा- जब तक मोदी लीडर हैं, इंडिया हर फील्ड में बड़ा रोल निभाएगा। मोदी शांत और जबरदस्त नेता हैं, लेकिन मैं मोदी की तरह नहीं हूं। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा जरूरी है। उम्मीद है कि ईरान के साथ डील में भारतीयों की सुरक्षा पक्की की जाएगी। मोदी ने भारतीय की मौत का मुद्दा उठाया 14-16 जून: मोदी का स्लोवाकिया दौरा, सवोच्च नागरिक सम्मान मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया के दौरे पर रहे थे। 15 जून को उन्हें स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से नवाजा गया था। राजधानी ब्रातिस्लावा में उन्हें सम्मानित किया गया था। सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा- वह इसके लिए स्लोवाकिया की सरकार और वहां के लोगों के आभारी हैं। यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है और इसे भारत-स्लोवाकिया की मजबूत और स्थायी दोस्ती को समर्पित करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 13 से 14 जून: पीएम मोदी का फ्रांस दौरा, पहला फेज 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक हुई थी। दोनों देशों के बीच 13 बड़े समझौते हुए थे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्पेस और शिक्षा पर बात हुई थी। दोनों देशों ने अगले 5 साल में आपसी व्यापार को दोगुना करने के लिए एक हाई-लेवल सिस्टम और इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग की शुरुआत की। पूरी खबर पढ़ें… भारत G7 में गेस्ट नेशन, पीएम 7वीं बार शामिल हुए भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था और महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका के कारण उसे अक्सर विशेष आमंत्रित देश (गेस्ट नेशन) के रूप में बुलाया जाता है। आमतौर पर भारत के प्रधानमंत्री को समिट का न्यौता मिलता है। G7 क्या है, इसमें कौन-कौन से देश हैं? G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की 'मॉडर्न इकोनॉमी' वाला देश कहा जाता है। इनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं। इसकी शुरुआत 1975 में G6 के रूप में हुई थी। 1976 में कनाडा के जुड़ने के बाद यह G7 बन गया। 1998 में रूस को शामिल कर इसका नाम G8 कर दिया गया, लेकिन 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर रूस के कब्जे के बाद उसे समूह से बाहर कर दिया गया। इसके बाद यह फिर से G7 कहलाने लगा। …………. यह खबरें भी पढ़ें… फ्रांस में PM मोदी का काफिला रोकने की साजिश नाकाम: पुलिस ने खालिस्तानी अरेस्ट किए; G7 समिट के दौरान घेरने वाले थे फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के बीच पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (SFJ) से जुड़े खालिस्तान समर्थकों को गिरफ्तार किया गया> फ्रांस की खुफिया एजेंसी के अनुसार, ये सभी पीएम मोदी के दौरे के दौरान काफिले को रोकने की साजिश रच रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
  • राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' हस्ताक्षर अभियान:बोले- पेपर लीक, महंगी फीस और बेरोजगारी पर छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे
    Thursday, 18. June 2026 23:53 o'clock
    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने को ‘छात्रों की गूंज’ नाम से देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि यह अभियान पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ियां, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का मंच बनेगा। राहुल ने छात्रों से अभियान से जुड़ने, अपने सुझाव देने और याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की। राहुल गांधी ने X पोस्ट में अभियान का लिंक शेयर किया। लिखा कि जिन छात्रों के सपने पेपर लीक, परीक्षा संबंधी समस्याओं या बढ़ती फीस की वजह से प्रभावित हुए हैं, उनके लिए यह अभियान एक आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसमें शामिल होंगे तो उनकी मांगें उतनी ही मजबूती से सरकार तक पहुंचेंगी। राहुल गांधी ने वीडियो मैसेज में कहा- कोटा में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को देशभर के छात्रों का जबरदस्त समर्थन मिला। लाखों युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था पर उनकी प्रेजेंटेशन देखी और अपने विचार साझा किए। शिक्षा का बढ़ता खर्च सबसे बड़ी चिंता राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा का लगातार बढ़ता खर्च देश के लाखों परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। लाखों परिवार अपने बच्चों को NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराने में भारी रकम खर्च कर रहे हैं। यह स्थिति चिंता का विषय है और इस पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दे किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश के मुद्दे हैं। इसलिए छात्रों को खुलकर अपने अनुभव और सुझाव सामने रखने चाहिए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि हर साल NEET परीक्षा देने वाले 22 लाख छात्र और उनके परिवार से सिस्टम के जरिए ₹1.32 लाख करोड़ खर्च कराए जाते हैं। यह रकम देश के पूरे शिक्षा बजट ₹1.40 लाख करोड़ के लगभग बराबर है। प्रियंका गांधी ने बुधवार रात X पोस्ट में ये भी लिखा- मैं एक बात और जोड़ना चाहती हूं कि भारत सरकार ने अपने पसंदीदा कारोबारियों के जो लोन माफ किए, वे 16 लाख करोड़ रुपए हैं। प्रियंका की यह टिप्पणी राहुल गांधी के कोटा दौरे के बाद आई। राहुल ने बुधवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत में शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते दबावों पर चर्चा की थी। राहुल ने कहा- भारत की पांच बड़ी परीक्षाओं- NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB की तैयारी में छात्र और उनके परिवार हर साल ₹3.5 लाख करोड़ खर्च करते हैं। 17 जून: कोटा में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ राहुल गांधी ने 17 जून को कोटा के दशहरा मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों से चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को प्रेशराइज करता है। यह उन्हें स्ट्रेस (तनाव) देता है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को ऐसा (आत्महत्या जैसा) आत्मघाती कदम न उठाना पड़े। राहुल गांधी ने कहा कि पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आपके परिवारों की जेब से उतना पैसा छीन लिया जाता है, जितना पांच मंत्रालयों का बजट है। NEET, JEE सहित 5 परीक्षाओं की तैयारी पर परिवारों की जेब से 5 लाख करोड़ चले जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 18 जून: प्रियंका का आरोप- NEET स्टूडेंट्स से ₹1.32 लाख करोड़ वसूले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि हर साल NEET परीक्षा देने वाले 22 लाख छात्र और उनके परिवार से सिस्टम के जरिए ₹1.32 लाख करोड़ खर्च कराए जाते हैं। यह रकम देश के पूरे शिक्षा बजट ₹1.40 लाख करोड़ के लगभग बराबर है। प्रियंका गांधी ने X पोस्ट में ये भी लिखा- मैं एक बात और जोड़ना चाहती हूं कि भारत सरकार ने अपने पसंदीदा कारोबारियों के जो लोन माफ किए, वे 16 लाख करोड़ रुपए हैं। 21 जून को होगा री-एग्जाम NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। री-एग्जाम एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगा। प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा। NTA के मुताबिक, दोबारा होने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। 12 जून: रीएग्‍जाम 3:15 घंटे का होगा, 4 रफ वर्क शीट मिलेंगी NTA ने NEET-UG रीएग्‍जाम में कुछ बदलाव किए हैं। 12 जून को जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक, परीक्षा का समय अब 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है। पेपर लीक के कारण 3 मई को हुई परीक्षा रद्द हुई 3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। ……………… यह खबर भी पढ़ें… टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब: CEO बोले- पेपर लीक करने वालों की जगह भारत के 15 करोड़ यूजर्स को सजा मिली दिल्ली हाईकोर्ट ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम की उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें NEET 2026 री-एग्जाम से पहले प्लेटफॉर्म पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती दी गई है। हालांकि अदालत ने फिलहाल टेलीग्राम को कोई अंतरिम राहत नहीं दी है। जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने केंद्र सरकार को गुरुवार तक जवाब दाखिल करने की अनुमति दी और मामले की अगली सुनवाई दोपहर 2:30 बजे तय की है। पूरी खबर पढ़ें…
  • खबर हटके- बॉयफ्रेंड पर कूदी 136 किलो की गर्लफ्रेंड,मौत:सोशल मीडिया से परेशान गांव वालों ने तोड़े मोबाइल; 194 साल के कछुए ने वर्ल्ड-रिकॉर्ड बनाया
    Friday, 19. June 2026 01:00 o'clock
    अमेरिका में एक युवक पर उसकी 136 किलो की गर्लफ्रेंड कूद कई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ गांव वाले मोबाइल की लत से परेशान होकर मोबाइल तोड़ते नजर आए। उधर, 194 साल के हो चुके कछुए ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका में लोगों के मरने पर एक महिला ₹50 हजार लेकर रोने आती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 17 साल पुराने दहेज के मामले में कोर्ट ने मालखाने में जमा जेवर मांगे तो पुलिस ने कहा कि उसे तो बंदर ले गया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
  • नीट स्टूडेंट ने तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड किया, VIDEO:इंदौर में डॉक्टर पिता बोले- पेपर लीक होने से डिप्रेशन में थी, बात कम कर रही थी
    Friday, 19. June 2026 05:19 o'clock
    इंदौर में नीट (National Eligibility cum Entrance Test) की तैयारी कर रही छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। उसे गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया है। छात्रा के पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य ने कहा- 'बेटी अवंतिका तीन बार नीट दे चुकी थी। पिछली बार रिजल्ट नहीं आने से डिप्रेशन में थी। उसने सुसाइड किया है।' उन्होंने यह बात पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी से बातचीत में कही। डॉ. बंशीलाल खरगोन के भिकनगांव में मेडिकल ऑफिसर हैं। पुलिस के मुताबिक, अवंतिका मौर्य धाकड़ कॉलोनी की एक निजी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रह रही थी। डॉ. सपना ने बताया कि अवंतिका 3 बार नीट का एक्जाम पास नहीं कर पाई थी। वो कहती थी एमबीबीएस तो करके रहूंगी, लेकिन हाल ही में परीक्षा रद्द होने के बाद वह तनाव में थी। कल सामान्य रूप से बातचीत भी नहीं कर रही थी। पूरे दिन काफी चुप-चुप थी। ज्यादातर सवालों के जवाब सिर्फ हां या न में ही दे रही थी। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह मोबाइल पर चचेरी बहन नैना से बात कर रही थी। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते हुए छत की तरफ चली गई। फिर नीचे आ गिरी। आवाज सुनकर बिल्डिंग में रहने वाले लोग बाहर आए। एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया। पिता मेडिकल ऑफिसर, बोले- कैसे गिरी, पता नहीं अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी। पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग की वजह से पांच दिन पहले ही इंदौर आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे फ्लैट के अंदर थे। पिता घायल अवंतिका को लेकर तुरंत जूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उसने दम तोड़ दिया। कॉल डिटेल और परिस्थितियों की जांच भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी ने कहा- अवंतिका के मोबाइल की जांच, कॉल डिटेल और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा दुर्घटनावश गिरी थी या उसने आत्महत्या की है। एसएफएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जनवरी में पी लिया था फिनाइल चचेरे भाई धन सिंह ने कहा- अवंतिका गुरुवार को मेरे साथ थी। वह बार-बार टिंचा फॉल चलने की जिद कर रही थी, लेकिन मैं उसने नहीं ले गया। रात करीब 9 बजे मैंने उसे घर छोड़ा था। धन सिंह ने कहा- अवंतिका ने जनवरी में फिनाइल पीकर सुसाइड की कोशिश की थी। 3 बार नीट क्लियर नहीं होने पर बहन और पिता ने आगे तैयारी करने से भी मना कर दिया था। इस साल उसका खरगोन के फॉर्मेसी कॉलेज में एडमिशन करवा दिया गया था। कहती थी- MBBS जरूर करूंगी अवंतिका की चचेरी बहन हर्षा ने बताया- गुरुवार रात करीब 9:30 बजे उससे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। हालांकि, ज्यादा देर बात नहीं हुई और न ही उसने कुछ खास बताया। हर्षा ने बताया कि अवंतिका नीट की तैयारी कर रही थी। उसका सपना डॉक्टर बनने का था। वह तीन बार परीक्षा में सफल नहीं हो सकी थी, लेकिन हमेशा कहती थी कि जरूरत पड़ी तो एक और ड्रॉप ले लूंगी, लेकिन MBBS जरूर करूंगी। हर्षा ने कहा कि इस बार अवंतिका का नीट पेपर अच्छा गया था, लेकिन इसके रद्द होने के बाद वह काफी परेशान रहने लगी थी। पीसीसी चीफ जीतू से बोले पिता- सुसाइड ही लग रहा है गुना में NEET छात्रा ने रेलवे ओवरब्रिज से लगाई थी छलांग इससे पहले 6 जून की सुबह करीब 8 बजे गुना में नीट की तैयारी कर रही 19 वर्षीय युवती ने बजरंगगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी थी। उसके पिता कॉन्स्टेबल हैं, जो आरोन में पदस्थ हैं। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि एक आरक्षक की बेटी ओवरब्रिज के पास घायल हुई है। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती खुद ओवरब्रिज से कूदी है या किसी अन्य हादसे का शिकार होकर नीचे गिरी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। मऊगंज की आकांक्षा ने नागपुर में लगाई थी फांसी 20 मई को उमरिया की रहने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी ने नागपुर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुसाइड नोट में उसने लिखा था, ‘मम्मी-पापा आपको भरोसा था कि आपकी बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बनेगी, लेकिन अब दोबारा नीट का पेपर देने की हिम्मत नहीं है मेरे अंदर। पहले पेपर में अच्छे मार्क्स आने की उम्मीद थी, लेकिन अब दोबारा अच्छा पेपर होगा, इसकी गारंटी नहीं है। सॉरी मम्मी-पापा, मैंने सब बर्बाद कर दिया।' आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी मगनिया गांव में रहते हैं। उन्होंने कहा- हमारी बिटिया पढ़ाई में होशियार थी। बड़ी उम्मीद थी। इसी वजह से हैसियत न होते हुए भी पढ़ाई के लिए उसे नागपुर भेजा था। परीक्षा देने के बाद फोन किया था। बहुत खुश थी वह। उसके पेपर बहुत अच्छे गए थे, लेकिन जैसे ही पेपर लीक और फिर रद्द होने की खबर आई तो वह टूट गई। उसे लगा कि मेहनत पर पानी फिर गया। ये खबर भी पढ़ें… नीट छात्रा सुसाइड; राहुल गांधी ने पूछा-मदद चाहिए तो बताइए NEET पेपर लीक से दुखी होकर जान देने वाली एमपी के मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी के माता-पिता से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फोन पर बात की। राहुल ने आकांक्षा की मां नीलम से कहा- मैं आपकी यदि कोई सहायता कर सकता हूं तो बताइए। इस पर नीलम ने कहा- आप तो खुद देश की रक्षा कर रहे हैं। मेरा तो जो गया, वो लौटकर तो नहीं आएगा। पढे़ं पूरी खबर…
  • राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र से पूछताछ:अयोध्या में 5वें दिन SIT ने SBI के ब्रांच मैनेजर से किए सवाल जवाब; CM ने रामलला के दर्शन किए
    Friday, 19. June 2026 02:06 o'clock
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) लगातार 5वें दिन अयोध्या पहुंची। टीम ने राम मंदिर टेस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव से अलग-अलग बातचीत की है। जबकि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ब्रांच मैनेजर और पहले के ब्रांच मैनेजर को बुलाकर उनसे भी पूछताछ की है। आज दोपहर सीएम योगी ने रामलला के दर्शन किए। लेकिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनके कार्यक्रम से दूर रहे। सूत्रों के अनुसार टीम पहले चरण की अपनी जांच पूरी करने के बाद 20 जून को दोपहर बाद अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होगी और सीएम योगी को अपनी प्राथमिक रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें इससे पहले 18 जून (गुरुवार) को टीम करीब 10 घंटे तक मंदिर परिसर में रही। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। टीम ने अनिल मिश्र से राम मंदिर दान की रकम की गिनती और रख-रखाव समेत इसे बैंक में जमा करने की प्रकिया जानी। इसमें उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से समझा। अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र आदि की नियुक्ति की प्रकिया और उसमें अनिल मिश्र की भूमिका को भी समझा। अनिल मिश्र से पूछताछ के बाद टीम ने टिन्नू यादव को बुलाया। करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। अनिल के बताए गए जवाब पर टिन्नू यादव की राय लेकर क्रॉस चेक किया। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से 13 जून को सोना मिला। हालांकि, सोना कितना है, यह अभी कन्फर्म नहीं है। सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था चढ़ावा चोरी से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- राममंदिर आने वाला हर श्रद्धालु क्या ₹5 दान कर रहा:ट्रस्ट के दस्तावेजों में चौंकाने वाले फैक्ट दावा- सोने-चांदी की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब:सबसे महंगी शिला मॉरीशस से आई थी; मुंबई के व्यापारी ने हीरे जड़ी शिला दान दी थी राम मंदिर से क्या 200 करोड़ का चढ़ावा चोरी हुआ:50 कर्मचारी रडार पर, कई 5 साल में करोड़पति हुए; अब तक 2 करोड़ कैश मिला राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 3 जिम्मेदार:चंपत राय ने ट्रस्ट के सदस्यों से चोरी छिपाई; गोपाल राव ने CCTV चेक नहीं किए राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
  • पुणे में 400 फीट गहरी खाई में गिरा युवक:मंगेतर का बर्थडे मनाने गया था, तेज हवा से बैलेंस बिगड़ा; नंवबर में शादी होनी थी
    Friday, 19. June 2026 16:04 o'clock
    महाराष्ट्र के पुणे में बने लोहगढ़ किले पर घूमने गया युवक फोटो खींचते समय 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तेज हवाओं के चलने से वह बैलेंस नहीं बना सका और फिसल गया। मरने वाले की पहचान केतन विशाल अग्रवाल के रूप में हुई है। वह पुणे के पास गहुंजे का रहने वाला था और रियल एस्टेट कंपनी का डायरेक्टर था। यह हादसा तब हुआ जब उनकी मंगेतर और दो करीबी दोस्त, केतन की होने वाली पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए किले पर चढ़े थे। उसकी शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी। शादी के लिए राजस्थान में बुक किया था पैलेस लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने बताया कि घटना के समय तेज हवाएं चल रही थीं। अग्रवाल की शादी नवंबर में तय थी और पता चला है कि परिवारों ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक पैलेस बुक किया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना से मौत) की रिपोर्ट दर्ज की गई है और आगे की जांच चल रही है। यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल है लोहगढ़ फोर्ट लोहागढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दुर्ग माना जाता है। यह महाराष्ट्र के उन 12 किलों में शामिल है जिन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान मिला हुआ है। मानसून के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और ट्रेकर्स पहुंचते हैं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी: 8 की मौत, मोबाइल से लोकेशन मिली महाराष्ट्र और कर्नाटक में दो हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के रायगड में पोलादपुर-महाबलेश्वर रोड के अंबेनली घाट इलाके में रविवार सुबह एसयूवी कार 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मृतकों के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की। तब जाकर घटना की जानकरी मिली। पढ़ें पूरी खबर…
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:बेटे ने मां-बाप और नानी की हत्या की, बीच सड़क पर महिलाएं भिड़ीं; ड्राइवर की निकली ₹3 करोड़ की लॉटरी
    Friday, 19. June 2026 14:25 o'clock
    नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर खालिस्तान आतंकियों से जुड़ी रही। रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश में शामिल 2 आतंकियों को मलेशिया से डिपोर्ट किया गया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में शामिल 2 खालिस्तानी आतंकी डिपोर्ट पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस (RMP) के सहयोग से बैन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आतंकियों को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दोनों को इंटेलिजेंस-लेड ऑपरेशन के तहत भारत लाया गया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस ने मलेशिया से डिपोर्ट करवाया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों की पहचान अंबाला निवासी गुरविंदर सिंह और पटियाला निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों मलेशिया में बैठकर KZF समर्थित आतंकी मॉड्यूल के मुख्य नेटवर्क के रूप में काम कर रहे थे। दोनों आतंकी गतिविधियों को फंडिंग करते थे। पंजाब में महत्वपूर्ण रेलवे ढांचे, विशेष रूप से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (मालगाड़ी लाइनों) को निशाना बनाने की साजिश में भी दोनों शामिल थे। पंजाब पुलिस ने इसी साल 23 जनवरी को सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब) के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए IED ब्लास्ट और 27 अप्रैल को पटियाला के शंभू के पास इसी कॉरिडोर पर विस्फोट की कोशिश करने वाले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। (पढ़ें पूरी खबर) 2. देवर ने भाभी के बॉयफ्रेंड की हत्या की, भाई ने पता चलने पर सुसाइड किया मानसा में देवर ने भाभी के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। युवक घर से सब्जी लेने के लिए मंडी जा रहा था, तभी उसने घात लगाकर उस पर लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बड़े भाई ने एक हफ्ता पहले ही सुसाइड किया था। छोटे भाई को शक था कि बड़े भाई ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर ही ऐसा कदम उठाया। इसके बाद उसने भाभी के बॉयफ्रेंड को मारने के लिए साजिश रची। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, भाई की मौत से आहत मती सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरदीप सिंह की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और 17 जून की सुबह हरदीप सिंह (28) को मंडी जाते समय घेरकर मौत के घाट उतार दिया। (पढ़ें पूरी खबर) 3. NEET एग्जाम के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, बसों में सफर फ्री पंजाब और केंद्र सरकार ने नीट री-एग्जाम के लिए प्रशासनिक स्तर पर फुलप्रूफ तैयारियां कर दी हैं। सरकार ने परीक्षा संचालन के लिए एसओपी जारी की है और सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उधर, छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पंजाब में बठिंडा से चंडीगढ़ तक नीट स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ कुछ अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। रेलवे ने इसके लिए बाकायदा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। करीब 25 हजार छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। पंजाब सरकार ने छात्रों और उनके एक अभिभावक के लिए पंजाब रोडवेज और पनबस बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. लाठी-डंडों से स्कूटी-बाइक तोड़ी, पत्थर बरसाए, महिलाएं डरकर भागीं लुधियाना में बदमाशों ने गुरुवार रात जमकर हुड़दंग मचाया। धारदार हथियारों से लैस 5 युवकों के गैंग ने गलियों और बाजार में घूमकर कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कई दुकानों और घरों पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लोगों का कहना है कि रात करीब सवा 10 बजे जनकपुरी की गली नंबर-6 में बदमाश बाइकों पर सवार होकर आए, जबकि कुछ पैदल ही गलियों में हथियार लेकर पहुंचे। यहां एक व्यक्ति से कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इसके बाद वे हंगामा करते हुए गणेश नगर रोड और बाजार से होते हुए गली नंबर-7 में पहुंच गए। यहां भी अचानक से बदमाश ईंट-पत्थर चलाने लगे। इलाके में जमकर उत्पात मचाया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। उधर, जानकारी मिलते ही मौके पर जनकपुरी चौकी से कांस्टेबल हरप्रीत सिंह और पीसीआर टीम पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) 5. 8 जिलों में आंधी की चेतावनी, 50KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जालंधर में आज सुबह बारिश से मौसम बदल गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, मौसम विभाग ने 8 जिलों में आज (19 जून) बारिश, आंधी और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 22 जून तक आंधी और बारिश का मौसम रहने की संभावना है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. अमेरिका में पंजाबी छात्र ने माता-पिता और नानी की हत्या की अमेरिका के वर्जीनिया में पंजाबी छात्र ने अपने परिवार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। फायरिंग में उसके पिता सीता राम, मां कमलेश रानी और नानी महेंद्र कौर की मौत हो गई। तीनों को सिर में गोली लगी। जबकि आरोपी का भाई हमले में बाल-बाल बच गया। वारदात 17 जून की रात की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। घटना के बाद गौरव कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय काउंटी शेरिफ ऑफिस और पुलिस टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। फरारी के दौरान आरोपी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार उसका हथियार भी जाम हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मृतक परिवार मूल रूप से पंजाब के नवांशहर जिले के गांव लखपुर का रहने वाला था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गौरव यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैली का छात्र है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. कैशियर मर्डर के शूटरों को ऑर्डर था- काउंटर पर बैठे चश्मे वाले को गोली मार दो चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट शॉप पर हुई कैशियर जानकी दास की हत्या की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे शहर में दहशत फैलाकर रंगदारी का नेटवर्क खड़ा करने की साजिश थी। हत्या के बाद कई कारोबारियों को धमकी भरे कॉल और संदेश मिलने से पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले का तार विदेश में बैठे गैंग से जुड़ रहा है। जांच में सामने आया है कि जम्मू में सक्रिय एक गैंग के माध्यम से आरोपियों का संपर्क गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से हुआ था। इसी नेटवर्क के जरिए मास्टरमाइंड आरोपी अमित कुमार तक वारदात को अंजाम देने के निर्देश पहुंचे थे। अमित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी है। पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी 10 जून को चंडीगढ़ पहुंचे और कजहेड़ी क्षेत्र के एक होटल में ठहरे। (पढ़ें पूरी खबर) 8. महिलाएं आपस में भिड़ीं, एक-दूसरे के बाल खींचे, गालियां भी निकाली अमृतसर के बस स्टैंड पर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। जानकारी के अनुसार, मधु नाम की महिला इलाके में अवैध गतिविधियों को लेकर वीडियो बना रही थी। इसी दौरान उसकी दूसरी महिला गीता से बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई। वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे को गालियां देती और बाल खींचती नजर आ रही हैं। इस दौरान गीता ने मधु को कहा कि तू आप तो धंधा करती है। तेरे घरवाले ने तुझे निकाला नहीं धंधे से। तू कैसे वीडियो बना रही है मेरी। इस पर मधु ने कहा कि ये धंधा करती है। गीता ने कहा कि तू सभी को HIV पॉजिटिव कहती रहती है, तुझे किसने हक दिया। तूने देखा है कभी मुझे धंधा करते हुए। तूझे तेरे ससुराल वालों ने निकाला है। तू धंधा करती है इसलिए। कुछ देर तक बस स्टैंड पर हंगामा चलता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। (पढ़ें पूरी खबर) 9. पत्नी की चाकू से काटकर हत्या, लाश छिपाते वक्त पड़ोसियों ने देखा होशियारपुर में मामूली झगड़े के बाद पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के पेट में 5 बार वार किए। वारदात के बाद आरोपी शव को चारपाई के नीचे छिपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पंखा गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों ने देखा कि आरोपी महिला की लाश को छिपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला दो माह पहले अपनी 6 साल बेटी के साथ रायपुर स्थित ससुराल से भागकर होशियारपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच गई थी। पति को इसके ठिकाने का पता चलते वह भी पीछे यहां तक पहुंच गया। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके… 10. सवारी छोड़ने आए टैक्सी ड्राइवर की निकली 3 करोड़ की लॉटरी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के टैक्सी ड्राइवर की किस्मत पंजाब में चमक गई। फतेहपुर तहसील के रहने वाले कल्याण चंद ने पंजाब स्टेट लॉटरी में 3 करोड़ रुपए का बंपर इनाम जीता है। खास बात यह है कि उन्होंने बठिंडा में सवारी छोड़ने के दौरान 500-500 रुपए की दो टिकटें खरीदी थीं, जिनमें से एक पर यह बड़ा इनाम निकल आया। कल्याण चंद ने बताया कि वह पिछले चार साल से लॉटरी की टिकटें खरीद रहे हैं। उन्होंने साल 2021 में पहली बार टिकट खरीदी थी। उन्होंने कहा कि मासिक आमदनी करीब 15 से 16 हजार रुपए है। कई बार काम कम होने पर उन्हें दिहाड़ी मजदूरी भी करनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल 11 करोड़ रुपए की लॉटरी बठिंडा की एक टिकट पर निकलने की खबर सुनी थी। इसके बाद जब वह सवारी छोड़ने के लिए बठिंडा पहुंचे तो उन्होंने उस दुकान को तलाश कर वहां से दो टिकटें खरीद लीं। अब उन्हीं टिकटों में से एक पर 3 करोड़ रुपए का इनाम निकल आया। कल्याण ने कहा कि इस रकम से वह अपने परिवार के सपने पूरे करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
  • गर्लफ्रेंड की बेटी से मिलने जबरन घर में घुसे तेजप्रताप:अनुष्का के भाई आकाश ने FIR कराई; तेजप्रताप बोले- छवि बिगाड़ने की कोशिश
    Friday, 19. June 2026 03:45 o'clock
    तेजप्रताप ने उज्जैनी, यानी अनुष्का की बेटी से मिलने के लिए जबरन घर में घुसने की कोशिश की। उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का के भाई आकाश ने ये आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। आकाश ने बताया कि रोकने पर तेजप्रताप ने कहा कि उज्जैनी का अपहरण करा दिया जाएगा। साथ ही इसके हिंसक परिणाम भुगतने होंगे। आकाश के आरोपों पर तेजप्रताप ने X पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि मेरे ऊपर लगाए गए धमकी और दबाव बनाने के आरोप मनगढ़ंत हैं। मेरे खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत छवि खराब करने की साजिश है। 24 मई 2025 को तेजप्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का के साथ तस्वीरें शेयर की गई थीं। पोस्ट में कहा गया था कि हम 12 सालों से रिलेशन में हैं। 5 फरवरी 2026 को अनुष्का यादव को बेटी हुई। 8 फरवरी को चर्चा होने लगी कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। खबर सामने आते ही तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अनुष्का की बेटी का पिता होने से इनकार किया। कहा- अनुष्का से कोई संबंध नहीं है। तेजप्रताप ने RJD के पूर्व विधायक मुकेश रोशन पर फंसाने का आरोप लगाया था। आज मुकेश रोशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए तेजप्रताप और अनुष्का मामले की पूरी कहानी… सबसे पहले जानिए आकाश ने क्या शिकायत की है अनुष्का यादव के भाई आकाश ने तेजप्रताप यादव, उनके साथी मोतीलाल यादव और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में अब FIR दर्ज हो चुकी है और अदालत में सुनवाई भी शुरू हो गई है। आकाश यादव का आरोप है कि 6 जून को जब वे खाटूश्याम गए थे, तब पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने साथी मोतीलाल यादव के साथ पटना के पाटलिपुत्र स्थित उनके घर पहुंचे। दोनों ने घर में जबरन घुसने की कोशिश की और परिवार के सदस्यों को धमकाया। घटना के बाद मोतीलाल ने उन्हें फोन कर धमकी दी। कुछ देर बाद फिर कॉल आया, जिसमें खुद को मोहित बताते हुए व्यक्ति ने कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं, तेजप्रताप के खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले सोच लेना। पुलिस में शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे आकाश आकाश का कहाना है कि उन्होंने 10 जून को पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने 17 जून को पटना व्यवहार न्यायालय में केस दायर किया। मामले में अब अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। आकाश यादव ने फोन पर मिली धमकियों की रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया है। उनका कहना है कि कॉल रिकॉर्डिंग में धमकी और दबाव बनाने से जुड़ी बातें दर्ज हैं। अब अदालत और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आकाश का आरोप है कि मोतीलाल के फोन के दौरान तेजप्रताप ने भी उनसे बातचीत की थी। उन्होंने अपनी राजनीतिक हैसियत का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं करेगी। आकाश का कहना है कि मोतीलाल ने फोन पर कहा था कि 6 जून को जो कुछ हुआ है उसे पूरी तरह गुप्त रखा जाए, नहीं तो उनकी ‘औकात दिखा दी जाएगी’। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। तेजप्रताप यादव ने X पर आरोपों को बताया साजिश पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू पटना की ASP दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि आकाश यादव की ओर से पाटलिपुत्र थाने में आवेदन दिया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव उनके घर पहुंचे थे और उनसे जुड़े लोगों द्वारा फोन पर धमकी दी गई थी। आवेदन में अमेरिका (USA) के नंबर से कॉल आने और धमकी दिए जाने का भी जिक्र है। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। वॉइस नोट और कॉल से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अब तेजप्रताप और अनुष्का की पूरी कहानी फेसबुक पोस्ट से शुरू हुई थी नई रिलेशनशिप की चर्चा दरअसल, पूरे विवाद की शुरुआत तेजप्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से किए गए एक पोस्ट के बाद हुई थी। 24 मई 2025 को उनके सोशल मीडिया अकाउंटर से पोस्ट में दावा किया गया था कि वह पिछले 12 वर्षों से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, कुछ ही देर बाद पोस्ट डिलीट कर दी गई। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने X पर दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और तस्वीरें एडिट कर पोस्ट की गई थीं। लेकिन इस दावे के बाद उनकी और अनुष्का यादव की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिनमें शादी और करवा चौथ मनाने जैसे दावे किए गए। तेजप्रताप ने कहा था- अनुष्का से मेरा संबंध नहीं, बच्चा आकाश भाटी का तेजप्रताप यादव की कुछ दिनों पहले अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। 8 फरवरी को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर पोस्ट कर तेजप्रताप यादव को अनुष्का को बेटी होने की बधाई दे दी। इसकी चर्चा शाम तक होती रही। इस चर्चा के बीच आनन-फानन में तेजप्रताप यादव शाम 8:30 बजे मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है।’ तेजप्रताप ने कहा, ‘हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।’ उन्होंने कहा कि 'इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी। मुकेश रोशन मुझे फंसा रहे हैं- तेजप्रताप तेजप्रताप ने कहा, 'मुकेश रोशन की ओर से मुझे फंसाया जा रहा है। सब जयचंद मिलकर मुझे फंसा रहे हैं, जिसमें संजय यादव, सुनील सिंह, शक्ति यादव, रमीज, मुकेश रोशन, आकाश भाटी शामिल हैं। मेरे पास इतनी संपत्ति देख ली है तो मुझे फंसा देंगे क्या। पहले इन जयचंदों ने मिलकर मुझे परिवार-पार्टी से अलग कर दिया और जब हम अपनी पार्टी बनकर सब कुछ अलग कर रहे हैं तो मुझे फंसा रहे हैं।' बदनाम करने वालों के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा- तेजप्रताप तेजप्रताप ने आगे कहा, 'पिता लालू प्रसाद की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पिता जी चूड़ा-दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो जयचंदों को रास नहीं आया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई।'
  • देवकीनंदन ठाकुर बोले- हिंदू 4 बच्चे पैदा करें:NEET पेपर लीक पर कहा- थोड़ा बहुत इधर-उधर हो जाता है; मंदिरों के पैसों से स्कूल-अस्पताल बने
    Friday, 19. June 2026 13:14 o'clock
    कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- देश में सभी के लिए समान कानून होना चाहिए। जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं आता, तब तक हर सनातनी को 4 बच्चे पैदा करना चाहिए। वहीं, NEET पेपर लीक पर कहा- डिजिटल दौर में कई बार इधर-उधर हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। भोपाल में श्रीमद्भागवत कथा के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर ने जनसंख्या नियंत्रण कानून, मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य, महंगाई, रोजगार और सनातन बोर्ड जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं वित्त मंत्री नहीं हूं, मैं बस इतना कह सकता हूं कि सरकार को मुफ्त की हर चीज हटा देनी चाहिए। केवल दो चीजें मुफ्त में मिलनी चाहिए, अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज। उन्होंने कहा- मंदिरों का पैसा किसी व्यक्ति का नहीं है। अगर मंदिरों के पैसे से हर शहर में एक-एक अस्पताल बन जाए तो सभी को मुफ्त इलाज मिल सकता है। कोई बच्चा इलाज के अभाव में अपने प्राण नहीं त्यागेगा। जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं तो हर सनातनी 4 बच्चे करे देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जब हम एक देश में रहते हैं तो कानून सबके लिए समान होना चाहिए और सभी के समान अधिकार होने चाहिए। जो इसे मानते हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। अगर सरकार जनसंख्या नियंत्रण नहीं कर रही है तो हिंदुओं को 4-5 बच्चे करने चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 5-7 सालों से यही बात कह रहा हूं कि हर सनातनी को तब तक अपनी संतान 4 रखनी चाहिए, जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं आ जाता। जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत जरूरी है। डिजिटल सिस्टम में इधर-उधर हो जाता है NEET परीक्षा और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों पर पूछे गए सवाल पर देवकीनंदन ने कहा कि एक युवा बड़ी उम्मीद के साथ परीक्षा की तैयारी करता है, इसलिए परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित होनी चाहिए। सरकार ने व्यवस्थाएं बेहतर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कई जगह सुरक्षा इंतजाम भी बढ़ाए गए हैं। हालांकि डिजिटल सिस्टम में कई बार इधर-उधर हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। जो युवा योग्य है, उसे उसका अधिकार मिलना चाहिए। परीक्षा अच्छे तरीके से हो और उसके बाद युवाओं को रोजगार भी मिले। युवाओं को चाहिए अच्छी परीक्षा और अच्छी नौकरी देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि देश के युवाओं को दो चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं। पहली अच्छी और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और दूसरी रोजगार के अवसर। अगर कोई युवा मेहनत करके परीक्षा पास करता है तो उसके लिए नौकरी के अवसर भी उपलब्ध होने चाहिए। युवाओं का भविष्य किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी का नहीं हूं और न किसी की वकालत करता हूं। मेरा मानना है कि युवाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। सरकार को मुफ्त की हर चीज हटा देनी चाहिए महंगाई और जनकल्याण से जुड़े सवाल पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि मैं वित्त मंत्री या रेल मंत्री नहीं हूं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि सरकार को ऐसे फैसलों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिनसे जनता को राहत मिले। सरकार को मुफ्त की हर चीज हटाकर केवल दो चीजें मुफ्त में देनी चाहिए- शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा जितना पढ़ना चाहता है, उसे उतनी शिक्षा मुफ्त मिलनी चाहिए। कोई व्यक्ति बीमार है तो उसका इलाज भी मुफ्त होना चाहिए। दुनिया के कई देशों में ऐसी व्यवस्थाएं हैं और भारत को अच्छी व्यवस्थाओं को अपनाने में संकोच नहीं करना चाहिए। विदेशों की नकल सिर्फ फटी जींस पहनने में नहीं करें देवकीनंदन ने कहा कि हम विदेशों की नकल फटी जींस पहनने, क्लब जाने और शराब पीने में कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में नहीं कर रहे। वहां के बच्चों को बराबर की शिक्षा मिलती है, उसकी नकल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां गरीब आदमी का इलाज पहले होता है। अगर किसी के पास पैसा नहीं है तो भी उसका इलाज हो जाता है। ऐसी व्यवस्था भारत में क्यों नहीं हो सकती? अच्छी चीजों की नकल कहीं से भी करो और बुरी चीजों की नकल अपने घर से भी मत करो। मंदिरों में इतना पैसा है कि कोई बच्चा बीमारी से नहीं मरेगा सनातन बोर्ड के सवाल पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमारे पास मंदिर हैं, लेकिन ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि मंदिरों में आने वाले पैसे का सही उपयोग हो सके। हम गायों की सेवा कर सकते हैं और बच्चों को शिक्षा दे सकते हैं। देवकीनंदन ने कहा कि जो गरीब लोग अपनी बहन-बेटियों का भरण-पोषण नहीं कर सकते और मजबूरी में धर्म परिवर्तन कर लेते हैं, उनकी रक्षा राम, कृष्ण, शिव और देवी-देवताओं के पैसे से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मंदिरों का पैसा किसी व्यक्ति का नहीं है। वह ठाकुर जी का है और ठाकुर जी के लोगों के काम आ जाए, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसलिए सनातन बोर्ड होना चाहिए। देवकी नंदन ठाकुर के पुराने बयान ग्राफिक्स के जरिए पढ़िए अब देवकी नंदन ठाकुर से सिद्ध कथावाचक बनने की कहानी पढ़िए 6 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर देवकीनंदन ठाकुर का जन्म 12 सितंबर 1978 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के ओहावा गांव के एक ब्राह्मण परिवार से हैं। पिता राजवीर शर्मा तथा माता का श्रीमति अनसुईया देवी ने उनका नाम देवकीप्रसाद शर्मा रखा था। देवकी नंदन ने बताया, जब वो थोड़े बड़े हुए तब उनके गांव तक टेंपो तक नहीं जाती थी। बस पकड़ने के लिए उन्हें और उनके परिवार को 6 किमी तक पैदल चलकर जाना पड़ता था। देवकी नंदन की मां श्रीमद्भगवद्गीता में काफी विश्वास रखती थींं। उनके अलावा उनके 4 भाई और 2 बहनें भी हैं। 6 साल की उम्र में वह घर छोड़कर वृंदावन पहुंचे और ब्रज के रासलीला संस्थान ने उन्हें अपने साथ शामिल कर लिया। रासलीला उन्होंने भगवान कृष्ण और भगवान राम की भूमिका निभाई। श्रीकृष्ण यानी ठाकुरजी की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने खूब चर्चाएं बटोरीं। 13 साल में कंठस्थ कर ली श्रीमद्भागवत पुराण, गुरु ने दिया नाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवकी नंदन को 13 साल की उम्र में ही श्रीमद्भागवतपुराण कंठस्थ हो गई थी। इसके साथ ही उन्होंने निंबार्क संप्रदाय के अनुयायी के रूप में गुरु-शिष्य की परंपरा के तौर पर दीक्षा ली। देवकीनंदन ठाकुर महाराज गुरु आचार्य पुरुषोत्तम शरण शास्त्री जी ने इनका नाम देवकीनंदन ठाकुर महाराज रखा। उनकी प्रतिभा और बोलने की कला के कारण इन्हें श्रीमद्भागवत पुराण के वाचन का कार्य सौंपा गया। 18 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के शाहदरा में श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण के उपदेश दिए। इसके बाद उन्होंने कई जगहों पर श्रीकृष्ण और राम कथा का वाचन किया। धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी। साल 2001 के बाद से वह मलेशिया, थाईलैंड, डेनमार्क, स्वीडन, नार्वे, हॉन्ग-कॉन्ग जैसे देशों में भी वह प्रवचन कर चुके हैं। उनका विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट भी है। वेबसाइट के मुताबिक, उनके आश्रम में संस्कृत छात्र विकास, गौशाला, वृद्धाश्रम, अनाथों को प्रश्रय और समुदाय के बीच एकता स्थापित करने जैसे काम किए जाते हैं। 2015 में योगी ने यूपी रत्न अवार्ड दिया, सोशल मीडिया पर मिलियन्स में फॉलोवर देवकी नंदन के धर्मार्थ कार्यों के लिए साल 2015 में उन्हें उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था। CM योगी आदित्यनाथ ने खुद ये अवॉर्ड उन्हें दिया था। श्री ब्राह्मण महासंघ ने उन्हें अचार्यिंद्र के पद के साथ सम्मानित किया है। इसके साथ ही उन्हें कई तरह के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर पर भी देवकीनंदन के फॉलोअर्स लाखों में हैं। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें देवकीनंदन बोले- 5 बच्चे पैदा करो, मेरे भी 4 हैं दैनिक भास्कर ने देवकीनंदन ठाकुर से बातचीत की। राजनीति से लेकर विवादित बयानों, धर्म से लेकर हिंदू राष्ट्र जैसे मुद्दों पर तमाम सवाल पूछे। उन्होंने कहा वो अभी 30 करोड़ होकर 100 करोड़ को ललकार रहे, 60 करोड़ होने पर क्या करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
  • शिमला में भारी बारिश, सड़कें जलमग्न हुईं:रात 9 बजे तक 4 जिलों में अलर्ट, 22 तक बरसेंगे बादल, 23 से वेस्टर्न-डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा
    Friday, 19. June 2026 01:35 o'clock
    हिमाचल की राजधानी शिमला में शाम पांच बजे के बाद से भारी बारिश हुई। इससे शहर की सड़कें पानी से जलमग्न हो गई। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर मंडी, कुल्लू, सिरमौर और शिमला जिला में तेज बारिश के साथ आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इन जिलों में रात 9 बजे तक लोकल और टूरिस्टों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को भूस्खलन, तेज हवाओं और अचानक मौसम बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पूरे प्रदेश में नजर आएगा। इसे देखते हुए किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश, आंधी व तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति में हल्के हिमपात के आसार इस दौरान किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी देखने को मिल सकता है। 22 जून तक राज्य के अधिकांश भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। 23 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। 24 को अधिकांश भागों में मौसम साफ रहने के आसार है। सलूणी में 31.2 मिमी बारिश बीते 24 घंटे के दौरान चंबा के सलूणी में सबसे ज्यादा 31.2 मिमी, संगड़ाह में 20.0 मिमी, राजगढ़ 20.0, धर्मशाला 18.0, जोत 12.0, कोटखाई 11.3, सोलन 6.8, पच्छाद 6.0, जोगेंद्रनगर 4.0, देहरा गोपीपुर 2.4 और ऊना में 2.2 मिमी बारिश हुई। आज दिनभर आसमान में छाए रहे बादल वहीं आज सुबह से दोपहर बाद तक राज्य के ज्यादातर भागों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। राज्य में बीते एक सप्ताह से निरंतर रुक रुक कर बारिश हो ही है। इससे पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना हुआ है और देशभर से घूमने आ रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले पांच दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम बना रहेगा।
Cricket

The RSS-Feed could not be loaded. / No entries found.