NEWS
-
TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार:समर्थकों के साथ फालता थाने पर हमले का आरोप; पुलिस ने पति से कान पकड़कर परेड कराई थी
Samstag, 20. Juni 2026 06:17 Uhr
पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उन पर फालता पुलिस स्टेशन पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले और जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी ने समर्थकों को जुटाकर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कराया था। भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की। मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान को पुलिस ने 8 जून को भारत से भागने के दौरान नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार फालता में उसकी परेड कराई। इस दौरान जहांगीर कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिखा। जहांगीर बंगाल विधानसभा चुनाव में फालता सीट से TMC उम्मीदवार था। वोटिंग से ठीक पहले उसने चुनावी मैदान छोड़ दिया था। जहांगीर खान की परेड की दो तस्वीरें… CM ने कहा था- वीडियो में दिखे हर प्रदर्शनकारी पर कार्रवाई होगी बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अदिकारी ने 17 जून को फालता थाने पर हमले की घटना पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने पुलिस से विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के वीडियो फुटेज में दिख रहे सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने कहा था। जहांगीर ने फालता में पुष्पा स्टाइल छवि बनाई थी जहांगीर खान को ममता बनर्जी के भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। उसने डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फालता इलाके में मजबूत राजनीतिक पकड़ बना ली थी। विधानसभा चुनाव के दौरान IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ बहस के बाद वह चर्चा में आया था। उसने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को फिल्म ‘पुष्पा’ के मुख्य किरदार की तरह पेश किया था। उन्होंने कई बार फिल्म का डायलॉग ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ भी बोला था। फालता में 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान गड़बड़ियों के आरोप लगे थे। इसके कारण वोटिंग रद्द कर दी गई थी। यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई। दोबारा चुनाव से 48 घंटे पहले जहांगीर ने चुनावी मैदान छोड़ दिया और कहा कि मैं चुनाव से अपना नाम वापस ले रहा हूं। चुनाव बाद गायब हुआ, अवैध वसूली-गैंगरेप धमकी देने के आरोप 24 मई को आए नतीजे में भाजपा ने रिकॉर्ड अंतर से सीट जीत ली। इसके बाद से जहांगीर गायब हो गया। उन्हें न तो घर पर देखा गया और न ही पार्टी ऑफिस में। फालता पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ 7 FIR दर्ज की गई थीं। उस पर अवैध वसूली और महिलाओं को गैंगरेप की धमकी देने के आरोप लगे। इसके बाद जहांगीर ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और गिरफ्तारी के खिलाफ अग्रिम जमानत मांगी थी। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। TMC नेताओं को विरोध, लोगों से छिपने की नौबत; जून में ऐसे 5 मामले… 1. TMC नेता का सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई- हावड़ा के अमरदाहा गांव में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई और गांव में घुमाया। घटना का वीडियो 7 जून को सामने आया था। लोगों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से छुड़ाया। 2. साड़ियों के नीचे छिपे मिले TMC नेता- हावड़ा में TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का एक वीडियो 7 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह पुलिस और लोगों के गुस्से से बचने के लिए साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे नजर आए। भाजपा ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। 3. गिरफ्तार पार्षद की गाड़ी पर फेंके अंडे- कोलकाता में 7 जून को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। दासगुप्ता पर रंगदारी, धमकी और जबरन घुसपैठ समेत कई आरोप लगे हैं। 4. PM आवास के नाम पर वसूली, लौटाने पड़े पैसे: 1 और 2 जून के दौरान दक्षिण 24 परगना के नामखाना में स्थानीय TMC नेता और ग्राम पंचायत सदस्य माधव चंद्र लाया का लोगों को पैसे लौटाते हुए वीडियो सामने आया। आरोप है कि PM आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले लाभार्थियों से ₹5-5 हजार वसूले गए थे। 5. TMC विधायक की कार पर अंडे फेंके: कोलकाता के कमरहाटी में 6 जून की रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने अंडे फेंके। प्रदर्शनकारी 'कट मनी' वापस करने की मांग कर रहे थे। विधायक ने दावा किया कि घटना के समय वह कार में मौजूद नहीं थे। ------------------------------------- ये खबर भी पढे़ं… TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला: कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके; दावा- विधायक कार में नहीं थे कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे। स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… -
NEET री-एग्जाम के लिए आज NTA की देशभर में मॉकड्रिल:551 शहरों में सेंटर, 22.79 लाख+ अभ्यर्थियों के लिए 2 लाख कर्मी तैनात
Freitag, 19. Juni 2026 23:44 Uhr
NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल कर रहा है। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। 21 जून को होने वाली एग्जाम में 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। NTA के मुताबिक एग्जाम कंडक्ट कराने में 2 लाख से अधिक कर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। NTA के अनुसार, एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। PwD और PwBD श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी। पहले जानिए NEET री-एग्जाम की जरूरत क्यों पड़ी दरअसल, 3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। NTA का स्पष्टीकरण: एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून को होने वाली NEET-UG एग्जाम का नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। एजेंसी ने कहा कि SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। NTA के अनुसार, 3 मई को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए एग्जाम सेंटर दिए गए हैं। एजेंसी ने बताया कि 21 जून की एग्जाम के लिए जारी नया एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लेना पर्याप्त है। उसी एडमिट कार्ड के आधार पर अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। एग्जाम पेपर ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग होगी NTA ने कहा है कि एग्जाम से पहले शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। एग्जाम के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है। सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी मौजूद रहेंगे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी। एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर CCTV निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी। एग्जाम के लिए घर से निकलने के पहले इन बातों का ध्यान रखें अभ्यार्थी NTA ने कहा है कि गर्मी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए सभी एग्जाम सेंटरों पर बिजली बैकअप, पर्याप्त रोशनी, पंखे, दीवार घड़ियां, पीने का पानी, शौचालय और मेडिकल सहायता की व्यवस्था की गई है। NTA के मुताबिक अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे। डायबिटिक अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट और केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की अनुमति होगी। वहीं, धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले तथा फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के लिए और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अफवाहों से बचने की अपील, सोशल मीडिया पर नजर NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके। एजेंसी ने 14C/MHA, CBI और अन्य साइबर अपराध एजेंसियों के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। NTA ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और पेपर लीक या एग्जाम से जुड़ी अफवाहों से बचने की अपील की है। संदिग्ध संदेशों और चैनलों की जानकारी NTA या साइबर अपराध एजेंसियों को देने को कहा गया है। एजेंसी ने छात्रों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और जरूरत पड़ने पर Tele-MANAS (14416) जैसी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी है। NEET रीएग्जाम के लिए स्टेट्स की तैयारियां… दिल्ली: कैंडिडेट्स DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा आने और जाने, दोनों यात्राओं के लिए मिलेगी। सेंटर्स के बाहर छात्रों के माता-पिता के लिए कूलिंग जोन बनाए जाएंगे। जहां ORS ड्रिंक्स, पीने का पानी और नींबू पानी मिलेगा। मध्य प्रदेश: रेलवे 20 जून को इंदौर, भोपाल और रतलाम को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। तेलंगाना: स्टूडेंट्स राज्य सरकार की RTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना NEET हॉल टिकट दिखाना होगा। महाराष्ट्र: मुंबई में सभी 1,820 लोकल ट्रेनें अपने पूरे शेड्यूल के साथ चलेंगी। सेंट्रल रेलवे के किसी भी रूट पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा। ……………… NEET से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार: राजस्थान में अमेरिकी नेटवर्क यूज कर रहा था; दिल्ली हाईकोर्ट बोला- टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। पूरी खबर पढ़ें… -
मानसून 23 जून को तेलंगाना से आगे बढ़ेगा:मानसून लाने वाला सिस्टम एक्टिव हुआ; एमपी-बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 16 की मौत
Samstag, 20. Juni 2026 01:44 Uhr
मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून तक इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है। इससे मध्य भारत में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जिससे मानसून के बादल उत्तर भारत की तरफ आ सकते हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, यह आगे नहीं बढ़ रहा है। बिहार के वैशाली में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन मौतें वैशाली जिले में हुईं, जबकि नवादा और जमुई जिले में एक-एक व्यक्ति की जान गई। झारखंड में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 8 लोगों की जान गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो साल का बच्चा भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 3 मौतें हजारीबाग में हुईं। राजस्थान के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शुक्रवार को बिजली गिरने से काका-भतीजे की मौत हो गई। वहीं, यूपी और राजस्थान समेत 8 राज्यों में प्री-मानसून के बावजूद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… 8 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के प्रयागराज में 43.6°C, एमपी के खजुराहो 42.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.1°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, बिहार के छपरा में 41.8°C और झारखंड के डाल्टनगंज में 40°C रहा। अल नीनो के हालात भी बन रहे अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (NOA) ने उपग्रह के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार इंटरट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन पर्याप्त गति से सक्रिय नहीं हो पाया है, इससे मानसून की रफ्तार धीमी है। यह सामान्य रूप से जून के मध्य तक उत्तर की ओर बढ़कर भारत में नमी खींचता है। अल नीनो की परिस्थितियां भी बन रही हैं। इससे लंबे समय तक सूखा और असमान बारिश देखने को मिल सकती है। उपग्रह के आंकड़े पूर्वी भारत में सक्रिय गरज-चमक का संकेत देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी भारत में बादलों का घनापन कम है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 21 जून: 22 जून: जेट स्ट्रीम कमजोर होने पर आगे बढ़ेगा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, जेट स्ट्रीम का मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंगी। अगले 4-5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं। जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परतों में बहने वाली बहुत तेज हवाएं हैं। ये आमतौर पर पृथ्वी की सतह से करीब 8 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई होती है। ये मानसूनी बादलों और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करती हैं। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. मध्य प्रदेशः भोपाल-इंदौर समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट इस बार मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 से 10 दिन लेट हो सकता है। IMD ने प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री का अनुमान जताया है। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी। शनिवार को भोपाल-इंदौर समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राजस्थानः कोटा, उदयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। कोटा, उदयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बूंदी, राजसमंद, अजमेर और कोटा समेत कई जिलों में एक इंच तक पानी बरसा। प्री-मानसून बारिश का दौर 23 जून तक रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहारः पटना, भागलपुर में छाए काले बादल; 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट बिहार के कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। पटना, भागलपुर में काले बादल छाए हैं। ठंडी हवा भी चल रही है। वहीं, उत्तर और पूर्व के कुछ जिलों में ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. उत्तराखंडः टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चकक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाबः तापमान 2.4 डिग्री गिरा, मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई तक हो सकती है पंजाब में तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पटियाला में दर्ज किया गया। तापमान 33.2 डिग्री से 38.4 डिग्री के बीच रहा है। मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई तक हो सकती है। पूरी खबर पढें… 6. हरियाणाः राज्य में आंधी-बारिश अलर्ट; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, और महेंद्रगढ़ में आंधी-बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने, गरज-चमक होने और गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। पूरी खबर 7पढ़ें… 7. छत्तीसगढ़ः राज्य में बिजली गिरने का अलर्ट; रायपुर में तापमान 37°C मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। -
कॉकरोच जनता पार्टी का आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के लिए ₹1-1 करोड़ की मांग
Samstag, 20. Juni 2026 01:33 Uhr
NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले अभिजीत ने 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया था। CJP अब तक पुणे, लखनऊ, अमृतसर, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर और नागपुर में भी प्रदर्शन कर चुकी है। दीपके ने शुक्रवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने लिखा कि देश का माहौल युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। रीएग्जाम होने के बावजूद स्टूडेंट्स के सुसाइ़ड नहीं रुके हैं और सरकार को असल समस्या पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बढ़ सकती है। दीपके ने राहुल गांधी से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील 36 दिनों में 12 छात्रों ने सुसाइड किया देश में पिछले 36 दिनों में NEET एग्जाम से जुड़े 12 छात्र-छात्राएं सुसाइड कर चुके। इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया है। CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए। 22 मई को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया। 10 जून तक CJP ते इंस्टाग्राम पर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स थे। अब इसमें दो लाख की गिरावट आई है। फिर भी यह संख्या भाजपा के 94 लाख और कांग्रेस के 1.37 करोड़ फॉलोअर्स से ज्यादा है। एक्स पर CJP के 2.79 लाख फॉलोअर्स हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत AAP से जुड़े रहे 30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दीपके बोले- जयपुर में RSS के लोगों ने हमला किया, जो उनके खिलाफ, उसका यही अंजाम; कॉकरोच पार्टी के 2 लाख फॉलोअर्स घटे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जयपुर में उन पर हुए हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के लोगों का हाथ था। अभी दीपके नागपुर में है। यहां 4 बजे संविधान चौक पर पार्टी का प्रदर्शन है। पूरी खबर पढ़ें… -
भास्कर अपडेट्स:PM मोदी 21 जून को नौसेना में शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कोलकाता में होगा कमीशनिंग समारोह
Freitag, 19. Juni 2026 20:54 Uhr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को कोलकाता में भारतीय नौसेना के तीन स्वदेशी जहाजों- दूनागिरी, संशोधक और अग्रय को नौसेना में शामिल करेंगे। यह कार्यक्रम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर होगा। ये तीनों जहाज भारत में डिजाइन और बनाए गए हैं। दूनागिरी एक आधुनिक युद्धपोत है, जो ब्रह्मोस मिसाइल और अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। संशोधक समुद्री सर्वेक्षण और समुद्र से जुड़े आंकड़े जुटाने का काम करेगा, जबकि अग्रय दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उनसे मुकाबला करने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन जहाजों में 75% से ज्यादा स्वदेशी उपकरण और तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इनके निर्माण में 200 से अधिक भारतीय MSME कंपनियों ने योगदान दिया है। सरकार का कहना है कि इन जहाजों के नौसेना में शामिल होने से देश की समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में फूड पॉइजनिंग से 59 लोग अस्पताल में भर्ती, सभी ने एक स्टॉल पर खाना खाया था महाराष्ट्र के भिवंडी में एक स्टॉल का खाना खाने के बाद 59 लोगों को फूड पॉइजनिंग के कराण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल की डॉक्टर माधुरी पनाहरे ने बताया कि गुरुवार शाम तक 11 मरीज भर्ती हुए थे। शुक्रवार सुबह यह संख्या 37 पहुंची और बाद में बढ़कर 59 हो गई। सभी मरीजों में पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल के अनुसार, सभी ने एक ही दुकान से खाना खाया था। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹34 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन पकड़ी गई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी ड्रग्स तस्करी का मामला पकड़ा है। 16 जून को कुआलालंपुर से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को शक के आधार पर रोका गया। यात्री के दो ट्रॉली बैगों की जांच करने पर उनमें से सफेद पाउडर से भरे चार पैकेट मिले। जांच में यह पदार्थ हेरोइन निकला। बरामद हेरोइन का वजन करीब 6.9 किलोग्राम है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त हेरोइन की कीमत लगभग ₹34.67 करोड़ है। कस्टम विभाग ने यात्री को NDPS कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है। हेरोइन को भी जब्त कर लिया गया है। महाराष्ट्र में पिज्जा खाने से 34 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक फूड आउटलेट से शावरमा पिज्जा खाने के बाद 34 लोग बीमार पड़ गए। बीमार होने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, लोगों ने बुधवार रात पिज्जा खाया था। इसके बाद गुरुवार दोपहर से उन्हें पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और दस्त जैसी शिकायतें होने लगीं। गुरुवार शाम से मरीज सरकारी अस्पताल पहुंचने लगे और यह सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। कुल 34 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद पुलिस ने फूड आउटलेट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पिज्जा के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि बीमारी की सही वजह का पता लगाया जा सके। ओडिशा के सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 49 प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा ओडिशा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग ने कोरापुट जिले के कोटपाड ब्लॉक में सहायक कार्यपालन अभियंता (Assistant Executive Engineer) सत्यनारायण सेठी के ठिकानों पर रेड की। 7 स्थानों पर एक साथ की गई छापेमारी में 49 कीमती प्लॉट, दो फार्महाउस, 940 ग्राम सोने के आभूषण, 2.5 किलोग्राम चांदी और ₹5.48 लाख कैश मिला। इसके अलावा दो फ्लैट और ₹60.92 लाख की बैंक तथा डाकघर जमा राशि का भी पता चला है, जिनकी जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि एक फार्महाउस 10.03 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जहां आम और यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। दूसरा फार्महाउस 4.35 एकड़ में फैला हुआ है और वहां नीलगिरी का बागान है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि तलाशी अभियान अभी जारी है और आगे और संपत्तियों का खुलासा हो सकता है। सत्यनारायण सेठी ने साल 1998 में ₹7100 मासिक वेतन पर जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। बाद में उन्हें पदोन्नति मिलती गई और साल 2025 में वह असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बने थे। -
भारत सरकार में सचिव विवेक अग्रवाल FATF उपाध्यक्ष बने:1994 बैच के IAS हैं; FATF दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग-आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था
Samstag, 20. Juni 2026 02:46 Uhr
भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) का उपाध्यक्ष चुना गया है। FATF दुनिया भर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाली सबसे अहम संस्थाओं में से एक है। विदेश मंत्रालय ने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। मंत्रालय का कहना है कि यह नियुक्ति आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और वैश्विक स्तर पर आतंकियों की फंडिंग रोकने के प्रयासों को और मजबूती देगी। 1994 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी विवेक अग्रवाल फिलहाल संस्कृति मंत्रालय में सचिव हैं। उन्हें प्रशासनिक सेवा में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वैश्विक वित्तीय सुरक्षा में बढ़ेगी भारत की भूमिका विदेश मंत्रालय के अनुसार, विवेक अग्रवाल का चुनाव इस बात का संकेत है कि वैश्विक वित्तीय सुरक्षा और अवैध धन के खिलाफ कार्रवाई में भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। FATF दुनिया के देशों के लिए ऐसे नियम और मानक तय करती है, जिनका उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर रोक लगाना है। FATF में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं अग्रवाल विवेक अग्रवाल पहले FATF में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर चुके हैं। वह फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) के निदेशक भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय खुफिया से जुड़े मामलों पर काम किया। भारत की बढ़ती विश्वसनीयता का संकेत संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि FATF में यह जिम्मेदारी मिलना दुनिया के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के बीच भारत की बढ़ती विश्वसनीयता का प्रमाण है। मंत्रालय के अनुसार, डिजिटल पेमेंट, वर्चुअल एसेट्स और नए वित्तीय जोखिमों से जुड़े वैश्विक नियम बनाने में भी भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। FATF ने पहलगाम हमले की निंदा की थी जून 2025 में FATF ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी और सभी देशों से आतंक की फंडिंग रोकने की अपील की थी। इसके बाद, भारत ने FATF को पाकिस्तान को दोबारा ‘ग्रे लिस्ट’ में डालने का औपचारिक अनुरोध दिया था। भारत का आरोप है कि पाकिस्तान से हो रही फंडिंग के कारण ही सीमा पार से आतंकी गतिविधियां चल रही हैं। …………… यह खबर भी पढ़ें… ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपी अरेस्ट: पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने का टार्गेट दिया गया था, दो दिन में अब तक 12 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 17 जून को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मंगलवार को इस मॉड्यूल के 7 अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस तरह दो दिनो में मॉड्यूल के 12 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक फरार है। पूरी खबर पढ़ें… -
ओडिशा में राष्ट्रपति की ससुराल पहाड़पुर जाएंगे PM मोदी:₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे; द्रौपदी मुर्मू आज 67वां जन्मदिन मनाएंगी
Samstag, 20. Juni 2026 01:30 Uhr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उनके साथ होंगी। दोनों नेता मयूरभंज के पहाड़पुर गांव और रायरंगपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहाड़पुर राष्ट्रपति मुर्मू का ससुराल है। मोदी यहां सुबह 11:15 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे संथाली जहेरा और हो जहेरा पर धर्मस्थलों पर पूजा करेंगे। दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रायरंगपुर में ओडिशा सरकार के 2 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान ₹47,600 करोड़ रुपए से ज्यादा प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें एनर्जी, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क कनेक्टिविटी, पीने का पानी, हेल्थ, एजुकेशन, टूरिज्म और सिंचाई से जुड़े सेक्टर शामिल हैं। प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन भी है। खराब मौसम के कारण बाय रोड रायरंगपुर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ही रायरंगपुर पहुंच गईं। हालांकि खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। उन्हें पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से बायरोड मयूरभंज जिले के रायरंगपुर पहुंचना पड़ा। यहां पहुंचकर राष्ट्रपति ने सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में AIIMS भुवनेश्वर में आयोजित एक मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कुसुमी ब्लॉक में माइनिंग से प्रभावित गांवों के लिए इंटीग्रेटेड रूरल पाइप वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट और ब्रह्मा कुमारी के मातृशक्ति भवन का भी उद्घाटन किया। प्रोजेक्ट्स जिनका उद्घाटन करेंगे, नींव रखेंगे पीएम मोदी पहाड़पुर से मुर्मू ने शुरू किया था राजनीतिक करियर उपरबेड़ा गांव में एक संथाली परिवार में जन्मी मुर्मू ने श्याम चरण मुर्मू से शादी करने के बाद पहाड़पुर में रहने पहुंची थीं। उनकी शादी 1980 में श्याम चरण मुर्मू से हुई थी, जिनका पैतृक गांव पहाड़पुर था। इसी कारण पहाड़पुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ससुराल के रूप में जाना जाता है। जब 2022 में द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी गईं, तब उनके मायके उपरबेड़ा और ससुराल पहाड़पुर, दोनों गांवों में कई दिनों तक उत्सव मनाया गया था। मुर्मू ओडिशा के ही रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। भाजपा-बीजद गठबंधन सरकार में 2002 से 2004 तक वे मंत्री रहीं। मुर्मू झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं। -
खबर हटके-अफसर नहीं मिले तो कुत्ते को ज्ञापन सौंपा:व्हेल ने निगला लेकिन जिंदा बाहर आया शख्स; गाय के पेट में चुंबक डालकर कील निकाली
Samstag, 20. Juni 2026 01:00 Uhr
मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अफसर नहीं मिले तो उन्होंने कुत्ते के ज्ञापन सौंप दिया। उधर, अमेरिका में एक शख्स को व्हेल ने निगल लिया फिर भी वह जिंदा बाहर आ गया। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गाय के मुंह में चुंबक डालकर उसके पेट से कील निकाली गई। एक शख्स ने मजाक-मजाक में अपने दो लैब्राडोर कुत्तों पर विज्ञापन लगाने की बात कही, लेकिन लोग सच में इसके लिए पैसे देने को तैयार हो गए। वहीं, उत्तर प्रदेश की 7 साल की एक बच्ची के शरीर में चार आधी-आधी किडनी हैं, जो आपस में जुड़ी हुई हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें… -
अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल:TMC-BJP कार्यकर्ताओं में मारपीट; TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, इनमें ₹440 करोड़
Freitag, 19. Juni 2026 19:18 Uhr
कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। TMC कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे, जो दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर लौट रहे थे। अभिषेक के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग एयरपोर्ट पर आए और TMC कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने लगे। समर्थक का दावा है कि उनके हाथों में अंडे थे और बाद में उन्होंने हथियार भी निकाले। उन्होंने सवाल उठाया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हथियार अंदर कैसे पहुंचे। इससे पहले भी 31 मई को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में अभिषेक से मारपीट हुई थी। यहां वे चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। वहीं, शुक्रवार देर रात TMC के HDFC बैंक के 3 अकाउंट्स 50200059108322, 50200063079047, 50200063079034 को फ्रीज किया गया। इनमें कुल मिलाकर लगभग ₹440 करोड़ जमा हैं। मारपीट की 2 तस्वीरें… बागी गुट की शिकायत के बाद TMC के बैंक अकाउंट फ्रीज पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी फूट अब बैंक खातों तक पहुंच गई है। पूर्व सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। बिधाननगर पुलिस ने टीएमसी से जुड़े 3 खातों से निकासी और लेन-देन रोकने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इनमें 440 करोड़ रु. जमा हैं। इनमें 260 करोड़ रु. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के खाते में और 180 करोड़ रु. त्रिपुरा-गोवा यूनिट के खातों में बताए गए हैं। कार्रवाई दक्षिण 24 परगना की जयनगर विधानसभा के विधायक TMC नेता विश्वनाथ शिकायत पर हुई। जिन तीन खातों को फ्रीज किया गया वह प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के है, इनके नंबर 50200059108322, 50200063079047, 50200063079034 हैं। इससे एक दिन पहले 18 जून को पार्टी के कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने निजी बैंक को चिट्ठी लिखकर पार्टी के खातों पर रोक लगाने की मांग की। खाते में करीब 675 करोड़ रुपये जमा हैं। अरूप ने पत्र में लिखा था कि पार्टी के भीतर विभिन्न गुट खुद को वैध नेतृत्व और अधिकृत पदाधिकारी बता रहे हैं। पार्टी पर किसकी असली लीडरशिप है, इसमें अभी कन्फ्यूजन बना हुआ है। लोकसभा स्पीकर को 20 याचिकाएं देकर आए अभिषेक अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने गए थे। जहां उन्होंने अपनी पार्टी TMC के 20 बागी सांसदों के खिलाफ उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए 20 याचिकाएं सौंपीं। स्पीकर से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि जिन बागी सांसदों ने कम जानी-मानी 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में शामिल होने का दावा किया है, उन्हें पार्टी छोड़ने के आधार पर सदन की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। अगर वे किसी चुनाव चिह्न पर चुने गए हैं और दो साल बाद दावा कर रहे हैं कि वे एक नई पार्टी में शामिल हो रहे हैं, तो उनकी सदस्यता खत्म हो जानी चाहिए। 31 मई: अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई थी। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट की थी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया था। घटना पर अभिषेक ने कहा था कि हमला करने वाले मुझे मारना चाहते हैं। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। पूरी खबर पढ़ें… घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई थी। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट फालता में भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बने थे। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता ने चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ-भतीजा चोर के नारे लगे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन के सामने पेश हुईं। मामला हाल के राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई चुनावी हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका का था। पूरी खबर पढ़ें… -
RSS ऑफिस पर बम फेंकने के निर्देश दुबई से मिले:रांची के बाद लखनऊ था अगला टारगेट; पहले फायरिंग की थी योजना, बदला प्लान
Samstag, 20. Juni 2026 04:54 Uhr
रांची में RSS के ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस के अनुसार, इसके बाद लखनऊ में भी हमले की योजना थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी अमन अंसारी ने यह जानकारी दी है। आरोपी के मुताबिक, पेट्रोल बम फेंकने का निर्देश दुबई से मिला था। दुबई में बैठे तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) के सदस्य आवेश राजपूत उर्फ राणा और सहजाद उर्फ शाहनवाज आलम उर्फ भट्ठी इसका मास्टरमाइंड है। 17 जून को रांची में RSS दफ्तर पर हमले के बाद अमन अंसारी उर्फ गोलू और सैफ अंसारी उसी दिन दोपहर ट्रेन से कानपुर के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन रांची पुलिस ने दोनों को गझंडी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दुबई से RSS दफ्तरपर हमला करने का ऑर्डर मिला आरोपी अमन अंसारी ने बताया कि सितंबर 2025 में वह नौकरी के लिए मुंबई गया था। वहां जिशान नाम के एजेंट ने उसे दुबई भेजा। वहां उसे मरमुम स्टार टेक्निकल सर्विस LLC कंपनी में एसी बनाने का काम मिला। वीजा की तारीख समाप्त होने के बाद कंपनी के सुपरवाइजर अहमद अली ने इसी साल उसे वापस मुंबई भेज दिया। इसके बाद वह झारखंड लौट आया। झारखंड आने के बाद अहमद अली ने उसकी फोन पर राणा से बात कराई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राणा ने उसे RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने के लिए तीन युवकों को तैयार करने के लिए कहा गया था। इसके बदले में अहमद ने अच्छे पैसे देने की बात कही थी। दुबई से भेजा गया था फोटो और लोकेशन आरोपी के मुताबिक, दुबई में बैठे राणा ने 15 जून की रात उसके वॉट्सऐप पर रांची स्थित RSS दफ्तर की तस्वीर और लोकेशन भेजी थी। आरोपी का दावा है कि उसे पेट्रोल बम फेंककर दफ्तरमें आग लगाने का निर्देश दिया गया था। 16 जून की रात वह, सैफ और उनका साथी सायम सुजान RSS दफ्तर के पास पहुंचे। सैफ ने पेट्रोल बम फेंका, जबकि अमन घटना का वीडियो बना रहा था। पहला पेट्रोल बम नहीं फटा, जिसकी जानकारी राणा को दी गई। इसके बाद कथित तौर पर राणा ने दूसरा पेट्रोल बम फेंकने का निर्देश दिए। आरोपी के अनुसार, दूसरा पेट्रोल बम फेंकने के बाद विस्फोट हुआ और तीनों वहां से फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ में अमन ने यह भी दावा किया कि अगले दिन सुबह राणा का फोन आया और उसने रांची छोड़कर कानपुर जाने को कहा। कानपुर से उन्हें लखनऊ जाकर दूसरी वारदात को अंजाम देने का निर्देश दिया गया था। मोबाइल अमन के पास, दुबई से वॉट्सएप चला रहा था राणा पुलिस पूछताछ में आरोपी अमन अंसारी ने बताया कि उसने अपने दोस्त हैदर अली से एक मोबाइल फोन और 9334314899 नंबर का सिम कार्ड लिया था। हैदर ने यह मोबाइल और सिम कार्ड लोहरदगा निवासी एक युवक से गिरवी के रूप में रखा था। जब युवक ने समय पर पैसे नहीं लौटाए, तो हैदर ने वह मोबाइल अमन को बेच दिया। आरोपी के मुताबिक, वह इस नंबर का इस्तेमाल अलग-अलग लोगों से बातचीत के लिए करता था। दुबई में मौजूद राणा ने 10 जून के बाद इसी नंबर से वॉट्सएप अकाउंट बनाया और उसका इस्तेमाल किया। पूछताछ में अमन ने दावा किया कि वॉट्सएप अकाउंट बनाने के लिए आवश्यक OTP भी उसने ही राणा को उपलब्ध कराया था। पहले गोली चलवाने की थी योजना पूछताछ में अमन अंसारी ने बताया कि राणा और भट्ठी पहले गोलीबारी कराकर दहशत फैलाना चाहते थे। इसके लिए कथित तौर पर पाकिस्तान से हथियार रांची पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। आरोपी के मुताबिक, वह 8 जून को टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस से अमृतसर जाने के लिए निकला, लेकिन डालटनगंज में आनंद विहार जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। इसके बाद 10 जून को वह अमृतसर पहुंचा और राजू मेहता के होटल में ठहरा। अमन ने दावा किया कि इसके बाद राणा का फोन आया, जिसने बताया कि हथियार उपलब्ध नहीं हो सके हैं और उसे वापस लौटने को कहा। वह 12 जून को अमृतसर से रवाना हुआ और दिल्ली होते हुए ट्रेन से लोहरदगा पहुंच गया। इसके बाद कथित तौर पर योजना बदल दी गई और राणा ने पेट्रोल बम से हमला करने का निर्देश दिया। आरोपियों के ठिकाने पर ATS की छापेमारी झारखंड ATS की टीम ने शुक्रवार तड़के लोहरदगा में सैफ अंसारी और अमन अंसारी के घरों के अलावा रांची में सायम सुजान के घर पर भी छापेमारी की। ATS की एक टीम ने लोहरदगा स्थित दोनों आरोपियों के घरों की गहन तलाशी ली और वहां मौजूद सामान की बारीकी से जांच की। इसके बाद सैफ अंसारी के बड़े भाई चांद अंसारी से लंबी पूछताछ की गई। वहीं, आरोपी अमन अंसारी की मां से भी कई अहम सवाल पूछे गए। दूसरी टीम रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कर्बला चौक, पथलकुदवा में सायम सुजान के घर पहुंची। वहां भी घर के एक-एक हिस्से की गहन तलाशी ली गई। -
हिमाचल के 10 जिलों में आज-कल बारिश का अलर्ट:22 जून तक बरसेंगे बादल, तापमान गिरेगा; 23 से कमजोर होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
Samstag, 20. Juni 2026 02:00 Uhr
हिमाचल की राजधानी शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। मनाली में बीती रात तेज बारिश हुई। इससे सड़कें जलमग्न हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज व कल किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलों में अगले 48 घंटे तक बारिश के साथ आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। IMD के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम के दौरान लोकल लोगों और टूरिस्टों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 22 जून को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी रहेगा। हालांकि, 23 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून को राज्य के अधिकांश भागों में धूप खिल सकती है। अगले 5 दिन सामान्य से कम रहेगा तापमान बीते चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। IMD के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम चल रहा है। अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। चंबा के तापमान में 8.7 डिग्री की कमी तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चंबा में दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री नीचे गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कांगड़ा का पारा भी सामान्य से 8.4 डिग्री कम होकर 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री की गिरावट के साथ 17.1 डिग्री, जबकि मनाली में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। -
हिमाचल के DIG पर ₹1.80 लाख का डैमेज चार्ज:सरकारी आवास खाली न करने पर नोटिस: संजीव गांधी बोले- छवि खराब करने की कोशिश
Samstag, 20. Juni 2026 01:45 Uhr
हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने DIG टीटीआर (ट्रैफिक, टूरिज्म एवं रेलवे) संजीव गांधी को सरकारी आवास खाली न करने पर 1 लाख 80 हजार रुपए का डैमेज चार्ज जमा करने का नोटिस जारी किया है। यह आवास शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) के लिए निर्धारित था। DGP कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार संजीव गांधी ने 7 फरवरी 2026 को शिमला एसपी का पदभार छोड़ दिया था। नियमों के तहत पद छोड़ने के बाद सरकारी आवास में रहने के लिए उन्हें 7 मार्च 2026 तक की अनुमति थी। इसके बाद, आवास पर उनका कब्जा अनधिकृत माना गया। नोटिस में दावा किया गया कि उन्हें 12 मई 2026 को आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन तय तारीख तक आवास खाली नहीं किया गया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश अलॉटमेंट ऑफ गवर्नमेंट रेजिडेंसेज (जनरल पूल) रूल्स-1994 के नियम 18ए के तहत डैमेज चार्ज लगाया गया है। 18 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से डैमेज दस्तावेज के मुताबिक- आवास का क्षेत्रफल करीब 3568.88 वर्ग फीट है। नियमों के तहत 18 रुपए प्रति वर्ग फीट प्रति माह की दर से डैमेज चार्ज की गणना की गई। मार्च, अप्रैल और मई 2026 की अवधि के लिए कुल 1 लाख 80 हजार 286 रुपए जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में बताया गया कि अप्रैल और मई के दो महीनों का डैमेज चार्ज 1 लाख 28 हजार 479.74 रुपए तथा 7 मार्च से 31 मार्च तक 25 दिनों का चार्ज 51 हजार 806.35 रुपए हैं। राशि जमा न की तो सैलरी से कटेगी DGP कार्यालय ने निर्देश दिए कि यह राशि तुरंत DIG टीटीआर कार्यालय में जमा करवाई जाए। राशि जमा न करने पर इसे वेतन से वसूल किया जा सकता है। साथ ही 1 जून 2026 से आवास खाली होने तक अतिरिक्त डैमेज चार्ज भी लगाया जाता रहेगा। सरकारी आवास खाली कर एसपी को सौंपने के आदेश नोटिस में सरकारी आवास तत्काल खाली कर उसका कब्जा शिमला एसपी को सौंपने को कहा गया है। ऐसा न करने पर हिमाचल प्रदेश पब्लिक प्रिमाइसेज एंड लैंड (एविक्शन एंड रेंट रिकवरी) एक्ट, 1971 के तहत बेदखली की कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है। गांधी बोले- उनकी छवि खराब करने की कोशिश वहीं DIG संजीव गांधी से जब इस नोटिस को लेकर उनका पक्ष पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह नोटिस अब तक उन्हें नहीं मिला। मीडिया के माध्यम से इसकी सूचना मिली है। यह डैफेमेटरी है, इसे चेलेंज किया जाएगा। उनकी छवि को खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है और उन्हें ईमानदारी से काम करने की सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जीएडी की तरफ से उन्हें अकोमोडेशन नहीं मिली, इसलिए आवास खाली नहीं किया। बता दें कि संजीव गांधी पूर्व में शिमला के एसएसपी रहे हैं। उनके DIG प्रमोट होने के बाद फरवरी में गौरव सिंह को SSP शिमला लगाया गया। शिमला में एसपी के लिए 'ईयरमार्क्ड' सरकारी आवास है। मगर उन्हें अब तक सरकारी आवास नहीं मिल पाया। इसमें संजीव गांधी रह रहे हैं। इसके बाद DGP ने संजीव गाांधी को यह डैमेज नोटिस दिया है। इस तरह, DGP और DIG में आपस में ठन गई है, क्योंकि संजीव गांधी ने इस नोटिस को चुनौती देने की बात कही है। -
Re-NEET 2026 सवा 3 घंटे की होगी:कलावा, हिजाब पहनने की छूट मिलेगी; आज सभी सेंटर्स पर मॉक ड्रिल होगी
Samstag, 20. Juni 2026 03:30 Uhr
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 21 जून 2026 को होने जा रही NEET UG री-एग्जाम के लिए एडवाइजरी जारी हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और सुरक्षा के लिए NTA ने 20 जून को सभी सेंटर्स पर मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा छात्रों के लिए ड्रेस कोड और जरूरी नियमों की लिस्ट जारी की है जो इस तरह है : एग्जाम से संबंधित किसी भी तरह के डाउट या जानकारी के लिए छात्र एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। पहली बार दिए जाएंगे अतिरिक्त 15 मिनट Re-NEET 2026 परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय उपलब्ध कराना है। NTA ने निर्देश पढ़ने, फोटो लगाने या सिग्नेचर करने की वजह से होने वाली देर को को कम करने के लिए 15 मिनट टाइम बढ़ाया है। एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स : एग्जाम सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा परीक्षा के दिन सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा। इसमें फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान (Face Recognition) शामिल होगी। यह प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले पूरी की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन तकनीकी या अन्य कारणों से पूरा नहीं हो पाता है, तब भी उसे परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एक लिखित अंडरटेकिंग (घोषणा-पत्र) भरना होगा। पेपर लीक के चलते 12 मई को रद्द हुई थी एग्जाम NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है और अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा होगी। NEET UG 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम को 5:15 बजे तक होगी। लेकिन एग्जाम सेंटर पर चेकिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। एग्जाम प्रोसेस पर 5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 6 हजार से ज्यादा सुपरवाइजर और 674 सिटी कोऑर्डिनेटर नजर रखेंगे। लोक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत पेपर लीक और नकल के मामलों में 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपए के जुर्माने का भी प्रावधान है। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। --------------- ये खबर भी पढ़ें… NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद: प्रीलिम्स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया एग्जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें -
उत्तराखंड के ट्रेल पास एवलांच की पूरी कहानी:'भागो-भागो' चिल्लाने पर फिसली महिला ट्रैकर, गाइड ने एक पैर से बचाई जान
Freitag, 19. Juni 2026 11:32 Uhr
इन दिनों उत्तराखंड के ट्रेल्स पास का एक एवलांच वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्वतारोहियों के बेहद करीब से बर्फ का बड़ा गुबार गुजरता दिखाई देता है। दावा किया जा रहा है कि ट्रैकिंग दल कुछ सेकेंड के अंतर से मौत के मुंह में जाने से बचा था। लेकिन आखिर उस दिन हुआ क्या था, एवलांच कब आया, टीम वहां तक पहुंची कैसे और उस वक्त पर्वतारोहियों पर क्या बीती, इसकी पूरी कहानी अब सामने आई है। दरअसल, 8 जून को 17,200 फीट ऊंचे ट्रेल्स पास को फतह करने के बाद 19 सदस्यीय पर्वतारोहण दल नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप की ओर उतर रहा था। टीम एक खड़ी बर्फीली ढलान पर थी कि अचानक नीचे से 'भागो-भागो' की आवाज सुनाई दी। पर्वतारोहियों ने ऊपर देखा तो एक विशाल एवलांच उनकी ओर बढ़ रहा था। सुरक्षित जगह की ओर भागने के दौरान एक महिला ट्रैकर का पैर भी फिसल गया, लेकिन गाइड की सूझबूझ से पूरी टीम बच गई। अभियान का नेतृत्व कर रहे दिनेश सिंह दानू बताते हैं कि अगर कुछ सेकेंड की भी देरी हो जाती तो पूरा दल एवलांच की चपेट में आ सकता था। हालांकि टीम सुरक्षित बच निकली और 11 जून को मुनस्यारी पहुंच गई। दैनिक भास्कर ने इस अभियान का नेतृत्व करने वाले गाइड से बात कर उस पूरे घटनाक्रम को समझा, जो वायरल वीडियो में दिखाई नहीं देता। अब पढ़िए इस अभियान की पूरी कहानी…. 30 मई को खाती गांव से शुरू हुआ था अभियान कोलकाता के 9 सदस्यीय दल और स्थानीय गाइड स्टाफ ने 30 मई को बागेश्वर जिले के खाती गांव से ट्रेल्स पास अभियान शुरू किया था। पहले दिन टीम द्वाली पहुंची, लेकिन लगातार बारिश के कारण 31 मई को वहीं रुकना पड़ा। 1 जून को टीम पिंडारी बेस कैंप पहुंची। इसके बाद मौसम लगातार खराब बना रहा। भारी बर्फबारी और फिसलन के कारण सपोर्ट टीम तय स्थान तक नहीं पहुंच सकी। कई बार योजना बदलनी पड़ी और अभियान की गति धीमी हो गई। दो फीट बर्फ, 250 मीटर रॉक सेक्शन और लगातार बर्फीले तूफान दिनेश दानू बताते हैं कि एडवांस बेस कैंप क्षेत्र में पहले से करीब दो फीट बर्फ जमी थी। 4 जून को लगभग 250 मीटर रॉक सेक्शन पर रोप फिक्स कर टीम किसी तरह एडवांस बेस कैंप पहुंची। लेकिन वहां पहुंचते ही आठ से दस इंच ताजा बर्फ गिर गई। अगले दिन मौसम कुछ साफ दिखा तो गाइड दिनेश दानू, इंद्र सिंह और तारा सिंह आगे का रूट खोलने निकले। उन्हें ट्रेल्स पास पहुंचने से पहले करीब 200 मीटर ऊंची खड़ी रॉक वॉल पर रोप फिक्स करनी थी। इसी दौरान अचानक बर्फबारी और तेज हवाएं शुरू हो गईं। रोप फिक्सिंग के दौरान 400 मीटर लंबी रस्सी का बंडल हाथ से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। एक समय ऐसा लगा कि पूरा अभियान रोकना पड़ सकता है। पतली लाइन और आइस एक्स के सहारे बचाई गई चढ़ाई रस्सी खोने के बाद टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षित वापसी की थी। लेकिन गाइड दल ने हार नहीं मानी। बर्फीले तूफान के बीच आइस एक्स और एक पतली टेंट लाइन के सहारे आगे बढ़ने का फैसला लिया गया। दिनेश दानू के मुताबिक उस रात लगभग 24 घंटे तक लगातार बर्फबारी होती रही और डेढ़ फीट तक नई बर्फ जम गई। अगले दिन टीम ने नीचे उतरकर खाई में गिरी रस्सी को खोजा, उसे दोबारा निकाला और फिर पूरी टीम को एक-एक कर ऊपर पहुंचाया। इसके बाद पर्वतारोहियों ने पिंडारी और नंदा खाट क्षेत्र के बीच फैले विशाल आइस फील्ड, ग्लेशियर और खतरनाक हिम दरारों को पार करते हुए ट्रेल्स पास की ओर बढ़ना जारी रखा। 8 जून को फतह किया ट्रेल्स पास, कुछ घंटे बाद सामने आ गया मौत का मंजर 8 जून की सुबह टीम ट्रेल्स पास पहुंची और 5,312 मीटर (करीब 17,200 फीट) ऊंचे दर्रे को सफलतापूर्वक पार कर लिया। इसके बाद दल नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप की दिशा में उतराई शुरू कर चुका था। दिनेश दानू बताते हैं कि उतराई के दौरान उन्होंने पहाड़ की ढलान पर एक बड़ा स्लैब टूटा हुआ देखा था। इससे उन्हें हिमस्खलन का खतरा महसूस हो गया था। इसी वजह से उन्होंने पूरी टीम को सुबह जल्दी निकलने के निर्देश दिए। करीब सात बजे टीम पास क्षेत्र से नीचे उतर रही थी। अधिकांश सदस्य ढलान पार कर चुके थे। तभी नीचे मौजूद सदस्यों ने अचानक जोर-जोर से 'भागो-भागो' चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला ट्रैकर फिसली, गाइड ने रोका; ऊपर से टूट पड़ा एवलांच आवाज सुनकर जब टीम ने ऊपर देखा तो विशाल एवलांच तेजी से उनकी ओर बढ़ रहा था। उस समय गाइड दिनेश दानू, सुचरिता धारा, दिशा घोष, स्पंदन मलिक और कुछ अन्य सदस्य अभी भी ढलान पर मौजूद थे। भागने की कोशिश के दौरान सुचरिता धारा का पैर फिसल गया। दिनेश दानू ने तत्काल उन्हें रोका और टीम को ढलान के सुरक्षित हिस्से की ओर हटाया। कुछ ही सेकेंड बाद बर्फ का विशाल गुबार उनके बेहद करीब से गुजर गया। दल के सदस्यों के अनुसार यदि कुछ सेकेंड की भी देरी होती तो पूरा समूह एवलांच की चपेट में आ सकता था। दिनेश दानू कहते हैं- 15 साल के पर्वतारोहण जीवन में मैंने इतना चुनौतीपूर्ण अभियान पहली बार देखा। भगवान की कृपा रही कि पूरा दल सुरक्षित बच गया। क्या है ट्रेल्स पास, जिसे उत्तराखंड का सबसे कठिन ट्रैक माना जाता है ट्रेल्स पास उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को जोड़ने वाला हिमालयी दर्रा है। यह पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र को जोहार घाटी और मुनस्यारी से जोड़ता है। इसका नाम ब्रिटिश काल के कुमाऊं कमिश्नर जॉर्ज विलियम ट्रेल के नाम पर पड़ा था। स्थानीय इतिहास के अनुसार सुपी गांव के मालक सिंह बूढ़ा इस दुर्गम दर्रे को पार करने वाले शुरुआती लोगों में शामिल थे। आज ट्रेल्स पास को उत्तराखंड के सबसे कठिन और जोखिमभरे ट्रैकिंग रूट्स में गिना जाता है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें…. गंगा नदी में बोतलें ठंडी कर पी शराब; VIDEO:ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में युवकों की दारू पार्टी, स्थानीय लोगों ने कहा- शर्मनाक ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में युवकों की दारू पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें युवक गंगा नदी में शराब की बोतलें ठंडी करते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासी नाराजगी है। (पढ़ें पूरी खबर) -
उद्धव बोले- मैं पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने को तैयार:शिंदे का आरोप- उद्धव ने सत्ता के लिए बाल ठाकरे की विचारधारा छोड़ी
Freitag, 19. Juni 2026 10:09 Uhr
शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने मुंबई में अलग-अलग रैलियां और कार्यक्रम किए। उद्धव गुट का कार्यक्रम सायन के षणमुखानंद हॉल में हुआ। शिंदे गुट का गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित हुआ। शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ने कहा- कांग्रेस के साथ हमारे पॉलिटिकल मतभेद रहे हैं, लेकिन उसने कभी शिवसेना को खत्म करने की कोशिश नहीं की, जैसा BJP कर रही है। देश एक पार्टी, कोई चुनाव नहीं की तरफ बढ़ रहा है। यह डेमोक्रेसी के लिए खतरा है। उद्धव ने कहा, ‘अगर आपको मुझ पर भरोसा और विश्वास नहीं है तो मैं पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने को तैयार हूं। पार्टी के 6 सांसदों की बगावत से शिवसैनिक निराश नहीं हैं, बल्कि जोश में हैं।’ वहीं, गोरेगांव के कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लिए बाल ठाकरे की विचारधारा को छोड़ दिया। जिन दलों का बालासाहेब विरोध करते थे, उद्धव उन्हीं के साथ चले गए। शिंदे बोले- 2022 में हुई टूट का जनता का समर्थन मिला गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने 2022 में शिवसेना में हुई टूट का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनकी बगावत को जनता का समर्थन मिला है। आज उनकी अगुवाई वाली शिवसेना के पास विधायक, सांसद और स्थानीय निकायों में मजबूत प्रतिनिधित्व है। शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे चाहते थे कि शिवसेना गांव-गांव तक पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके पार्टी को देश की बड़ी राजनीतिक ताकत बनाया। बालासाहेब की विरासत नाम या संपत्ति से नहीं, बल्कि काम से आगे बढ़ती है। दावा किया कि शिंदे बोले- महायुति में मतभेद नहीं महायुति गठबंधन में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके मजबूत रिश्ते हैं। दोनों एक टीम की तरह काम कर रहे हैं और सरकार का मुख्य एजेंडा विकास है। शिंदे ने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र सरकार की लाड़की बहिन योजना जारी रहेगी और इसे बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने वंशवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी में पद योग्यता के आधार पर मिलते हैं और एक सामान्य कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। ठाकरे गुट में टूट पर भास्कर के 2 कार्टून… उद्धव ठाकरे की बैठक में 3 सांसद नहीं पहुंचे थे बागी सांसद बोले- ठाकरे गुट कांग्रेस में विलय चाहता था बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को सौंपे पत्र में दावा किया है कि ठाकरे गुट के कुछ वरिष्ठ नेता शिवसेना का कांग्रेस में विलय चाहते थे। उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे पार्टी की मूल विचारधारा से दूर चले गए हैं, इसलिए पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए अलग होना जरूरी है। शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे ने दावा किया है कि ये सांसद शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। इसे उन्होंने महाराष्ट्र में चल रहे "ऑपरेशन टाइगर" का हिस्सा बताया। पार्टी में 4 साल में दूसरी बार टूट जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने बगावत कर शिवसेना को दो हिस्सों में बांट दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना नाम और धनुष-बाण चुनाव चिह्न दिया था। अब 6 सांसदों की बगावत को पिछले चार साल में पार्टी के लिए दूसरी बड़ी टूट माना जा रहा है। 6 सांसदों के गुट को दल-बदल कानून से मिल सकती है राहत लोकसभा में शिवसेना (UBT) के 9 सांसद हैं। दल-बदल कानून के तहत किसी दल में टूट के बाद अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम दो-तिहाई सांसदों का साथ होना जरूरी है। यानी अगर 9 में से 6 सांसद एक साथ अलग होने का फैसला करते हैं, तो वे खुद को वैध गुट बताने का दावा कर सकते हैं। इसी वजह से 6 सांसदों के बगावत करने की खबर राजनीतिक और कानूनी, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारों के मुताबिक, सिर्फ अलग गुट बनाना ही काफी नहीं होगा। आगे चलकर इन सांसदों को किसी दूसरे दल में विलय की प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ सकती है, ताकि उनकी स्थिति कानूनी रूप से और मजबूत हो सके। पिछले चार दिन में क्या-क्या हुआ… 18 जून: उद्धव ठाकरे की बुलाई संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद दूर रहे। सांसदों ने स्पीकर को पत्र सौंपकर अलग होने की वजह बताई। 17 जून: शिंदे गुट के नेताओं ने दावा किया कि 6 सांसद अलग गुट बनाने के लिए सहमत हो चुके हैं। इसके बाद संजय राउत, अनिल देसाई और अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। 16 जून: अलग-अलग शहरों से सांसदों को दिल्ली लाया गया। संजय राउत ने आरोप लगाया कि सांसदों को तोड़ने के लिए 50 करोड़ रुपए तक का ऑफर दिया गया। 15 जून: 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा शुरू हुई। दावा किया गया कि उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट में जा सकते हैं। संजय राउत ने इन दावों को खारिज किया था। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… बागी सांसद बोले- ठाकरे गुट कांग्रेस में विलय चाहता है:इसलिए अलग हुए; स्पीकर को चिट्ठी सौंपी, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे शिवसेना में उसके स्थापना दिवस यानी 19 जून से ठीक एक दिन पहले बड़ी टूट हो गई। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 ने बगावत कर दी है। एक दिन पहले इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी सौंपी थी। पूरी खबर पढ़ें… -
पुणे में 400 फीट गहरी खाई में गिरा युवक:मंगेतर का बर्थडे मनाने गया था, तेज हवा से बैलेंस बिगड़ा; नवंबर में शादी होनी थी
Freitag, 19. Juni 2026 16:04 Uhr
महाराष्ट्र के पुणे में बने लोहगढ़ किले पर घूमने गया युवक फोटो खींचते समय 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तेज हवाओं के चलने से वह बैलेंस नहीं बना सका और फिसल गया। मरने वाले की पहचान केतन विशाल अग्रवाल के रूप में हुई है। वह पुणे के पास गहुंजे का रहने वाला था और रियल एस्टेट कंपनी का डायरेक्टर था। यह हादसा तब हुआ जब उनकी मंगेतर और दो करीबी दोस्त, केतन की होने वाली पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए किले पर चढ़े थे। उसकी शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी। शादी के लिए राजस्थान में बुक किया था पैलेस लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने बताया कि घटना के समय तेज हवाएं चल रही थीं। अग्रवाल की शादी नवंबर में तय थी और पता चला है कि परिवारों ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक पैलेस बुक किया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना से मौत) की रिपोर्ट दर्ज की गई है और आगे की जांच चल रही है। यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल है लोहगढ़ फोर्ट लोहागढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दुर्ग माना जाता है। यह महाराष्ट्र के उन 12 किलों में शामिल है जिन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान मिला हुआ है। मानसून के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और ट्रेकर्स पहुंचते हैं। महाराष्ट्र के पुणे से 65 किमी दूर बना एक पहाड़ी किला है। यह समुद्र तल से लगभग 1,033 मीटर (3,389 फीट) की ऊंचाई पर बना है और सह्याद्रि पर्वतमाला का हिस्सा है। माना जाता है कि किले का निर्माण लगभग 11वीं–12वीं शताब्दी में हुआ था। इस पर विभिन्न राजवंशों का नियंत्रण रहा, जिनमें यादव, बहमनी, निजामशाही, मुगल और मराठा शामिल हैं। शिवाजी महाराज ने 1648 में इस किले पर कब्जा किया था। 1665 की पुरंदर की संधि के बाद यह मुगलों के पास चला गया, लेकिन बाद में मराठों ने इसे फिर हासिल कर लिया। मराठा शासन के दौरान इसका उपयोग खजाना और महत्वपूर्ण सामान रखने के लिए किया जाता था। विंचू कटा इसकी सबसे प्रसिद्ध संरचना है। यह बिच्छू की पूंछ जैसी लंबी पत्थरीली दीवार है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी: 8 की मौत, मोबाइल से लोकेशन मिली महाराष्ट्र और कर्नाटक में दो हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के रायगड में पोलादपुर-महाबलेश्वर रोड के अंबेनली घाट इलाके में रविवार सुबह एसयूवी कार 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मृतकों के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की। तब जाकर घटना की जानकरी मिली। पढ़ें पूरी खबर… -
राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र से पूछताछ:अयोध्या में 5वें दिन SIT ने SBI के ब्रांच मैनेजर से किए सवाल जवाब; CM ने रामलला के दर्शन किए
Freitag, 19. Juni 2026 02:06 Uhr
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने लगातार 5वें दिन पूछताछ की। टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव से अलग-अलग बातचीत की। जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर और पहले के ब्रांच मैनेजर को बुलाकर उनसे भी पूछताछ की गई। इससे पहले सीएम योगी ने रामलला के दर्शन किए थे। लेकिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनके कार्यक्रम से दूर रहे। सूत्रों के अनुसार टीम पहले चरण की अपनी जांच पूरी करने के बाद 20 जून को दोपहर बाद अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होगी। सीएम योगी को अपनी प्राथमिक रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें इससे पहले 18 जून (गुरुवार) को टीम करीब 10 घंटे तक मंदिर परिसर में रही थी। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की थी। टीम ने अनिल मिश्र से राम मंदिर दान की रकम की गिनती और रख-रखाव समेत इसे बैंक में जमा करने की प्रकिया जानी थी। इसमें उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से समझा। अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र की नियुक्ति की प्रकिया और उसमें अनिल मिश्र की भूमिका को भी समझा। अनिल मिश्र से पूछताछ के बाद टीम ने टिन्नू यादव को बुलाया। करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। अनिल के बताए गए जवाब पर टिन्नू यादव की राय लेकर क्रॉस चेक किया था। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से 13 जून को सोना मिला। हालांकि, सोना कितना है, यह अभी कन्फर्म नहीं है। सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था चढ़ावा चोरी से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- राममंदिर आने वाला हर श्रद्धालु क्या ₹5 दान कर रहा:ट्रस्ट के दस्तावेजों में चौंकाने वाले फैक्ट दावा- सोने-चांदी की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब:सबसे महंगी शिला मॉरीशस से आई थी; मुंबई के व्यापारी ने हीरे जड़ी शिला दान दी थी राम मंदिर से क्या 200 करोड़ का चढ़ावा चोरी हुआ:50 कर्मचारी रडार पर, कई 5 साल में करोड़पति हुए; अब तक 2 करोड़ कैश मिला राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 3 जिम्मेदार:चंपत राय ने ट्रस्ट के सदस्यों से चोरी छिपाई; गोपाल राव ने CCTV चेक नहीं किए राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… -
तेजप्रताप बोले- मैं संकट में हूं, तेजस्वी साथ दें:अनुष्का के भाई के आरोप को बताया झूठा, कहा- उसकी फैमिली सिर्फ पैसा मांगती है
Freitag, 19. Juni 2026 03:45 Uhr
तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गर्लफ्रेंड के भाई की FIR के मामले में सफाई दी। उन्होंने कहा, आकाश और उसकी फैमिली मुझसे पैसों की डिमांड करती थी। मैं कभी 5 लाख तो कभी 10 लाख उन्हें दे दिया करता था। अब वो लोगों ने मेरे ऊपर झूठा केस कर दिया है। मैं संकट में हूं। ऐसे में मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनकर भाई तेजस्वी को साथ आना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तेजप्रताप यादव अपने वकील शिव नंदन भारती के साथ सचिवालय थाना पहुंचे और आकाश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया। तेज प्रताप ने कहा है कि आकाश यादव और उनके परिवार मेरी छवि खराब करना चाहता है। तेजप्रताप पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का के भाई आकाश ने FIR दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि तेजप्रताप ने उज्जैनी, यानी अनुष्का की बेटी से मिलने के लिए जबरन घर में घुसने की कोशिश की। उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का के भाई आकाश ने ये आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। आकाश ने बताया कि रोकने पर तेजप्रताप ने कहा कि उज्जैनी का अपहरण करा दिया जाएगा। साथ ही इसके हिंसक परिणाम भुगतने होंगे। 24 मई 2025 को तेजप्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का के साथ तस्वीरें शेयर की गई थीं। पोस्ट में कहा गया था कि हम 12 सालों से रिलेशन में हैं। 5 फरवरी 2026 को अनुष्का यादव को बेटी हुई। 8 फरवरी को चर्चा होने लगी कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। खबर सामने आते ही तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अनुष्का की बेटी का पिता होने से इनकार किया। कहा- अनुष्का से कोई संबंध नहीं है। तेजप्रताप ने RJD के पूर्व विधायक मुकेश रोशन पर फंसाने का आरोप लगाया था। आज मुकेश रोशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए तेजप्रताप और अनुष्का मामले की पूरी कहानी… सबसे पहले जानिए आकाश ने क्या शिकायत की है अनुष्का यादव के भाई आकाश ने तेजप्रताप यादव, उनके साथी मोतीलाल यादव और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में अब FIR दर्ज हो चुकी है और अदालत में सुनवाई भी शुरू हो गई है। आकाश यादव का आरोप है कि 6 जून को जब वे खाटूश्याम गए थे, तब पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने साथी मोतीलाल यादव के साथ पटना के पाटलिपुत्र स्थित उनके घर पहुंचे। दोनों ने घर में जबरन घुसने की कोशिश की और परिवार के सदस्यों को धमकाया। घटना के बाद मोतीलाल ने उन्हें फोन कर धमकी दी। कुछ देर बाद फिर कॉल आया, जिसमें खुद को मोहित बताते हुए व्यक्ति ने कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं, तेजप्रताप के खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले सोच लेना। पुलिस में शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे आकाश आकाश का कहाना है कि उन्होंने 10 जून को पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने 17 जून को पटना व्यवहार न्यायालय में केस दायर किया। मामले में अब अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। आकाश यादव ने फोन पर मिली धमकियों की रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया है। उनका कहना है कि कॉल रिकॉर्डिंग में धमकी और दबाव बनाने से जुड़ी बातें दर्ज हैं। अब अदालत और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आकाश का आरोप है कि मोतीलाल के फोन के दौरान तेजप्रताप ने भी उनसे बातचीत की थी। उन्होंने अपनी राजनीतिक हैसियत का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं करेगी। आकाश का कहना है कि मोतीलाल ने फोन पर कहा था कि 6 जून को जो कुछ हुआ है उसे पूरी तरह गुप्त रखा जाए, नहीं तो उनकी ‘औकात दिखा दी जाएगी’। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। तेजप्रताप यादव ने X पर आरोपों को बताया साजिश पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू पटना की ASP दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि आकाश यादव की ओर से पाटलिपुत्र थाने में आवेदन दिया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव उनके घर पहुंचे थे और उनसे जुड़े लोगों द्वारा फोन पर धमकी दी गई थी। आवेदन में अमेरिका (USA) के नंबर से कॉल आने और धमकी दिए जाने का भी जिक्र है। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। वॉइस नोट और कॉल से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अब तेजप्रताप और अनुष्का की पूरी कहानी फेसबुक पोस्ट से शुरू हुई थी नई रिलेशनशिप की चर्चा दरअसल, पूरे विवाद की शुरुआत तेजप्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से किए गए एक पोस्ट के बाद हुई थी। 24 मई 2025 को उनके सोशल मीडिया अकाउंटर से पोस्ट में दावा किया गया था कि वह पिछले 12 वर्षों से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, कुछ ही देर बाद पोस्ट डिलीट कर दी गई। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने X पर दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और तस्वीरें एडिट कर पोस्ट की गई थीं। लेकिन इस दावे के बाद उनकी और अनुष्का यादव की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिनमें शादी और करवा चौथ मनाने जैसे दावे किए गए। तेजप्रताप ने कहा था- अनुष्का से मेरा संबंध नहीं, बच्चा आकाश भाटी का तेजप्रताप यादव की कुछ दिनों पहले अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। 8 फरवरी को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर पोस्ट कर तेजप्रताप यादव को अनुष्का को बेटी होने की बधाई दे दी। इसकी चर्चा शाम तक होती रही। इस चर्चा के बीच आनन-फानन में तेजप्रताप यादव शाम 8:30 बजे मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है।’ तेजप्रताप ने कहा, ‘हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।’ उन्होंने कहा कि 'इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी। मुकेश रोशन मुझे फंसा रहे हैं- तेजप्रताप तेजप्रताप ने कहा, 'मुकेश रोशन की ओर से मुझे फंसाया जा रहा है। सब जयचंद मिलकर मुझे फंसा रहे हैं, जिसमें संजय यादव, सुनील सिंह, शक्ति यादव, रमीज, मुकेश रोशन, आकाश भाटी शामिल हैं। मेरे पास इतनी संपत्ति देख ली है तो मुझे फंसा देंगे क्या। पहले इन जयचंदों ने मिलकर मुझे परिवार-पार्टी से अलग कर दिया और जब हम अपनी पार्टी बनकर सब कुछ अलग कर रहे हैं तो मुझे फंसा रहे हैं।' बदनाम करने वालों के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा- तेजप्रताप तेजप्रताप ने आगे कहा, 'पिता लालू प्रसाद की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पिता जी चूड़ा-दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो जयचंदों को रास नहीं आया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई।' -
PM मोदी ने 15 लाख युवाओं को ₹2400 करोड़ दिए:कहा- विकसित भारत रोजगार योजना ने 70 लाख जॉब दिए, भविष्य की वर्कफोर्स तैयार हो रही
Freitag, 19. Juni 2026 14:41 Uhr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को ₹2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए खातों में भेजी गई। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए इस इवेंट में प्रधानमंत्री ने युवाओं और उन्हें नौकरियां देने वाले उद्यमियों से संवाद भी किया। पीएम बोले कि यह योजना पहली बार नौकरी खोजने वाले युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल का काम करती है। इसके जरिए हम भविष्य के लिए एक मजबूत वर्कफोर्स तैयार कर रहे हैं। इंटेंसिव ट्रांसफर करने का कार्यक्रम देशभर के 200 औद्योगिक क्लस्टर में हुआ। इस कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए, क्योंकि नए लेबर कोड के तहत अपॉइंटमेंट लेटर देना अनिवार्य है। गौरतलब है कि PM-VBRY के तहत सरकार ने कुल 99,446 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इसके तहत 2 साल में 3.5 करोड़ नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी की स्पीच की 5 बातें... पीएम-विकसित भारत रोजगार योजना की विशेषताएं -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मैक्रों ने हिंदी में कहा- भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे: मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई; पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हिंदी में वीडियो मैसेज शेयर किया है। उन्होंने कहा- प्रिय मित्र नरेंद्र, आपका नीस, एवियन और पेरिस के दौरे में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हुई। फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे। वहीं, फ्रांस से रवाना होने के बाद मोदी ने X पर लिखा- यह यात्रा सहभागिता और उपलब्धियों दोनों के लिहाज से व्यापक रही।पढ़ें पूरी खबर… -
भास्कर अपडेट्स:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NEET-UG री-एग्जाम से पहले 20 जून को देश भर में मॉक ड्रिल करेगी, 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे
Donnerstag, 18. Juni 2026 20:35 Uhr
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देश भर में एक मॉक ड्रिल आयोजित करेगी। यह ड्रिल 21 जून को NEET-UG री-एग्जाम को सुरक्षित रूप से आयोजित करने की तैयारियों का हिस्सा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। NEET री-एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवार इसमें शामिल हो रहे हैं। दिव्यांग उम्मीदवार, जो अतिरिक्त समय पाने के हकदार हैं, उन्हें शाम 6.20 बजे तक परीक्षा लिखने की अनुमति होगी। इसमें 674 सिटी कोऑर्डिनेटर्स सिटी लेवल के कामकाज की देखरेख करेंगे। एग्जाम सेंटर्स की स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,669 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर सेंटर सुपरिटेंडेंट और इनविजिलेटर नियुक्त किए गए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित कुल 2 लाख से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है। एजेंसी ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। सेंटर के ठीक दोपहर 1.30 बजे बंद हो जाएंगे, और उसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एजेंसी ने कहा, "सिर्फ इजाजत वाली चीजें ही साथ ले जाएं; मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, वॉलेट, गहने, मेटल वाली चीजें और खाने के पैकेट परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की इजाजत नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… TMC के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी लोकसभा स्पीकर से मिले, बागी सांसदों के खिलाफ 20 याचिकाएं सौंपी लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और अपनी पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए 20 याचिकाएं सौंपीं। स्पीकर से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि जिन बागी सांसदों ने कम जानी-मानी 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में शामिल होने का दावा किया है, उन्हें पार्टी छोड़ने के आधार पर सदन की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। अगर वे किसी चुनाव चिह्न पर चुने गए हैं और दो साल बाद दावा कर रहे हैं कि वे एक नई पार्टी में शामिल हो रहे हैं, तो उनकी सदस्यता खत्म हो जानी चाहिए। बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने TMC के सभी पद छोड़े, गौतम देब ने सिलीगुड़ी के मेयर पद से इस्तीफा दिया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में लीडरशिप का संकट शुक्रवार को और गहरा गया, जब पश्चिम बंगाल की पूर्व मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक ने खराब सेहत की वजह से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। TMC सुप्रीमो के लंबे समय से साथी रहे मल्लिक ने कहा कि उन्होंने पार्टी लीडरशिप को अपना फैसला पहले ही बता दिया था। मल्लिक ने कहा, "मैंने अपनी खराब सेहत की वजह से TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ महीनों में मेरा ब्लड शुगर लेवल बहुत बढ़ गया है, और मुझे किडनी की बड़ी बीमारियां हैं। इन हालात में, पार्टी वर्किंग कमेटी और दूसरे पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाना नामुमकिन होता जा रहा है। जब आप काम नहीं कर सकते तो किसी पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है।" दूसरी ओर, नॉर्थ बंगाल के सीनियर नेता गौतम देब ने भी सिलीगुड़ी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया।अधिकारियों ने बताया कि देब ने सिलीगुड़ी सिविक बॉडी के कमिश्नर को अपना इस्तीफा भेज दिया, और अपनी सरकारी गाड़ी और सिक्योरिटी छोड़ दी। मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर मुंबई में BEST कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते शहर की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सुबह 27 डिपो से बहुत कम बसें निकल सकीं। इससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने मेट्रो, ऑटो और टैक्सी का सहारा लिया। कर्मचारी वेतन, रिटायर कर्मचारियों के बकाये और ठेका व्यवस्था खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण रोज BEST बसों से सफर करने वाले करीब 25 लाख यात्रियों पर असर पड़ा है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध गिरफ्तार; 2 ग्रेनेड और 2.5 किलो विस्फोटक बरामद जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने 3 संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 ग्रेनेड, करीब 2.5 किलो विस्फोटक सामग्री, 4 मोबाइल फोन और हिजबुल मुजाहिदीन के 4 पोस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, विशेष सूचना के आधार पर पुडसू इलाके में अभियान चलाया गया, जिसमें तीनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक शोपियां के बेगम इलाके के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, वे 31 मई से अपने घरों से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के द्वारका में नमकीन फैक्ट्री में आग लगी, 8 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया दिल्ली के द्वारका स्थित नंद विहार में शुक्रवार सुबह एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सेक्टर-16A में द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फैक्ट्री में रात करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग फैक्ट्री के टिन शेड वाले हिस्से में फैल गई थी। इसे बुझाने के लिए 8 दमकल गाड़ियां लगाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 1:40 बजे आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सुबह 3:30 बजे तक कूलिंग का काम चलता रहा। फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। POCSO आरोपी को NEET री-टेस्ट में शामिल होने के लिए चार दिन की अस्थायी जमानत मुंबई की एक विशेष POCSO अदालत ने बलात्कार के आरोप में जेल में बंद 18 साल के युवक को NEET री-टेस्ट में शामिल होने के लिए चार दिन की अस्थायी जमानत दे दी है। अदालत ने उसे 18 जून से 21 जून तक राहत देते हुए परीक्षा देने की अनुमति दी। विशेष न्यायाधीश एस.आर. शर्मा ने गुरुवार को यह आदेश दिया। आरोपी फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में बंद है। अदालत ने यह राहत तब दी, जब पीड़िता ने कुछ शर्तों के साथ जमानत पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके अलावा, अदालत ने आरोपी से लिखित आश्वासन देने को कहा है कि वह परीक्षा में शामिल होगा और आत्मसमर्पण के समय परीक्षा में शामिल होने से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत करेगा। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 30 अवैध बंकर ध्वस्त किए, हथियार भी बरामद मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों के बनाए 30 बंकरों और चौकियों को ध्वस्त किया। अधिकारियों के मुताबिक लेइलोन वैफेई, लेइलोन खुन्नौ, एल. मुनलुई और कोंसाखुल गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पिछले कुछ महीनों में यहां हिंसा और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। ध्वस्त किए बंकरों से 11 सिंगल-बैरल ब्रीच-लोडिंग (एसबीबीएल) 12 बोर बंदूकें, 294 जिंदा कारतूस, गन पाउडर के दो पैकेट, 34 खाली कारतूस के खोखे और छह बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की गई हैं। मुंबई में तेज गर्मी, वर्सोवा बीच पर सोए लोग मुंबई में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए गुरुवार रात में लोग वर्सोवा बीच पर सोए। यहां दिन में तापमान 40°C से ज्यादा रहा। महाराष्ट्र में गर्मी और उमस दोनों का असर बना हुआ है, क्योंकि मानसून की प्रगति धीमी रही है। राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, जिससे तापमान ज्यादा बना हुआ है। विदर्भ सबसे ज्यादा गर्म है। वर्धा, अमरावती, गोंदिया, अकोला और ब्रह्मपुरी जैसे इलाकों में तापमान 40-44°C तक पहुंचा है। मुंबई में तापमान लगभग 35-36°C के आसपास रहा, लेकिन समुद्री नमी के कारण उमस अधिक महसूस हो रही है। कोचीन शिपयार्ड पहुंचे जहाज पर मिला 'I Love Pakistan' संदेश, जांच शुरू केरल के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में मरम्मत के लिए आए एक जहाज की दीवार पर नुकीली चीज से उकेरा हुआ "I Love Pakistan" लिखा मिला। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिपयार्ड प्रबंधन की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी शिपयार्ड से जुड़े सुरक्षा मामलों ने सुर्खियां बटोरी थीं। स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant के निर्माण के दौरान कंप्यूटर उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की थी। इसके अलावा, शिपयार्ड में काम कर चुके कुछ लोगों को जासूसी मामलों में भी विभिन्न एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
Der Feed konnte nicht geladen werden. / Es konnten keine Einträge gefunden werden.
