NEWS
National
-
महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी:7 की मौत, 25 घायल; शनिवार को प्रसाद लेने के लिए भीड़ जुटी थी
Saturday, 20. June 2026 12:57 o'clock
महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की निर्माणाधीन छत शनिवार दोपहर गिर गई। मलबे में में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर और पत्थर भरभराकर गिर पड़े। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो के मुताबिक दोपहर 3 बजे कई लोग लाइन में खड़े होकर प्रसाद दर्शन-पूजा कर रहे थे। तभी बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर टूट गया। शनिवार होने के कारण मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। यशवाड़ी गांव मनवत रोड पर स्थित है, जो छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 190 किलोमीटर दूर है। यहां त्रिमूर्ति मंदिर में हनुमान जी की काली प्रतिमा स्थापित है। 8 तस्वीरों में देखें परभणी हनुमान मंदिर हादसा… मंडप में मौजूद लोगों ने मलबा हटाया रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। जिला कलेक्टर संजय चव्हाण, उपमंडल अधिकारी संगीता चव्हाण और तहसीलदार पांडुरंग माछेवाड़ ने बताया कि 32 लोगों में से 7 की मौत हो गई और 25 गंभीर रूप से घायल हो गए। आपदा प्रबंधन अधिकारी, पथरी अग्निशमन विभाग, मानवत लोक निर्माण विभाग, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा दल, परभणी नगर निगम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान पूरा किया गया। यशवाड़ी में बने त्रिमूर्ति मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा... --------------------- ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़-खल्लारी मंदिर में रोपवे टूटा, 2 ट्रॉली खाई में गिरी: 1 की मौत, 16 घायल; संचालक और 2 स्टाफ पर मामला दर्ज मार्च 2026 में छ्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में रोपवे टूट गया था। इस हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हुए थे। एक लड़की की मौत हो गई थी। ये सभी लोग चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद कुछ श्रद्धालु रोपवे की ट्रॉली से नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक केबल टूट गया। ट्रॉली पहाड़ी से टकराई और उसमें बैठे लोग करीब 20 फीट नीचे गिर गए। पढ़ें पूरी खबर… -
NEET री-एग्जाम- नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी:भुवनेश्वर की छात्रा का परीक्षा केंद्र 2300km दूर देहरादून; NTA की सफाई- कैंडिडेट ने खुद शहर बदला
Friday, 19. June 2026 23:44 o'clock
देशभर में NEET-UG री-एग्जाम से एक दिन पहले एग्जाम सेंटर के अलॉटमेंट में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। नागपुर के एक छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब ने अबू धाबी (UAE) स्थित एक भारतीय स्कूल में सेंटर मिलने की शिकायत की। छात्र ने 19 जून को एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तब यह गड़बड़ी देखी। छात्र के पास पासपोर्ट नहीं है। ऐसे में उसका विदेश जाकर परीक्षा देना संभव नहीं था। एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सफाई दी। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा शहर में बदलाव छात्र के रजिस्टर्ड लॉगिन से किया गया था। हालांकि, छात्र के अनुरोध पर बाद में सेंटर नागपुर कर दिया गया। इसी तरह भुवनेश्वर की एक छात्रा को 2300 किमी दूर देहरादून में सेंटर मिला, जिसे बाद में सुधार दिया गया। NTA ने देश भर में मॉक ड्रिल किया NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल कर रहा है। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। कल 22.79 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे 21 जून को होने वाली एग्जाम में 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। NTA के मुताबिक एग्जाम कंडक्ट कराने में 2 लाख से अधिक कर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। NTA के अनुसार, एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। PwD और PwBD श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी। पहले जानिए NEET री-एग्जाम की जरूरत क्यों पड़ी दरअसल, 3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। NTA का स्पष्टीकरण: एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून को होने वाली NEET-UG एग्जाम का नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। एजेंसी ने कहा कि SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। NTA के अनुसार, 3 मई को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए एग्जाम सेंटर दिए गए हैं। एजेंसी ने बताया कि 21 जून की एग्जाम के लिए जारी नया एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लेना पर्याप्त है। उसी एडमिट कार्ड के आधार पर अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। एग्जाम पेपर ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग होगी NTA ने कहा है कि एग्जाम से पहले शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। एग्जाम के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है। सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी मौजूद रहेंगे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी। एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर CCTV निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी। एग्जाम के लिए घर से निकलने के पहले इन बातों का ध्यान रखें अभ्यार्थी NTA ने कहा है कि गर्मी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए सभी एग्जाम सेंटरों पर बिजली बैकअप, पर्याप्त रोशनी, पंखे, दीवार घड़ियां, पीने का पानी, शौचालय और मेडिकल सहायता की व्यवस्था की गई है। NTA के मुताबिक अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे। डायबिटिक अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट और केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की अनुमति होगी। वहीं, धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले तथा फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के लिए और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अफवाहों से बचने की अपील, सोशल मीडिया पर नजर NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके। एजेंसी ने 14C/MHA, CBI और अन्य साइबर अपराध एजेंसियों के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। NTA ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और पेपर लीक या एग्जाम से जुड़ी अफवाहों से बचने की अपील की है। संदिग्ध संदेशों और चैनलों की जानकारी NTA या साइबर अपराध एजेंसियों को देने को कहा गया है। एजेंसी ने छात्रों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और जरूरत पड़ने पर Tele-MANAS (14416) जैसी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी है। NEET रीएग्जाम के लिए स्टेट्स की तैयारियां… दिल्ली: कैंडिडेट्स DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा आने और जाने, दोनों यात्राओं के लिए मिलेगी। सेंटर्स के बाहर छात्रों के माता-पिता के लिए कूलिंग जोन बनाए जाएंगे। जहां ORS ड्रिंक्स, पीने का पानी और नींबू पानी मिलेगा। मध्य प्रदेश: रेलवे 20 जून को इंदौर, भोपाल और रतलाम को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। तेलंगाना: स्टूडेंट्स राज्य सरकार की RTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना NEET हॉल टिकट दिखाना होगा। महाराष्ट्र: मुंबई में सभी 1,820 लोकल ट्रेनें अपने पूरे शेड्यूल के साथ चलेंगी। सेंट्रल रेलवे के किसी भी रूट पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा। ……………… NEET से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार: राजस्थान में अमेरिकी नेटवर्क यूज कर रहा था; दिल्ली हाईकोर्ट बोला- टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। पूरी खबर पढ़ें… -
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म कराने पहुंची दिल्ली पुलिस:शाम तक की परमिशन थी, दीपके बोले- शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे
Saturday, 20. June 2026 01:33 o'clock
NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरी बार प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- चाहे लाठी खाना पड़े या गिरफ्तारी हो, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे। दिल्ली पुलिस ने CJP को शनिवार शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी थी। लेकिन प्रदर्शन जारी रहने के बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों के मंच के पास पहुंची और लोगों को वहां से जाने के लिए कहा। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन का समय बढ़ाने की परमिशन नहीं दी गई है। इससे पहले पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच पर गांधी और अंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे। दीपके ने कहा- अगर थाली पीटने से कोरोना वायरस खत्म हो सकता है तो एक बार फिर थाली पीटकर शिक्षा मंत्री को हटा दिया जाए जो अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में गो-प्रधान-गो के नारे लगाए। CJP ने स्टेज पर NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पोस्टर भी लगाए हैं। CJP के प्रदर्शन की 9 तस्वीरें… प्रदर्शन के मिनट-टु-मिनट अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… -
12 दिन से अटका मानसून 23 जून से आगे बढ़ेगा:एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा के ऊपर चक्रवाती सिस्टम एक्टिव; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 14 मौतें
Saturday, 20. June 2026 01:44 o'clock
12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून अब आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून तक इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है। इससे मध्य भारत में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जिससे मानसून के बादल उत्तर भारत की तरफ आ सकते हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। बिहार में शुक्रवार को बिजली गिरने से 6 लोगों की और झारखंड में 8 लोगों की जान गई। राजस्थान के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से मानसून… देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… मध्य और दक्षिण भारत में आंधी-तूफान, बंगाल में भारी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच आंधी-तूफान और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ में 19 से 23 जून तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में भी 19 से 23 जून के बीच आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम का यह बदलाव सिर्फ मध्य भारत तक सीमित नहीं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 19 से 21 जून के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि केरल में भी 19 से 23 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बंगाल के कोलकाता, सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में शनिवार को भी भारी बारिश हुई। दार्जिलिंग में बालासन नदी उफान पर आ गई। इससे नदी पर ह्यूम पाइप से बना पुल टूट कर बह गया। 8 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के प्रयागराज में 43.6°C, एमपी के खजुराहो 42.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.1°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, बिहार के छपरा में 41.8°C और झारखंड के डाल्टनगंज में 40°C रहा। अगले दो दिन के मौसम का हाल 21 जून: 22 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. मध्य प्रदेशः भोपाल-इंदौर समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट इस बार मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 से 10 दिन लेट हो सकता है। IMD ने प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री का अनुमान जताया है। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी। शनिवार को भोपाल-इंदौर समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राजस्थानः कोटा, उदयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। कोटा, उदयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बूंदी, राजसमंद, अजमेर और कोटा समेत कई जिलों में एक इंच तक पानी बरसा। प्री-मानसून बारिश का दौर 23 जून तक रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहारः पटना, भागलपुर में छाए काले बादल; 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट बिहार के कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। पटना, भागलपुर में काले बादल छाए हैं। ठंडी हवा भी चल रही है। वहीं, उत्तर और पूर्व के कुछ जिलों में ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. उत्तराखंडः टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चकक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाबः तापमान 2.4 डिग्री गिरा, मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई तक हो सकती है पंजाब में तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पटियाला में दर्ज किया गया। तापमान 33.2 डिग्री से 38.4 डिग्री के बीच रहा है। मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई तक हो सकती है। पूरी खबर पढें… 6. हरियाणाः राज्य में आंधी-बारिश अलर्ट; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, और महेंद्रगढ़ में आंधी-बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने, गरज-चमक होने और गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। पूरी खबर 7पढ़ें… 7. छत्तीसगढ़ः राज्य में बिजली गिरने का अलर्ट; रायपुर में तापमान 37°C मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। -
TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार:समर्थकों के साथ फालता थाने पर हमले का आरोप; पुलिस ने पति से कान पकड़कर परेड कराई थी
Saturday, 20. June 2026 06:17 o'clock
पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उन पर फालता पुलिस स्टेशन पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले और जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी ने समर्थकों को जुटाकर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कराया था। भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की। मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान को पुलिस ने 8 जून को भारत से भागने के दौरान नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार फालता में उसकी परेड कराई। इस दौरान जहांगीर कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिखा। जहांगीर बंगाल विधानसभा चुनाव में फालता सीट से TMC उम्मीदवार था। वोटिंग से ठीक पहले उसने चुनावी मैदान छोड़ दिया था। CM ने कहा था- हर प्रदर्शनकारी पर कार्रवाई होगी बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अदिकारी ने 17 जून को फालता थाने पर हमले की घटना पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने पुलिस से विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के वीडियो फुटेज में दिख रहे सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने कहा था। फालता थाने पर हंगामे की दो तस्वीरें… जहांगीर ने फालता में पुष्पा स्टाइल छवि बनाई थी जहांगीर खान को ममता बनर्जी के भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। उसने डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फालता इलाके में मजबूत राजनीतिक पकड़ बना ली थी। विधानसभा चुनाव के दौरान IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ बहस के बाद वह चर्चा में आया था। उसने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को फिल्म ‘पुष्पा’ के मुख्य किरदार की तरह पेश किया था। उन्होंने कई बार फिल्म का डायलॉग ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ भी बोला था। फालता में 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान गड़बड़ियों के आरोप लगे थे। इसके कारण वोटिंग रद्द कर दी गई थी। यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई। दोबारा चुनाव से 48 घंटे पहले जहांगीर ने चुनावी मैदान छोड़ दिया और कहा कि मैं चुनाव से अपना नाम वापस ले रहा हूं। जहांगीर खान की परेड की दो तस्वीरें… चुनाव बाद गायब हुआ, अवैध वसूली-गैंगरेप धमकी देने के आरोप 24 मई को आए नतीजे में भाजपा ने रिकॉर्ड अंतर से सीट जीत ली। इसके बाद से जहांगीर गायब हो गया। उन्हें न तो घर पर देखा गया और न ही पार्टी ऑफिस में। फालता पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ 7 FIR दर्ज की गई थीं। उस पर अवैध वसूली और महिलाओं को गैंगरेप की धमकी देने के आरोप लगे। इसके बाद जहांगीर ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और गिरफ्तारी के खिलाफ अग्रिम जमानत मांगी थी। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। TMC नेताओं को विरोध, लोगों से छिपने की नौबत; जून में ऐसे 5 मामले… 1. TMC नेता का सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई- हावड़ा के अमरदाहा गांव में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई और गांव में घुमाया। घटना का वीडियो 7 जून को सामने आया था। लोगों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से छुड़ाया। 2. साड़ियों के नीचे छिपे मिले TMC नेता- हावड़ा में TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का एक वीडियो 7 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह पुलिस और लोगों के गुस्से से बचने के लिए साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे नजर आए। भाजपा ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। 3. गिरफ्तार पार्षद की गाड़ी पर फेंके अंडे- कोलकाता में 7 जून को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। दासगुप्ता पर रंगदारी, धमकी और जबरन घुसपैठ समेत कई आरोप लगे हैं। 4. PM आवास के नाम पर वसूली, लौटाने पड़े पैसे: 1 और 2 जून के दौरान दक्षिण 24 परगना के नामखाना में स्थानीय TMC नेता और ग्राम पंचायत सदस्य माधव चंद्र लाया का लोगों को पैसे लौटाते हुए वीडियो सामने आया। आरोप है कि PM आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले लाभार्थियों से ₹5-5 हजार वसूले गए थे। 5. TMC विधायक की कार पर अंडे फेंके: कोलकाता के कमरहाटी में 6 जून की रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने अंडे फेंके। प्रदर्शनकारी 'कट मनी' वापस करने की मांग कर रहे थे। विधायक ने दावा किया कि घटना के समय वह कार में मौजूद नहीं थे। ------------------------------------- ये खबर भी पढे़ं… TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला: कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके; दावा- विधायक कार में नहीं थे कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे। स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… -
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Saturday, 20. June 2026 13:54 o'clock
केंद्र सरकार ने देशभर में 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेश (FDC) दवाएं बनाने, वितरण, बिक्री और सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन दवाओं से फायदे की अपेक्षा जोखिम ज्यादा हैं। इन दवाओं में इलाज के लिहाज से कुछ नहीं मिला। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम लोगों की सुरक्षा बढ़ाने और दवाओं के सही इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है, ताकि केवल वैज्ञानिक रूप से सही और असरदार दवाएं ही बाजार में उपलब्ध रहें। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और FDC दवाओं की समीक्षा के आधार पर लिया गया। इसके लिए ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) ने विशेषज्ञ समिति बनाई थी। समिति ने कई दवा कॉम्बिनेशन की जांच की और कुछ को अवैज्ञानिक, इलाज के लिहाज से गैर-जरूरी और मरीजों के लिए संभावित रूप से नुकसानदायक पाया। FDC यानी ऐसी दवाएं, जिनमें दो या उससे ज्यादा एक्टिव फॉर्माम्युटिकल इनग्रेडिएंट्स (API) तय अनुपात में मिलाए जाते हैं। मंत्रालय ने यह प्रतिबंध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत जारी अधिसूचनाओं के जरिए लगाया है। राज्यों को दिए गए सख्त निर्देश स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले भी वैज्ञानिक समीक्षा के बाद कई गैर-तर्कसंगत FDC दवाओं पर रोक लगाई जा चुकी है। सभी राज्यों के ड्रग कंट्रोलर, नियामक संस्थाओं और प्रवर्तन एजेंसियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दवा निर्माता, आयातक, वितरक और अन्य संबंधित पक्षों को कानून के मुताबिक जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। क्या होती हैं FDC दवाएं फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) ऐसी दवाएं होती हैं, जिनमें दो या उससे ज्यादा एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट (API) तय अनुपात में एक ही टैबलेट, कैप्सूल या सिरप में मिलाए जाते हैं। कई बीमारियों में ऐसे कॉम्बिनेशन मरीज के लिए फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इससे दवाओं की संख्या कम होती है और इलाज आसान बनता है। हालांकि, हर कॉम्बिनेशन वैज्ञानिक रूप से सही नहीं होता। अगर अलग-अलग दवाओं को बिना पर्याप्त रिसर्च या मेडिकल जरूरत के एक साथ मिला दिया जाए, तो मरीज को अनावश्यक दवाएं भी लेनी पड़ती हैं। इससे साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है, दवा का असर घट सकता है और डॉक्टर के लिए यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि समस्या किस दवा से हुई। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें: सिरप अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही मिलेगा:सरकार ने दवा खरीद के नियम बदले; MP में दूषित सिरप से 26 बच्चों की मौत हुई थी कफ सिरप अब बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं खरीदे जा सकेंगे। केंद्र सरकार ने ड्रग्स नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत सिरप को अब उस लिस्ट से हटा दिया गया है, जिसमें दवाएं सीधे दुकान से खरीदी जा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर… -
पीएम ने ओडिशा में ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए:पहाड़पुर में राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल गए, गांव को सोलर विलेज बनाने का ऐलान किया
Saturday, 20. June 2026 01:30 o'clock
पीएम मोदी ओडिशा में BJP सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित 'विकास रा धारा, ओडिशा सारा' कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में उन्होंने करीब ₹47 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू का आज 68वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ मयूरभंज ही नहीं, बल्कि पूरे ओडिशा की पहचान को मजबूत किया है। PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल गांव पहाड़पुर को 'सोलर विलेज' के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव के हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाई जाएगी और पहाड़पुर की पहचान कोणार्क सूर्य मंदिर की तरह एक नए मॉडल गांव के रूप में बनाई जाएगी। पीएम राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनके ससुराल पहाड़पुर भी गए। राष्ट्रपति के साथ पीएम पहाड़पुर स्थित स्किल ट्रेनिंग हब गए। वहां छात्राओं से बात की। पीएम ने संथाल समुदाय के पवित्र स्थल संथाली जाहेरा और हो जाहेरा में पूजा-अर्चना भी की। पीएम-राष्ट्रपति के ओडिशा दौरे की तस्वीरें… PM मोदी के भाषण की 6 बड़ी बातें प्रोजेक्ट्स जिनका PM ने उद्घाटन किया… खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से ओडिशा पहुंचीं राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को ओडिशा पहुंची थीं। वे पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से हेलिकॉप्टर लेकर ओडिशा आने वाली थीं। हालांकि खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके कारण उन्हें सड़क मार्ग से ओडिशा आना पड़ा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार रात रायरंगपुर स्थित अपने आवास पर रुकी थीं। शनिवार सुबह पहाड़पुर पहुंचीं। यहां उनके जन्मदिन पर लोगों ने फूल देकर, पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और आदिवासी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया। पहाड़पुर से मुर्मू ने शुरू किया था राजनीतिक करियर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक आदिवासी संथाल परिवार में हुआ था। उनकी शादी 1980 में श्याम चरण मुर्मू से हुई थी, जिनका पैतृक गांव मयूरभंज जिले का पहाड़पुर है। यहीं उनके ससुराल का घर है। शादी के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने शिक्षक और सरकारी कर्मचारी के रूप में काम किया, फिर राजनीति में कदम रखा। उन्होंने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत की पार्षद के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया। 2000 और 2004 में रायरंगपुर से विधायक चुनी गईं और ओडिशा सरकार में मंत्री रहीं। 2015 में वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं। इसके बाद 2022 में राष्ट्रपति चुनाव जीतकर भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बनीं। ----------------------------------- PM मोदी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मोदी 16 महीने बाद ट्रम्प से मिले:G–7 समिट में दोनों ने 5 मिनट बात की; मोदी से मेलोनी बोलीं- हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फ्रांस के एवियन शहर में G-7 समिट के दौरान मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बात हुई। मीटिंग में दोनों एक-साथ बैठे नजर आए। यह मुलाकात 16 महीनों के बाद हुई है। प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति G7 आउटरीच सेशन में भी साथ-साथ बैठे नजर आए। दोनों की पिछली मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… -
भास्कर अपडेट्स:कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, 44 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था नाथू ला दर्रे से चीन में दाखिल हुआ
Friday, 19. June 2026 20:54 o'clock
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 पर निकले तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शनिवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित नाथू ला दर्रे से चीन में दाखिल हुआ। इसके साथ ही पवित्र कैलाश मानसरोवर के लिए उनकी आगे की यात्रा शुरू हो गई। पहले जत्थे में 44 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिनमें चार संपर्क अधिकारी और एक चिकित्सा अधिकारी भी हैं। इनमें 32 पुरुष और 12 महिलाएं हैं जो बिहार, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा जैसे विभिन्न राज्यों से आए हैं। विदेश मंत्रालय हर साल जून से अगस्त/सितंबर के दौरान दो अलग-अलग रास्तों लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथू ला दर्रा (सिक्किम) से कैलाश मानसरोवर यात्रा का आयोजन करता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में समुद्र में डूबे 5 लोग, नहाते समय समंदर की लहरों का अंदाजा नहीं लगा पाए महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के गणपतिपुले में पांच पर्यटक समुद्र में डूब गए। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी पर्यटक छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले थे। समुद्र की स्थिति और लहरों का सही अंदाजा न लगा पाने के कारण यह हादसा हुआ। 20 साल पुराने पवनराजे हत्याकांड में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत 8 आरोपी बरी, फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी CBI मुंबई के स्पेशल CBI कोर्ट ने शनिवार को 2006 में कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर और उनके ड्राइवर समद काजी की हत्या के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत 8 आरोपियों को बरी कर दिया। स्पेशल CBI जज ने कहा कि अभियोजन पक्ष साजिश की कड़ी साबित करने में विफल रहा। कोर्ट ने मामले के मुख्य गवाह और सरकारी गवाह बने परसमल जैन की गवाही को भी अविश्वसनीय मानते हुए खारिज कर दिया। CBI ने कहा कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अब बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर करेगी। पवनराजे निंबालकर और उनके ड्राइवर की 3 जून 2006 को नवी मुंबई के कलंबोली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों मुंबई से उस्मानाबाद (अब धाराशिव) जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी कार रोककर फायरिंग की थी। मामले की शुरुआती जांच नवी मुंबई पुलिस ने की थी, लेकिन बाद में केस CBI को सौंपा गया। CBI ने 2009 में पद्मसिंह पाटिल को गिरफ्तार किया था। CBI का आरोप था कि राजनीतिक और कारोबारी प्रतिद्वंद्विता के चलते पद्मसिंह पाटिल ने अपने चचेरे भाई पवनराजे निंबालकर की हत्या की साजिश रची थी और सुपारी दी थी। हालांकि, 15 साल तक चले ट्रायल और 128 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। पवनराजे निंबालकर के बेटे ओमप्रकाश राजे निंबालकर वर्तमान में धाराशिव से लोकसभा सांसद हैं। PM मोदी 21 जून को नौसेना में शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कोलकाता में होगा कमीशनिंग समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को कोलकाता में भारतीय नौसेना के तीन स्वदेशी जहाजों- दूनागिरी, संशोधक और अग्रय को नौसेना में शामिल करेंगे। यह कार्यक्रम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर होगा। ये तीनों जहाज भारत में डिजाइन और बनाए गए हैं। दूनागिरी एक आधुनिक युद्धपोत है, जो ब्रह्मोस मिसाइल और अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। संशोधक समुद्री सर्वेक्षण और समुद्र से जुड़े आंकड़े जुटाने का काम करेगा, जबकि अग्रय दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उनसे मुकाबला करने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन जहाजों में 75% से ज्यादा स्वदेशी उपकरण और तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इनके निर्माण में 200 से अधिक भारतीय MSME कंपनियों ने योगदान दिया है। सरकार का कहना है कि इन जहाजों के नौसेना में शामिल होने से देश की समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। महाराष्ट्र में फूड पॉइजनिंग से 59 लोग अस्पताल में भर्ती, सभी ने एक स्टॉल पर खाना खाया था महाराष्ट्र के भिवंडी में एक स्टॉल का खाना खाने के बाद 59 लोगों को फूड पॉइजनिंग के कराण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल की डॉक्टर माधुरी पनाहरे ने बताया कि गुरुवार शाम तक 11 मरीज भर्ती हुए थे। शुक्रवार सुबह यह संख्या 37 पहुंची और बाद में बढ़कर 59 हो गई। सभी मरीजों में पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल के अनुसार, सभी ने एक ही दुकान से खाना खाया था। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹34 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन पकड़ी गई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी ड्रग्स तस्करी का मामला पकड़ा है। 16 जून को कुआलालंपुर से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को शक के आधार पर रोका गया। यात्री के दो ट्रॉली बैगों की जांच करने पर उनमें से सफेद पाउडर से भरे चार पैकेट मिले। जांच में यह पदार्थ हेरोइन निकला। बरामद हेरोइन का वजन करीब 6.9 किलोग्राम है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त हेरोइन की कीमत लगभग ₹34.67 करोड़ है। कस्टम विभाग ने यात्री को NDPS कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है। हेरोइन को भी जब्त कर लिया गया है। महाराष्ट्र में पिज्जा खाने से 34 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक फूड आउटलेट से शावरमा पिज्जा खाने के बाद 34 लोग बीमार पड़ गए। बीमार होने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, लोगों ने बुधवार रात पिज्जा खाया था। इसके बाद गुरुवार दोपहर से उन्हें पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और दस्त जैसी शिकायतें होने लगीं। गुरुवार शाम से मरीज सरकारी अस्पताल पहुंचने लगे और यह सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। कुल 34 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद पुलिस ने फूड आउटलेट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पिज्जा के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि बीमारी की सही वजह का पता लगाया जा सके। ओडिशा के सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 49 प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा ओडिशा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग ने कोरापुट जिले के कोटपाड ब्लॉक में सहायक कार्यपालन अभियंता (Assistant Executive Engineer) सत्यनारायण सेठी के ठिकानों पर रेड की। 7 स्थानों पर एक साथ की गई छापेमारी में 49 कीमती प्लॉट, दो फार्महाउस, 940 ग्राम सोने के आभूषण, 2.5 किलोग्राम चांदी और ₹5.48 लाख कैश मिला। इसके अलावा दो फ्लैट और ₹60.92 लाख की बैंक तथा डाकघर जमा राशि का भी पता चला है, जिनकी जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि एक फार्महाउस 10.03 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जहां आम और यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। दूसरा फार्महाउस 4.35 एकड़ में फैला हुआ है और वहां नीलगिरी का बागान है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि तलाशी अभियान अभी जारी है और आगे और संपत्तियों का खुलासा हो सकता है। सत्यनारायण सेठी ने साल 1998 में ₹7100 मासिक वेतन पर जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। बाद में उन्हें पदोन्नति मिलती गई और साल 2025 में वह असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बने थे। -
भारत सरकार में सचिव विवेक अग्रवाल FATF उपाध्यक्ष बने:1994 बैच के IAS हैं; FATF दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग-आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था
Saturday, 20. June 2026 02:46 o'clock
भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) का उपाध्यक्ष चुना गया है। FATF दुनिया भर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाली सबसे अहम संस्थाओं में से एक है। विदेश मंत्रालय ने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। मंत्रालय का कहना है कि यह नियुक्ति आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और वैश्विक स्तर पर आतंकियों की फंडिंग रोकने के प्रयासों को और मजबूती देगी। 1994 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी विवेक अग्रवाल फिलहाल संस्कृति मंत्रालय में सचिव हैं। उन्हें प्रशासनिक सेवा में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वैश्विक वित्तीय सुरक्षा में बढ़ेगी भारत की भूमिका विदेश मंत्रालय के अनुसार, विवेक अग्रवाल का चुनाव इस बात का संकेत है कि वैश्विक वित्तीय सुरक्षा और अवैध धन के खिलाफ कार्रवाई में भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। FATF दुनिया के देशों के लिए ऐसे नियम और मानक तय करती है, जिनका उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर रोक लगाना है। FATF में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं अग्रवाल विवेक अग्रवाल पहले FATF में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर चुके हैं। वह फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) के निदेशक भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय खुफिया से जुड़े मामलों पर काम किया। भारत की बढ़ती विश्वसनीयता का संकेत संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि FATF में यह जिम्मेदारी मिलना दुनिया के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के बीच भारत की बढ़ती विश्वसनीयता का प्रमाण है। मंत्रालय के अनुसार, डिजिटल पेमेंट, वर्चुअल एसेट्स और नए वित्तीय जोखिमों से जुड़े वैश्विक नियम बनाने में भी भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। FATF ने पहलगाम हमले की निंदा की थी जून 2025 में FATF ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी और सभी देशों से आतंक की फंडिंग रोकने की अपील की थी। इसके बाद, भारत ने FATF को पाकिस्तान को दोबारा ‘ग्रे लिस्ट’ में डालने का औपचारिक अनुरोध दिया था। भारत का आरोप है कि पाकिस्तान से हो रही फंडिंग के कारण ही सीमा पार से आतंकी गतिविधियां चल रही हैं। …………… यह खबर भी पढ़ें… ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपी अरेस्ट: पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने का टार्गेट दिया गया था, दो दिन में अब तक 12 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 17 जून को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मंगलवार को इस मॉड्यूल के 7 अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस तरह दो दिनो में मॉड्यूल के 12 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक फरार है। पूरी खबर पढ़ें… -
खबर हटके-अफसर नहीं मिले तो कुत्ते को ज्ञापन सौंपा:व्हेल ने निगला लेकिन जिंदा बाहर आया शख्स; गाय के पेट में चुंबक डालकर कील निकाली
Saturday, 20. June 2026 01:00 o'clock
मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अफसर नहीं मिले तो उन्होंने कुत्ते के ज्ञापन सौंप दिया। उधर, अमेरिका में एक शख्स को व्हेल ने निगल लिया फिर भी वह जिंदा बाहर आ गया। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गाय के मुंह में चुंबक डालकर उसके पेट से कील निकाली गई। एक शख्स ने मजाक-मजाक में अपने दो लैब्राडोर कुत्तों पर विज्ञापन लगाने की बात कही, लेकिन लोग सच में इसके लिए पैसे देने को तैयार हो गए। वहीं, उत्तर प्रदेश की 7 साल की एक बच्ची के शरीर में चार आधी-आधी किडनी हैं, जो आपस में जुड़ी हुई हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें… -
मोदी बोले-बंगाल को PAK का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई:मजहबी एजेंडा चलाया गया, घुसपैठियों से कब्जा कराया गया; अब कानून का राज
Saturday, 20. June 2026 13:52 o'clock
पश्चिम बंगाल के हुगली में में पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस उन षडयंत्रकारियों के सामने घुटने टेके पड़ी थी। बंगाल की आवाज को मजहबी एजेंडों से दबाया जा रहा था तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रस्ताव पास कराया और घोषणा की कि पूरा बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा। प्रधानमंत्री बंगाल में भाजपा की जीत के 33 दिन बाद बंगाल पहुंचे थे। इस दौरान मोदी ने कहा- जो बंगाल भारत के विकास का नेतृत्व कर सकता तो वो बंगाल पिछड़ता चला गया। बंगाल की धरती पर विदेशी विचारधारा सौंपी गई। पहले कांग्रेस, लेफ्ट और फिर टीएमसी ने बंगाल को अवैध घुसपैठियों का अड्डा बनने दिया। पीएम ने कहा कि अब राज्य में कानून का राज स्थापित करने और विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। पश्चिम बंगाल के हुगली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला दौरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त जारी की और राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत की। पीएम की 5 बड़ी बातें… मोदी ने बंगाल में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की PM मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। अकेले बंगाल में, 45 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपए जमा किए गए। इसके अलावा पीएम ने हावड़ा के संकरैल-संतरागाछी लिंक लाइन प्रोजेक्ट लॉन्च किया। 300 बेड वाले नए रेलवे अस्पताल की आधारशिला रखी और पूर्व मेदिनीपुर में हौर-राधामोहनपुर रोड ओवर ब्रिज परियोजना का शिलान्यास किया। पीएम ने ओडिशा में ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए पीएम मोदी ओडिशा में BJP सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित 'विकास रा धारा, ओडिशा सारा' कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में उन्होंने करीब ₹47 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू का आज 68वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ मयूरभंज ही नहीं, बल्कि पूरे ओडिशा की पहचान को मजबूत किया है। PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल गांव पहाड़पुर को 'सोलर विलेज' के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव के हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाई जाएगी और पहाड़पुर की पहचान कोणार्क सूर्य मंदिर की तरह एक नए मॉडल गांव के रूप में बनाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… कोलकाता में योग दिवस के मुख्य आयोजन को लीड करेंगे बंगाल दौरे के दूसरे दिन रविवार को, प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे। बंगाल पहली बार देश के मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस साल की थीम, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक भलाई और सक्रिय बुढ़ापे को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर केंद्रित है। नौसेना के 3 जहाजों की कमीशनिंग में शामिल होंगे रविवार को ही पीएम मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर देश में ही डिजाइन और तैयार किए गए नौसेना के तीन जहाजों को सेवा में शामिल करेंगे। इनमें एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट INS दूनागिरी, सर्वे वैसल INS संशोधक और एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट INS अग्रय की कमीशनिंग की जाएगी। PMO ने कहा कि ये जहाज भारतीय उद्योगों की बड़ी भागीदारी से बनाए गए हैं, जिनमें 200 से ज्यादा MSME शामिल हैं। यह घरेलू जहाज निर्माण और रक्षा उत्पादन के बढ़ते इकोसिस्टम को दिखाता है। 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई थी। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट फालता में भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बने थे। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार:समर्थकों के साथ फालता थाने पर हमले का आरोप; पुलिस ने पति से कान पकड़कर परेड कराई थी पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उन पर फालता पुलिस स्टेशन पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले और जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें… -
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच होगी:CM सम्राट ने दिए आदेश; एनकाउंटर या मर्डर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे जांच
Saturday, 20. June 2026 03:35 o'clock
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भास्कर की खबर का बड़ा असर हुआ है। CM सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच सुनिश्चित करना है। इस एनकाउंटर के बाद भास्कर भरत तिवारी की मौत के जिम्मेदार 4 चेहरों को सामने लाया था। इसके बाद हमने एनकाउंटर को लेकर पुलिस के 5 दावों की हकीकत भी बतलाई थी। हम प्रमुखता से इसे उठाते आए। अब सरकार को न्यायिक जांच के आदेश देने पड़े हैं। एनकाउंटर मामले में पुलिस ने अलग-अलग 2 FIR दर्ज की है। पहली FIR अवैध हथियार रखने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पुलिस पर फायरिंग करने और आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में दर्ज की गई है। इसमें भरत के पिता और भाई को आरोपी बनाया गया है। दूसरी FIR पुलिस मुठभेड़ से संबंधित है। इधर, मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने भी आरोपी पुलिसकर्मी पर भी केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने जगदीशपुर DSP और शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। वहीं, पटना हाईकोर्ट के एडवोकेट रजनीश कुमार ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई और जांच के लिए स्वतंत्र SIT के गठन की मांग उठाई है। उन्होंने हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है… हथियार बरामदगी के लिए पहुंची थी पुलिस शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार के बयान पर दर्ज पहली प्राथमिकी में कहा गया है कि 16 जून को प्राप्त सनहा के आधार पर भरत भूषण तिवारी की गिरफ्तारी और अवैध हथियार बरामद करने के लिए 17 जून की सुबह करीब 5:10 बजे पुलिस टीम बिलौंटी गांव स्थित उसके घर पहुंची थी। प्राथमिकी के अनुसार, दरवाजा खुलते ही भरत भूषण उग्र हो गया और पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया। इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया। घर की छत पर चढ़कर पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पिता और भाई पर संरक्षण देने का आरोप पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान भरत भूषण के पिता काशी नाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी ने उसके पास अवैध हथियार होने की जानकारी होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों पर अवैध हथियार रखने में संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी में नामजद किया है। मुठभेड़ से संबंधित दूसरी प्राथमिकी में पुलिस ने कहा है कि 17 जून की सुबह करीब 8:30 बजे भरत भूषण हथियार लेकर बधार की ओर भाग रहा था। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली थाना के सरकारी वाहन के बोनट पर लगी। भरत पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा था प्राथमिकी के अनुसार, कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देने के बावजूद भरत फायरिंग करता रहा। एक हाथ में मोबाइल और दूसरे हाथ में पिस्टल लेकर वह लगातार पुलिस को चुनौती देता रहा। पुलिस का यह भी दावा है कि एक बार उसने पिस्टल फेंक दी थी, लेकिन जब एक जवान हथियार उठाने आगे बढ़ा तो उसने दोबारा पिस्टल उठाकर पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा में एक जवान ने कमर के नीचे चार राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली उसके पैर में लगी और वह गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे पुलिस अभिरक्षा में शाहपुर रेफरल अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल से पिस्टल, खोखा, कारतूस बरामद प्राथमिकी में घटनास्थल से दो खोखा, एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद होने का उल्लेख किया गया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान भरत भूषण ने 10 से 12 राउंड और पुलिस ने आत्मरक्षा में पांच राउंड फायरिंग की। साथ ही यह भी कहा गया है कि भरत भूषण वर्ष 2025 में दर्ज एससी-एसटी एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने से जुड़े एक मामले में आरोपी रह चुका था, जिसमें चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। मामले को लेकर पुलिस और परिजनों के दावों के बीच जांच जारी है। भरत तिवारी की मौत के बाद हंगामे करने वालों पर FIR शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-922 जाम कर दिया था। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में शाहपुर थाना में 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला शाहपुर थाना में पदस्थापित पुअनि सचिदानंद यादव के आवेदन पर दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में सड़क जाम के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, धक्का-मुक्की, पथराव करने और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में बिलौटी पंचायत के मुखिया बलिराम यादव, बिलौटी गांव के सरोज त्रिपाठी, राकेश यादव, अंजनी तिवारी, गिरधारी तिवारी, हरहर तिवारी, दीपक तिवारी, रवि गुप्ता, अखंडा तिवारी, राहुल तिवारी, गोलू पासवान, विजय सिंह, बिहिया थाना क्षेत्र के डोगरा गांव निवासी मदन यादव सहित कुल 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर से पहले की तस्वीरें… --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… -
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बुजुर्ग के कपड़े फाड़कर आग लगाई, पार्षद को बीच सड़क पीटा; CM मान का अकाल तख्त में पेशी का VIDEO
Saturday, 20. June 2026 14:25 o'clock
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर CM भगवंत मान की श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी का वीडियो है। CM मान 15 जनवरी को पेश हुए थे। इस दौरान जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने CM से उनके कथित शराब वाले वायरल वीडियो को लेकर सवाल-जवाब किए। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM मान की अकाल तख्त में पेशी का VIDEO, जत्थेदार गुरुदोषी घोषित कर चुके सिख कौम की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पेशी का वीडियो सार्वजनिक किया। वीडियो में मुख्यमंत्री और जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच कथित विवादित वीडियो को लेकर हुए सवाल-जवाब सामने आए। CM मान 15 जनवरी 2026 को पेश हुए थे। वीडियो में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके संबंध में प्रसारित की जा रही वीडियो पूरी तरह से फर्जी और AI से तैयार की गई है। CM ने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में किसी भी व्यक्ति की नकली वीडियो बनाई जा सकती है, इसलिए मामले की वैज्ञानिक जांच जरूरी है। इससे पहले जत्थेदार ने CM से भिंडरांवाले और पंथ की मर्यादा को लेकर कई सवाल पूछे। CM ने भी हर सवाल का जवाब दिया। बीते सोमवार (15 जून) को अकाल तख्त CM मान को पंथ विरोधी और गुरु दोषी घोषित कर चुका है। यह फैसला जत्थेदार गड़गज ने अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर स्थित अकाल तख्त सचिवालय की फसील (प्राचीर) से सुनाया। अकाल तख्त ने यह फैसला भगवंत मान की कथित शराब वाली वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद सुनाया था। पढ़ें पूरी खबर… 2. BJP अध्यक्ष 3 दिवसीय दौरे पर, गोल्डन टेंपल-दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 3 दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। आज वह अमृतसर पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अमृतसर में गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर में माथा टेका। अमृतसर के बाद नितिन नबीन जालंधर और लुधियाना भी जाएंगे। लुधियाना में नितिन नबीन जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर उनका फीडबैक लेंगे। इसके बाद आगामी चुनावों को लेकर माइक्रो प्लानिंग पर चर्चा करेंगे। भाजपा नेताओं का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पंजाब भाजपा के लिए नई ऊर्जा भरेगा। नितिन नबीन पंजाब के तीनों क्षेत्रों माझा, दोआबा और मालवा में कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति और भाजपा की जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 3. आंगन में टहल रहे पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग गुरदासपुर जिले के बटाला के नजदीकी गांव किला लाल सिंह में उस समय भारी दहशत का माहौल बन गया, जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सरपंच के घर पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने सरेआम फायरिंग कर दी। इस दौरान आंगन में सैर कर रहे अकाली नेता ने मुस्तैदी दिखाते हुए घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद नेता ने भी अपने बचाव में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ये पूरी वारदात पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें सामने आया है कि 2 हमलावरों ने 4 गोलियां चलाई और फरार हो गए। हमलावरों की ओर से चलाई गई गोलियां पूर्व सरपंच के घर के किचन और ड्राइंग रूम में जा लगीं। एक गोली दीवार को पार करते हुए पड़ोस में रहने वाले इंदरबीर सिंह रंधावा की गाड़ी पर भी जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही थाना किला लाल सिंह की पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिजली विभाग में 2,437 युवाओं को मिलेगी नौकरी पंजाब सरकार ने राज्य के हजारों युवाओं को बड़ी राहत देते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2,437 अप्रेंटिस युवाओं को नियमित रूप से विभाग में शामिल करने का फैसला लिया है। इन युवाओं को असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि PSPCL ने करीब आठ-नौ महीने पहले ITI पास युवाओं के लिए 2,600 अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया। इनमें से 2,437 युवाओं ने विभाग में प्रशिक्षण शुरू किया और वे पिछले 6 महीने से अधिक समय से फील्ड में कार्य कर अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. लुधियाना में 100KM की रफ्तार से कार ने 2 लोगों को उड़ाया लुधियाना में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे 2 लोगों को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की चपेट में आए लोग 15 फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में एक की बाजू पर चोट आई है, जबकि दूसरे के टांके लगे हैं। वहीं, यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसे वाली कार वॉशिंग सेंटर पर आई थी। वॉशिंग सेंटर मालिक ने 2 नाबालिगों को कार साइड लगाने को दे दी। तभी दोनों कार को बीच बाजार घुमाने ले गए। एक नाबालिग ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ा दी। तभी ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदती चली गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 6. चावला मोबाइल पॉइंट पर फायरिंग, लोगों ने हमलावर को पीटा जालंधर के मशहूर चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर फायरिंग हुई। फायरिंग करने वाले को लोगों ने दबोच लिया और जमकर पीटा। थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में गोली चलने पर लोगों की भीड़ लग गई। गोली चलने की पुलिस को सूचना दी गई है। फायरिंग के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गोली चलने से चावला मोबाइल की दुकान का शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि 2 युवकों ने मोबाइल दुकान के बाहर गोलियां चलाईं। घटना के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटनास्थल पर चर्चा है कि मोबाइल शॉप संचालक को फिरौती के लिए कॉल आई थी। बताया जा रहा है कि मोबाइल विक्रेता से कुछ सप्ताह से 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की जा रही थी। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद दुकानदारों ने घटनास्थल के निकट पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की ओर से व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। भीड़ ने आरोपी को पीट दिया, जिसमें आरोपी को काफी चोटें आई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 7. पार्षद को बीच सड़क घेरकर पीटा, भाजपा नेता पर FIR लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-2 क्षेत्र में एक मौजूदा पार्षद निक्कू भारती के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि ये लोग डराकर 2-2 हजार रुपए वसूलते हैं। फिलहाल पुलिस ने भाजपा नेता विक्की सहोता, उनके भाई सहित 7 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ढोलेवाल पुल के नीचे काम करने वाले लोगों से कथित रूप से अवैध वसूली करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के साथ-साथ 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर… 8. अस्पताल से बच्ची चुराने की कोशिश, महिला पकड़ी लुधियाना में अस्पताल परिसर के भीतर से बच्ची चोरी करने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि बच्ची की मां और वहां मौजूद लोगों की सूझबूझ से आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। सिविल अस्पताल परिसर में बच्ची के इलाज के लिए आई पीड़ित महिला पूजा ने बताया कि उसकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह डॉक्टरों से बातचीत कर रही थी। तभी उसकी 10 वर्षीय भतीजी डेढ़ साल की बच्ची को गोद में लेकर पास खड़ी थी। पूजा के अनुसार, एक अज्ञात महिला पिछले कुछ समय से उन पर नजर रख रही थी और अचानक उसने भतीजी के हाथ से बच्ची छीनने की कोशिश की। जब भतीजी ने बच्ची को देने से इनकार किया तो आरोपी महिला ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर… 9. इंग्लैंड में सिख से मारपीट, कपड़े फाड़े, खून से लथपथ मिले इंग्लैंड के स्मेथविक शहर में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति से मारपीट कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। बुजुर्ग खून से लथपथ था और शरीर पर चोटों के निशान मिले। पुलिस के अनुसार, उसे जलाने की भी आशंका है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिख व्यक्ति के कपड़े फटे हुए हैं और वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा। लोग उसे उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन थोड़ा हिलने पर भी उन्हें दर्द होता है। मामले में स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अनुसार, घटना 14 जून की रात हुई थी और मामले की जांच लगातार जारी है। एक युवक को फिलहाल अदालत में पेश किया गया है। पेशी के बाद उसे फिलहाल यूथ डिटेंशन भेज दिया गया है। 17 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी। दूसरे संदिग्ध को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले से जुड़े अलग-अलग एंगल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने साफ कहा कि इस हमले के पीछे की मुख्य वजह क्या थी, इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… खबर हटके… 10. AAP ने BJP प्रदेश अध्यक्ष आवास घेरा, ढिल्लों चाय-पानी ले आए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को बरनाला में प्रदर्शन किया। इस दौरान AAP कार्यकर्ताओं ने पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का आवास घेरा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में जमा हुए AAP कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन इस तीखे विरोध प्रदर्शन का जवाब केवल ढिल्लों ने बड़ी सकारात्मकता के साथ दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए ठंडे पानी और गर्म चाय का विशेष प्रबंध करवाया। केवल सिंह ढिल्लों के निजी सहायक (PA) दीप संघेरा ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अपनी जगह है, लेकिन इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे थे। हमने विशुद्ध रूप से इंसानियत और पंजाबियत के नाते यह फैसला लिया। पढ़ें पूरी खबर… (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात) -
RSS ऑफिस पर बम फेंकने के निर्देश दुबई से मिले:रांची के बाद लखनऊ था अगला टारगेट; पहले फायरिंग की थी योजना, बदला प्लान
Saturday, 20. June 2026 04:54 o'clock
झारखंड के रांची में RSS के ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला सोची-समझी साजिश थी। पुलिस के अनुसार, इसके बाद लखनऊ में भी हमले की योजना थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी अमन अंसारी ने यह जानकारी दी है। आरोपी के मुताबिक, पेट्रोल बम फेंकने का निर्देश दुबई से मिला था। दुबई में बैठे तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) का गुर्गा आवेश राजपूत उर्फ राणा और सहजाद उर्फ शाहनवाज आलम उर्फ भट्ठी इसका मास्टरमाइंड है। 17 जून को रांची में RSS दफ्तर पर हमले के बाद अमन अंसारी उर्फ गोलू और सैफ अंसारी उसी दिन दोपहर ट्रेन से कानपुर के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन रांची पुलिस ने दोनों को गझंडी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दुबई से RSS दफ्तरपर हमला करने का ऑर्डर मिला आरोपी अमन अंसारी ने बताया कि सितंबर 2025 में वह नौकरी के लिए मुंबई गया था। वहां जिशान नाम के एजेंट ने उसे दुबई भेजा। वहां उसे मरमुम स्टार टेक्निकल सर्विस LLC कंपनी में एसी बनाने का काम मिला। वीजा की तारीख समाप्त होने के बाद कंपनी के सुपरवाइजर अहमद अली ने इसी साल उसे वापस मुंबई भेज दिया। इसके बाद वह झारखंड लौट आया। झारखंड आने के बाद अहमद अली ने उसकी फोन पर राणा से बात कराई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राणा ने उसे RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने के लिए तीन युवकों को तैयार करने के लिए कहा गया था। इसके बदले में अहमद ने अच्छे पैसे देने की बात कही थी। दुबई से भेजा गया था फोटो और लोकेशन आरोपी के मुताबिक, दुबई में बैठे राणा ने 15 जून की रात उसके वॉट्सएप पर रांची स्थित RSS दफ्तर की तस्वीर और लोकेशन भेजी थी। आरोपी का दावा है कि उसे पेट्रोल बम फेंककर दफ्तरमें आग लगाने का निर्देश दिया गया था। 16 जून की रात वह, सैफ और उनका साथी सायम सुजान RSS दफ्तर के पास पहुंचे। सैफ ने पेट्रोल बम फेंका, जबकि अमन घटना का वीडियो बना रहा था। पहला पेट्रोल बम नहीं फटा, जिसकी जानकारी राणा को दी गई। इसके बाद कथित तौर पर राणा ने दूसरा पेट्रोल बम फेंकने का निर्देश दिए। आरोपी के अनुसार, दूसरा पेट्रोल बम फेंकने के बाद विस्फोट हुआ और तीनों वहां से फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ में अमन ने यह भी दावा किया कि अगले दिन सुबह राणा का फोन आया और उसने रांची छोड़कर कानपुर जाने को कहा। कानपुर से उन्हें लखनऊ जाकर दूसरी वारदात को अंजाम देने का निर्देश दिया गया था। मोबाइल अमन के पास, दुबई से वॉट्सएप चला रहा था राणा पुलिस पूछताछ में आरोपी अमन अंसारी ने बताया कि उसने अपने दोस्त हैदर अली से एक मोबाइल फोन और 9334314899 नंबर का सिम कार्ड लिया था। हैदर ने यह मोबाइल और सिम कार्ड लोहरदगा निवासी एक युवक से गिरवी के रूप में रखा था। जब युवक ने समय पर पैसे नहीं लौटाए, तो हैदर ने वह मोबाइल अमन को बेच दिया। आरोपी के मुताबिक, वह इस नंबर का इस्तेमाल अलग-अलग लोगों से बातचीत के लिए करता था। दुबई में मौजूद राणा ने 10 जून के बाद इसी नंबर से वॉट्सएप अकाउंट बनाया और उसका इस्तेमाल किया। पूछताछ में अमन ने दावा किया कि वॉट्सएप अकाउंट बनाने के लिए आवश्यक OTP भी उसने ही राणा को उपलब्ध कराया था। पहले गोली चलवाने की थी योजना पूछताछ में अमन अंसारी ने बताया कि राणा और भट्ठी पहले गोलीबारी कराकर दहशत फैलाना चाहते थे। इसके लिए कथित तौर पर पाकिस्तान से हथियार रांची पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। आरोपी के मुताबिक, वह 8 जून को टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस से अमृतसर जाने के लिए निकला, लेकिन डालटनगंज में आनंद विहार जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। इसके बाद 10 जून को वह अमृतसर पहुंचा और राजू मेहता के होटल में ठहरा। अमन ने दावा किया कि इसके बाद राणा का फोन आया, जिसने बताया कि हथियार उपलब्ध नहीं हो सके हैं और उसे वापस लौटने को कहा। वह 12 जून को अमृतसर से रवाना हुआ और दिल्ली होते हुए ट्रेन से लोहरदगा पहुंच गया। इसके बाद कथित तौर पर योजना बदल दी गई और राणा ने पेट्रोल बम से हमला करने का निर्देश दिया। आरोपियों के ठिकाने पर ATS की छापेमारी झारखंड ATS की टीम ने शुक्रवार तड़के लोहरदगा में सैफ अंसारी और अमन अंसारी के घरों के अलावा रांची में सायम सुजान के घर पर भी छापेमारी की। ATS की एक टीम ने लोहरदगा स्थित दोनों आरोपियों के घरों की गहन तलाशी ली और वहां मौजूद सामान की बारीकी से जांच की। इसके बाद सैफ अंसारी के बड़े भाई चांद अंसारी से लंबी पूछताछ की गई। वहीं, आरोपी अमन अंसारी की मां से भी कई अहम सवाल पूछे गए। दूसरी टीम रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कर्बला चौक, पथलकुदवा में सायम सुजान के घर पहुंची। वहां भी घर के एक-एक हिस्से की गहन तलाशी ली गई। -
हिमाचल के 10 जिलों में आज-कल बारिश का अलर्ट:22 जून तक बरसेंगे बादल, तापमान गिरेगा; 23 से कमजोर होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
Saturday, 20. June 2026 02:00 o'clock
हिमाचल की राजधानी शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। मनाली में बीती रात तेज बारिश हुई। इससे सड़कें जलमग्न हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज व कल किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलों में अगले 48 घंटे तक बारिश के साथ आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। IMD के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम के दौरान लोकल लोगों और टूरिस्टों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 22 जून को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी रहेगा। हालांकि, 23 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून को राज्य के अधिकांश भागों में धूप खिल सकती है। अगले 5 दिन सामान्य से कम रहेगा तापमान बीते चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। IMD के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम चल रहा है। अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। चंबा के तापमान में 8.7 डिग्री की कमी तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चंबा में दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री नीचे गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कांगड़ा का पारा भी सामान्य से 8.4 डिग्री कम होकर 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री की गिरावट के साथ 17.1 डिग्री, जबकि मनाली में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। -
हिमाचल के DIG पर ₹1.80 लाख का डैमेज चार्ज:सरकारी आवास खाली न करने पर नोटिस: संजीव गांधी बोले- छवि खराब करने की कोशिश
Saturday, 20. June 2026 01:45 o'clock
हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने DIG टीटीआर (ट्रैफिक, टूरिज्म एवं रेलवे) संजीव गांधी को सरकारी आवास खाली न करने पर 1 लाख 80 हजार रुपए का डैमेज चार्ज जमा करने का नोटिस जारी किया है। यह आवास शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) के लिए निर्धारित था। DGP कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार संजीव गांधी ने 7 फरवरी 2026 को शिमला एसपी का पदभार छोड़ दिया था। नियमों के तहत पद छोड़ने के बाद सरकारी आवास में रहने के लिए उन्हें 7 मार्च 2026 तक की अनुमति थी। इसके बाद, आवास पर उनका कब्जा अनधिकृत माना गया। नोटिस में दावा किया गया कि उन्हें 12 मई 2026 को आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन तय तारीख तक आवास खाली नहीं किया गया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश अलॉटमेंट ऑफ गवर्नमेंट रेजिडेंसेज (जनरल पूल) रूल्स-1994 के नियम 18ए के तहत डैमेज चार्ज लगाया गया है। 18 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से डैमेज दस्तावेज के मुताबिक- आवास का क्षेत्रफल करीब 3568.88 वर्ग फीट है। नियमों के तहत 18 रुपए प्रति वर्ग फीट प्रति माह की दर से डैमेज चार्ज की गणना की गई। मार्च, अप्रैल और मई 2026 की अवधि के लिए कुल 1 लाख 80 हजार 286 रुपए जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में बताया गया कि अप्रैल और मई के दो महीनों का डैमेज चार्ज 1 लाख 28 हजार 479.74 रुपए तथा 7 मार्च से 31 मार्च तक 25 दिनों का चार्ज 51 हजार 806.35 रुपए हैं। राशि जमा न की तो सैलरी से कटेगी DGP कार्यालय ने निर्देश दिए कि यह राशि तुरंत DIG टीटीआर कार्यालय में जमा करवाई जाए। राशि जमा न करने पर इसे वेतन से वसूल किया जा सकता है। साथ ही 1 जून 2026 से आवास खाली होने तक अतिरिक्त डैमेज चार्ज भी लगाया जाता रहेगा। सरकारी आवास खाली कर एसपी को सौंपने के आदेश नोटिस में सरकारी आवास तत्काल खाली कर उसका कब्जा शिमला एसपी को सौंपने को कहा गया है। ऐसा न करने पर हिमाचल प्रदेश पब्लिक प्रिमाइसेज एंड लैंड (एविक्शन एंड रेंट रिकवरी) एक्ट, 1971 के तहत बेदखली की कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है। गांधी बोले- उनकी छवि खराब करने की कोशिश वहीं DIG संजीव गांधी से जब इस नोटिस को लेकर उनका पक्ष पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह नोटिस अब तक उन्हें नहीं मिला। मीडिया के माध्यम से इसकी सूचना मिली है। यह डैफेमेटरी है, इसे चेलेंज किया जाएगा। उनकी छवि को खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है और उन्हें ईमानदारी से काम करने की सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जीएडी की तरफ से उन्हें अकोमोडेशन नहीं मिली, इसलिए आवास खाली नहीं किया। बता दें कि संजीव गांधी पूर्व में शिमला के एसएसपी रहे हैं। उनके DIG प्रमोट होने के बाद फरवरी में गौरव सिंह को SSP शिमला लगाया गया। शिमला में एसपी के लिए 'ईयरमार्क्ड' सरकारी आवास है। मगर उन्हें अब तक सरकारी आवास नहीं मिल पाया। इसमें संजीव गांधी रह रहे हैं। इसके बाद DGP ने संजीव गाांधी को यह डैमेज नोटिस दिया है। इस तरह, DGP और DIG में आपस में ठन गई है, क्योंकि संजीव गांधी ने इस नोटिस को चुनौती देने की बात कही है। -
Re-NEET 2026 सवा 3 घंटे की होगी:कलावा, हिजाब पहनने की छूट मिलेगी; आज सभी सेंटर्स पर मॉक ड्रिल होगी
Saturday, 20. June 2026 03:30 o'clock
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 21 जून 2026 को होने जा रही NEET UG री-एग्जाम के लिए एडवाइजरी जारी हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और सुरक्षा के लिए NTA ने 20 जून को सभी सेंटर्स पर मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा छात्रों के लिए ड्रेस कोड और जरूरी नियमों की लिस्ट जारी की है जो इस तरह है : एग्जाम से संबंधित किसी भी तरह के डाउट या जानकारी के लिए छात्र एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। पहली बार दिए जाएंगे अतिरिक्त 15 मिनट Re-NEET 2026 परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय उपलब्ध कराना है। NTA ने निर्देश पढ़ने, फोटो लगाने या सिग्नेचर करने की वजह से होने वाली देर को को कम करने के लिए 15 मिनट टाइम बढ़ाया है। एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स : एग्जाम सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा परीक्षा के दिन सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा। इसमें फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान (Face Recognition) शामिल होगी। यह प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले पूरी की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन तकनीकी या अन्य कारणों से पूरा नहीं हो पाता है, तब भी उसे परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एक लिखित अंडरटेकिंग (घोषणा-पत्र) भरना होगा। पेपर लीक के चलते 12 मई को रद्द हुई थी एग्जाम NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है और अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा होगी। NEET UG 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम को 5:15 बजे तक होगी। लेकिन एग्जाम सेंटर पर चेकिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। एग्जाम प्रोसेस पर 5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 6 हजार से ज्यादा सुपरवाइजर और 674 सिटी कोऑर्डिनेटर नजर रखेंगे। लोक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत पेपर लीक और नकल के मामलों में 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपए के जुर्माने का भी प्रावधान है। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। --------------- ये खबर भी पढ़ें… NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद: प्रीलिम्स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया एग्जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें -
उत्तराखंड के ट्रेल पास एवलांच की पूरी कहानी:'भागो-भागो' चिल्लाने पर फिसली महिला ट्रैकर, गाइड ने एक पैर से बचाई जान
Friday, 19. June 2026 11:32 o'clock
इन दिनों उत्तराखंड के ट्रेल्स पास का एक एवलांच वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्वतारोहियों के बेहद करीब से बर्फ का बड़ा गुबार गुजरता दिखाई देता है। दावा किया जा रहा है कि ट्रैकिंग दल कुछ सेकेंड के अंतर से मौत के मुंह में जाने से बचा था। लेकिन आखिर उस दिन हुआ क्या था, एवलांच कब आया, टीम वहां तक पहुंची कैसे और उस वक्त पर्वतारोहियों पर क्या बीती, इसकी पूरी कहानी अब सामने आई है। दरअसल, 8 जून को 17,200 फीट ऊंचे ट्रेल्स पास को फतह करने के बाद 19 सदस्यीय पर्वतारोहण दल नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप की ओर उतर रहा था। टीम एक खड़ी बर्फीली ढलान पर थी कि अचानक नीचे से 'भागो-भागो' की आवाज सुनाई दी। पर्वतारोहियों ने ऊपर देखा तो एक विशाल एवलांच उनकी ओर बढ़ रहा था। सुरक्षित जगह की ओर भागने के दौरान एक महिला ट्रैकर का पैर भी फिसल गया, लेकिन गाइड की सूझबूझ से पूरी टीम बच गई। अभियान का नेतृत्व कर रहे दिनेश सिंह दानू बताते हैं कि अगर कुछ सेकेंड की भी देरी हो जाती तो पूरा दल एवलांच की चपेट में आ सकता था। हालांकि टीम सुरक्षित बच निकली और 11 जून को मुनस्यारी पहुंच गई। दैनिक भास्कर ने इस अभियान का नेतृत्व करने वाले गाइड से बात कर उस पूरे घटनाक्रम को समझा, जो वायरल वीडियो में दिखाई नहीं देता। अब पढ़िए इस अभियान की पूरी कहानी…. 30 मई को खाती गांव से शुरू हुआ था अभियान कोलकाता के 9 सदस्यीय दल और स्थानीय गाइड स्टाफ ने 30 मई को बागेश्वर जिले के खाती गांव से ट्रेल्स पास अभियान शुरू किया था। पहले दिन टीम द्वाली पहुंची, लेकिन लगातार बारिश के कारण 31 मई को वहीं रुकना पड़ा। 1 जून को टीम पिंडारी बेस कैंप पहुंची। इसके बाद मौसम लगातार खराब बना रहा। भारी बर्फबारी और फिसलन के कारण सपोर्ट टीम तय स्थान तक नहीं पहुंच सकी। कई बार योजना बदलनी पड़ी और अभियान की गति धीमी हो गई। दो फीट बर्फ, 250 मीटर रॉक सेक्शन और लगातार बर्फीले तूफान दिनेश दानू बताते हैं कि एडवांस बेस कैंप क्षेत्र में पहले से करीब दो फीट बर्फ जमी थी। 4 जून को लगभग 250 मीटर रॉक सेक्शन पर रोप फिक्स कर टीम किसी तरह एडवांस बेस कैंप पहुंची। लेकिन वहां पहुंचते ही आठ से दस इंच ताजा बर्फ गिर गई। अगले दिन मौसम कुछ साफ दिखा तो गाइड दिनेश दानू, इंद्र सिंह और तारा सिंह आगे का रूट खोलने निकले। उन्हें ट्रेल्स पास पहुंचने से पहले करीब 200 मीटर ऊंची खड़ी रॉक वॉल पर रोप फिक्स करनी थी। इसी दौरान अचानक बर्फबारी और तेज हवाएं शुरू हो गईं। रोप फिक्सिंग के दौरान 400 मीटर लंबी रस्सी का बंडल हाथ से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। एक समय ऐसा लगा कि पूरा अभियान रोकना पड़ सकता है। पतली लाइन और आइस एक्स के सहारे बचाई गई चढ़ाई रस्सी खोने के बाद टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षित वापसी की थी। लेकिन गाइड दल ने हार नहीं मानी। बर्फीले तूफान के बीच आइस एक्स और एक पतली टेंट लाइन के सहारे आगे बढ़ने का फैसला लिया गया। दिनेश दानू के मुताबिक उस रात लगभग 24 घंटे तक लगातार बर्फबारी होती रही और डेढ़ फीट तक नई बर्फ जम गई। अगले दिन टीम ने नीचे उतरकर खाई में गिरी रस्सी को खोजा, उसे दोबारा निकाला और फिर पूरी टीम को एक-एक कर ऊपर पहुंचाया। इसके बाद पर्वतारोहियों ने पिंडारी और नंदा खाट क्षेत्र के बीच फैले विशाल आइस फील्ड, ग्लेशियर और खतरनाक हिम दरारों को पार करते हुए ट्रेल्स पास की ओर बढ़ना जारी रखा। 8 जून को फतह किया ट्रेल्स पास, कुछ घंटे बाद सामने आ गया मौत का मंजर 8 जून की सुबह टीम ट्रेल्स पास पहुंची और 5,312 मीटर (करीब 17,200 फीट) ऊंचे दर्रे को सफलतापूर्वक पार कर लिया। इसके बाद दल नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप की दिशा में उतराई शुरू कर चुका था। दिनेश दानू बताते हैं कि उतराई के दौरान उन्होंने पहाड़ की ढलान पर एक बड़ा स्लैब टूटा हुआ देखा था। इससे उन्हें हिमस्खलन का खतरा महसूस हो गया था। इसी वजह से उन्होंने पूरी टीम को सुबह जल्दी निकलने के निर्देश दिए। करीब सात बजे टीम पास क्षेत्र से नीचे उतर रही थी। अधिकांश सदस्य ढलान पार कर चुके थे। तभी नीचे मौजूद सदस्यों ने अचानक जोर-जोर से 'भागो-भागो' चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला ट्रैकर फिसली, गाइड ने रोका; ऊपर से टूट पड़ा एवलांच आवाज सुनकर जब टीम ने ऊपर देखा तो विशाल एवलांच तेजी से उनकी ओर बढ़ रहा था। उस समय गाइड दिनेश दानू, सुचरिता धारा, दिशा घोष, स्पंदन मलिक और कुछ अन्य सदस्य अभी भी ढलान पर मौजूद थे। भागने की कोशिश के दौरान सुचरिता धारा का पैर फिसल गया। दिनेश दानू ने तत्काल उन्हें रोका और टीम को ढलान के सुरक्षित हिस्से की ओर हटाया। कुछ ही सेकेंड बाद बर्फ का विशाल गुबार उनके बेहद करीब से गुजर गया। दल के सदस्यों के अनुसार यदि कुछ सेकेंड की भी देरी होती तो पूरा समूह एवलांच की चपेट में आ सकता था। दिनेश दानू कहते हैं- 15 साल के पर्वतारोहण जीवन में मैंने इतना चुनौतीपूर्ण अभियान पहली बार देखा। भगवान की कृपा रही कि पूरा दल सुरक्षित बच गया। क्या है ट्रेल्स पास, जिसे उत्तराखंड का सबसे कठिन ट्रैक माना जाता है ट्रेल्स पास उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को जोड़ने वाला हिमालयी दर्रा है। यह पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र को जोहार घाटी और मुनस्यारी से जोड़ता है। इसका नाम ब्रिटिश काल के कुमाऊं कमिश्नर जॉर्ज विलियम ट्रेल के नाम पर पड़ा था। स्थानीय इतिहास के अनुसार सुपी गांव के मालक सिंह बूढ़ा इस दुर्गम दर्रे को पार करने वाले शुरुआती लोगों में शामिल थे। आज ट्रेल्स पास को उत्तराखंड के सबसे कठिन और जोखिमभरे ट्रैकिंग रूट्स में गिना जाता है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें…. गंगा नदी में बोतलें ठंडी कर पी शराब; VIDEO:ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में युवकों की दारू पार्टी, स्थानीय लोगों ने कहा- शर्मनाक ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में युवकों की दारू पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें युवक गंगा नदी में शराब की बोतलें ठंडी करते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासी नाराजगी है। (पढ़ें पूरी खबर) -
अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल:TMC-BJP कार्यकर्ताओं में मारपीट; TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, इनमें ₹440 करोड़
Friday, 19. June 2026 19:18 o'clock
कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। TMC कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे, जो दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर लौट रहे थे। अभिषेक के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग एयरपोर्ट पर आए और TMC कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने लगे। समर्थक का दावा है कि उनके हाथों में अंडे थे और बाद में उन्होंने हथियार भी निकाले। उन्होंने सवाल उठाया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हथियार अंदर कैसे पहुंचे। इससे पहले भी 31 मई को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में अभिषेक से मारपीट हुई थी। यहां वे चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। वहीं, शुक्रवार देर रात TMC के HDFC बैंक के 3 अकाउंट्स 50200059108322, 50200063079047, 50200063079034 को फ्रीज किया गया। इनमें कुल मिलाकर लगभग ₹440 करोड़ जमा हैं। मारपीट की 2 तस्वीरें… बागी गुट की शिकायत के बाद TMC के बैंक अकाउंट फ्रीज पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी फूट अब बैंक खातों तक पहुंच गई है। पूर्व सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। बिधाननगर पुलिस ने टीएमसी से जुड़े 3 खातों से निकासी और लेन-देन रोकने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इनमें 440 करोड़ रु. जमा हैं। इनमें 260 करोड़ रु. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के खाते में और 180 करोड़ रु. त्रिपुरा-गोवा यूनिट के खातों में बताए गए हैं। कार्रवाई दक्षिण 24 परगना की जयनगर विधानसभा के विधायक TMC नेता विश्वनाथ शिकायत पर हुई। जिन तीन खातों को फ्रीज किया गया वह प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के है, इनके नंबर 50200059108322, 50200063079047, 50200063079034 हैं। इससे एक दिन पहले 18 जून को पार्टी के कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने निजी बैंक को चिट्ठी लिखकर पार्टी के खातों पर रोक लगाने की मांग की। खाते में करीब 675 करोड़ रुपये जमा हैं। अरूप ने पत्र में लिखा था कि पार्टी के भीतर विभिन्न गुट खुद को वैध नेतृत्व और अधिकृत पदाधिकारी बता रहे हैं। पार्टी पर किसकी असली लीडरशिप है, इसमें अभी कन्फ्यूजन बना हुआ है। लोकसभा स्पीकर को 20 याचिकाएं देकर आए अभिषेक अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने गए थे। जहां उन्होंने अपनी पार्टी TMC के 20 बागी सांसदों के खिलाफ उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए 20 याचिकाएं सौंपीं। स्पीकर से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि जिन बागी सांसदों ने कम जानी-मानी 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में शामिल होने का दावा किया है, उन्हें पार्टी छोड़ने के आधार पर सदन की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। अगर वे किसी चुनाव चिह्न पर चुने गए हैं और दो साल बाद दावा कर रहे हैं कि वे एक नई पार्टी में शामिल हो रहे हैं, तो उनकी सदस्यता खत्म हो जानी चाहिए। 31 मई: अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई थी। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट की थी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया था। घटना पर अभिषेक ने कहा था कि हमला करने वाले मुझे मारना चाहते हैं। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। पूरी खबर पढ़ें… घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई थी। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट फालता में भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बने थे। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता ने चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ-भतीजा चोर के नारे लगे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन के सामने पेश हुईं। मामला हाल के राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई चुनावी हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका का था। पूरी खबर पढ़ें… -
उद्धव बोले- मैं पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने को तैयार:शिंदे का आरोप- उद्धव ने सत्ता के लिए बाल ठाकरे की विचारधारा छोड़ी
Friday, 19. June 2026 10:09 o'clock
शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने मुंबई में अलग-अलग रैलियां और कार्यक्रम किए। उद्धव गुट का कार्यक्रम सायन के षणमुखानंद हॉल में हुआ। शिंदे गुट का गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित हुआ। शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ने कहा- कांग्रेस के साथ हमारे पॉलिटिकल मतभेद रहे हैं, लेकिन उसने कभी शिवसेना को खत्म करने की कोशिश नहीं की, जैसा BJP कर रही है। देश एक पार्टी, कोई चुनाव नहीं की तरफ बढ़ रहा है। यह डेमोक्रेसी के लिए खतरा है। उद्धव ने कहा, ‘अगर आपको मुझ पर भरोसा और विश्वास नहीं है तो मैं पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने को तैयार हूं। पार्टी के 6 सांसदों की बगावत से शिवसैनिक निराश नहीं हैं, बल्कि जोश में हैं।’ वहीं, गोरेगांव के कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लिए बाल ठाकरे की विचारधारा को छोड़ दिया। जिन दलों का बालासाहेब विरोध करते थे, उद्धव उन्हीं के साथ चले गए। शिंदे बोले- 2022 में हुई टूट का जनता का समर्थन मिला गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने 2022 में शिवसेना में हुई टूट का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनकी बगावत को जनता का समर्थन मिला है। आज उनकी अगुवाई वाली शिवसेना के पास विधायक, सांसद और स्थानीय निकायों में मजबूत प्रतिनिधित्व है। शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे चाहते थे कि शिवसेना गांव-गांव तक पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके पार्टी को देश की बड़ी राजनीतिक ताकत बनाया। बालासाहेब की विरासत नाम या संपत्ति से नहीं, बल्कि काम से आगे बढ़ती है। दावा किया कि शिंदे बोले- महायुति में मतभेद नहीं महायुति गठबंधन में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके मजबूत रिश्ते हैं। दोनों एक टीम की तरह काम कर रहे हैं और सरकार का मुख्य एजेंडा विकास है। शिंदे ने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र सरकार की लाड़की बहिन योजना जारी रहेगी और इसे बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने वंशवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी में पद योग्यता के आधार पर मिलते हैं और एक सामान्य कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। ठाकरे गुट में टूट पर भास्कर के 2 कार्टून… उद्धव ठाकरे की बैठक में 3 सांसद नहीं पहुंचे थे बागी सांसद बोले- ठाकरे गुट कांग्रेस में विलय चाहता था बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को सौंपे पत्र में दावा किया है कि ठाकरे गुट के कुछ वरिष्ठ नेता शिवसेना का कांग्रेस में विलय चाहते थे। उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे पार्टी की मूल विचारधारा से दूर चले गए हैं, इसलिए पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए अलग होना जरूरी है। शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे ने दावा किया है कि ये सांसद शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। इसे उन्होंने महाराष्ट्र में चल रहे "ऑपरेशन टाइगर" का हिस्सा बताया। पार्टी में 4 साल में दूसरी बार टूट जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने बगावत कर शिवसेना को दो हिस्सों में बांट दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना नाम और धनुष-बाण चुनाव चिह्न दिया था। अब 6 सांसदों की बगावत को पिछले चार साल में पार्टी के लिए दूसरी बड़ी टूट माना जा रहा है। 6 सांसदों के गुट को दल-बदल कानून से मिल सकती है राहत लोकसभा में शिवसेना (UBT) के 9 सांसद हैं। दल-बदल कानून के तहत किसी दल में टूट के बाद अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम दो-तिहाई सांसदों का साथ होना जरूरी है। यानी अगर 9 में से 6 सांसद एक साथ अलग होने का फैसला करते हैं, तो वे खुद को वैध गुट बताने का दावा कर सकते हैं। इसी वजह से 6 सांसदों के बगावत करने की खबर राजनीतिक और कानूनी, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारों के मुताबिक, सिर्फ अलग गुट बनाना ही काफी नहीं होगा। आगे चलकर इन सांसदों को किसी दूसरे दल में विलय की प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ सकती है, ताकि उनकी स्थिति कानूनी रूप से और मजबूत हो सके। पिछले चार दिन में क्या-क्या हुआ… 18 जून: उद्धव ठाकरे की बुलाई संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद दूर रहे। सांसदों ने स्पीकर को पत्र सौंपकर अलग होने की वजह बताई। 17 जून: शिंदे गुट के नेताओं ने दावा किया कि 6 सांसद अलग गुट बनाने के लिए सहमत हो चुके हैं। इसके बाद संजय राउत, अनिल देसाई और अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। 16 जून: अलग-अलग शहरों से सांसदों को दिल्ली लाया गया। संजय राउत ने आरोप लगाया कि सांसदों को तोड़ने के लिए 50 करोड़ रुपए तक का ऑफर दिया गया। 15 जून: 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा शुरू हुई। दावा किया गया कि उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट में जा सकते हैं। संजय राउत ने इन दावों को खारिज किया था। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… बागी सांसद बोले- ठाकरे गुट कांग्रेस में विलय चाहता है:इसलिए अलग हुए; स्पीकर को चिट्ठी सौंपी, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे शिवसेना में उसके स्थापना दिवस यानी 19 जून से ठीक एक दिन पहले बड़ी टूट हो गई। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 ने बगावत कर दी है। एक दिन पहले इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी सौंपी थी। पूरी खबर पढ़ें…
Cricket
The RSS-Feed could not be loaded. / No entries found.
